₹50,000 का बजट लेकर इन देशों में बिताएँ छुट्टियाँ, प्लानिंग की सारी जानकारी मिलेगी यहाँ!

Tripoto

ट्रैवलिंग से जुड़े मीम तो बहुत देखें होंगे आपने। लोग जब अपने घूमने के सपने पूरे नहीं कर पाते, तो मीम बना लेते हैं। लेकिन ढेर सारा दिमाग लगाकर मीम बनाने से अच्छा है, उतना दिमाग पैसे को सही तरह से इस्तेमाल करने में लगाओ। फिर इंस्टाग्राम पर मीम नहीं, घूमने की तस्वीरें डालना।

सोचिए, आपको महज़ ₹50,000 में कई सारे देशों में घूमने का मौका मिले तो आप नहीं जाना चाहोगे? बिल्कुल चाहोगे। थोड़ा सा पैसा हो और ज़रा सा दिमाग, फिर घूमो दुनिया। पैसा आपके पास है, दिमाग भी आपके पास है। बस थोड़ी सी जानकारी हम से ले लो।

अगर अमीर शहज़ादों की तरह पैसे पानी की तरह बहाने का शौक़ नहीं है आपका तो Tripoto हिन्दी आपको बता रहा है वो जगहें, जहाँ ₹50,000 में आप कई सारे देशों की सैर कर सकते हो।

यूरोप: 5 दिन की ट्रिप (पेरिस/ब्रुसेल्स/एम्सटरडम)

Photo of ₹50,000 का बजट लेकर इन देशों में बिताएँ छुट्टियाँ, प्लानिंग की सारी जानकारी मिलेगी यहाँ! 1/5 by Manglam Bhaarat

अगर आपने कभी यूरोप का सफ़र नहीं किया, तो ये मिनी ट्रिप आपके लिए ही प्लान किया गया है। यूरोप के लोगों का वेतन पूरी दुनिया के लोगों से काफ़ी ज़्यादा होता है। इसका मतलब ज़्यादातर चीज़ें महँगे दामों पर बेची जाती हैं, जिनकी क़ीमत इतनी नहीं होती।

यूरोप की शानदार ट्रिप अधिकतर बजट ट्रैवलर के लिए बनाई जाती हैं, जो अमेरिका और दूसरे यूरोपी देशों से आते हैं। इसलिए आपको घूमने में कोई ख़ास दिक्कत नहीं आएगी। सस्ते हॉस्टल, बजट की एयरलाइन्स, फ़्री में घूमने के लिए म्यूज़ियम, आपकी जेब पर भार बढ़ने नहीं देंगे। और ₹50,000 में एक शानदार ट्रिप भी हो जाएगा।

हवाई यात्रा का टिकट: ₹30,000

Tripoto टिप: चेन्नई से पेरिस की रिटर्न टिकट आपको ₹30,000 में हो जाएगी।

रहने का खर्च: ₹6,000

अगर होटल में रुकने का प्लान बनाएँगे तो लुट जाएँगे, इससे अच्छा सस्ते हॉस्टल देखिए जो आसानी से मिल जाएंगे और क़ीमत भी 25 यूरो या उससे कम होगी।

परिवहन: ₹6,000

यूरोलाइन्स, फ़िक्सबस या युइबस बुक कर सकते हैं आप। पूरे यूरोप ट्रिप का खर्चा 60 यूरो में निपट जाएगा।

खाना पीना: ₹4,000

सुपर मार्केट, स्ट्रीट फूड या फार्मर्स मार्केट आपके इस सफ़र के सबसे सच्चे दोस्त हैं। पेरिस और ब्रूसेल्स में तो मौज काटेंगे आप। बस एम्सटरडम में हो सकता है थोड़ी सी दिक्कत हो। साथ ही कई बार हॉस्टल आपको खाना बनाने की भी सुविधा दे देते हैं।

म्यूज़ियम और घूमने की जगहें: ₹4,000

एक म्यूज़ियम घूमने का खर्च 5 यूरो से भी कम होता है और उसे घूमने में अधिकतम 3 घंटे लगते हैं। आप किसी जगह पर बहुत ज़्यादा रुकने से बचें। इसके अलावा आप ऑनलाइन टिकट बुक करें और लाइन में लगने से बचें। हो सकता है आपको ऑनलाइन सस्ती टिकट भी मिल जाएँ।

यूरोप टूर पैकेज की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

एशिया में 50,000 की ट्रिप

एशिया में रहने वालों के लिए तो ये बहुत लम्बी ट्रिप होने वाली है। घूमने के लिए आप इंडोनेशिया, वियतनाम, थाइलैंड जा सकते हैं, और अपना प्यारा भारत तो है ही। तो आइए, डालते हैं सफ़र पर नज़र।

मालदीव में बेहतरीन 5 दिन

Photo of ₹50,000 का बजट लेकर इन देशों में बिताएँ छुट्टियाँ, प्लानिंग की सारी जानकारी मिलेगी यहाँ! 2/5 by Manglam Bhaarat

मालदीव का ट्रिप पहले ही बहुत सस्ता होता है। ऑफ़ सीज़न में तो सोने पर सुहागा।

हवाई खर्च : ₹12,000

अप्रैल सबसे सस्ता महीना है मालदीव जाने का। चेन्नई, कोच्चि और बंगलौर से आपको सस्ते टिकट मिल जाएँगे।

रहने का खर्च: ₹4,000

मालदीव में आपको बजट में रहने के लिए गेस्ट हाउस मिल जाएँगे। ₹1,500 से लेकर ₹5,000 प्रति दिन तक रहने का खर्चा होगा।

खाना और बीच की मस्ती: ₹15,000 से ₹20,000

जहाँ कहीं भी आप रुकेंगे, एक बार सुबह के नाश्ते के बारे में ज़रूर पूछ लें क्योंकि अधिकतर होटल वाले सुबह का नाश्ता देते हैं। बाकी ₹5000 से 10,000 ₹तक में आप बीच का आनन्द ले पाएँगे। अपनी पत्नी या गर्लफ़्रेंड के साथ भी आप बीच पर निकल सकते हैं। उसका अलग डिस्काउंट मिलेगा।

मालदीव टूर पैकेज की बुकिंग के लिए यहाँ क्लिक करें।

जापान की ट्रिप: ओसाका/क्योटो/टोक्यो

Photo of ₹50,000 का बजट लेकर इन देशों में बिताएँ छुट्टियाँ, प्लानिंग की सारी जानकारी मिलेगी यहाँ! 3/5 by Manglam Bhaarat

दुनिया घूमने की तमन्ना है जिन्हें, उनको कभी न कभी जापान का ख़्याल तो आया ही होगा। सामान्य खर्च में आप जापान की एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बस थोड़ी प्लानिंग की ज़रूरत है।

हवाई यात्रा का खर्च: ₹25,000 तक

नई दिल्ली या कोच्चि से फ़्लाइट की टिकट आपको बहुत सस्ती पड़ेगी। साथ ही अगस्त सितम्बर का प्लान बनाएँगे तो और ठीक रहेगा।

रहने का खर्च: ₹8,000 तक

जापान में कम दाम पर हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। आपको आसानी से ₹2,000 तक अच्छी जगह पर रहने का इंतज़ाम हो जाएगा।

परिवहन का खर्च: ₹5,000

आप चाहें तो बस में घूमने निकलें जिनमें क़रीब ₹1,500 तक का खर्च होगा। वहीं आपका मन हो तो आप बुलेट ट्रेन का भी लुत्फ़ ले सकते हैं क्योंकि ऐसे मौके बार बार नहीं मिलते। इसमें ओसाका से टोक्यो तक 8,000 तक बिल बनेगा।

बाकी लोकल परिवहन आपको ₹700 तक पडे़गा।

खाने पीने का खर्च: ₹5,000 से 7,000 तक

एक बार का खाना क़रीब ₹500 तक लगेगा। बीयर पीने का दिल करे तो थोड़ी जेब और खर्चें।

घूमने का खर्च: ₹10,000 तक

जापान के म्यूज़ियम और सांस्कृतिक माहौल का बहुत प्रभाव है। लोग इनको देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। इनको घूमने का खर्च ₹1,000 प्रति जगह तक बैठेगा।

जापान टूर की बुकिंग यहाँ करें।

फ़िलीपीन्स की वादियों में 7 दिन

Photo of ₹50,000 का बजट लेकर इन देशों में बिताएँ छुट्टियाँ, प्लानिंग की सारी जानकारी मिलेगी यहाँ! 4/5 by Manglam Bhaarat

हरे पहाड़ों और नीले समुद्र से घिरा हुआ फ़िलीपीन्स सबसे शानदार कायकिंग, डाइविंग और बीच के लिए सुपर प्रसिद्ध है। आप ₹50,000 में फ़िलीपीन्स में एक शानदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।

हवाई यात्रा का खर्च: ₹15,000 तक

तिरुचिरापल्ली, चेन्नई या कोच्चि से फ़्लाइट की टिकट आपको बहुत सस्ती पड़ेगी। साथ ही जुलाई अगस्त का प्लान बनाएँगे तो और ठीक रहेगा।

रहने का खर्च: ₹9,000 तक

फ़िलीपीन्स का प्लान आप बनाइए तो रहने का इंतज़ाम ₹500 प्रतिदिन में हो जाएगा। थोड़ा खर्च होगा तो बीच पर ही कमरा मिल जाएगा और व्यू का तो कहना ही क्या।

परिवहन का खर्च: ₹7,000

घूमने के लिए ₹500 का खर्च होगा। बाकी पूरे द्वीप पर घूमने के लिए बजट एयरलाइंस का भी आनन्द उठा सकते हैं। खर्चा 2,000 तक होगा।

खाने पीने का खर्च: ₹5,000 से ₹7,000 तक

किसी रेस्तराँ पर खाने का खर्चा तक़रीबन ₹300 क बैठेगा।

बीच का खर्च: ₹10,000 तक

फ़िलीपीन्स में ₹10,000 के अन्दर मसाज, नौका विहार, पहाड़ चढ़ने से लेकर वो सारी मौजें करने का मिलेगा जो आप फ़िलीपीन्स में करना चाहते हैं।

फिलिपीन्स की यात्रा के लिए यहाँ क्लिक करें।

₹50,000 और ऑस्ट्रेलिया का शानदार ट्रिप

Photo of ₹50,000 का बजट लेकर इन देशों में बिताएँ छुट्टियाँ, प्लानिंग की सारी जानकारी मिलेगी यहाँ! 5/5 by Manglam Bhaarat

अगर सच कहूँ तो ऑस्ट्रेलिया में और देशों की तुलना में घूमना महँगा है। लेकिन ज़्यादातर मौक़ों पर घूमने से ज़्यादा तो पहुँचने का खर्चा लगता है। इसलिए पहुँचने पर पैसे बचा ले गए तो बन गया काम। इसलिए फ़्लाइट पकड़कर एक से दूसरी जगह जाइए। वहाँ घूमिए और नज़दीकी जगहों का आनंद लीजिए। फिर वहाँ से फ़्लाइट लेकर दूसरी जगह घूमने निकल जाइए।

हवाई यात्रा का खर्च: ₹25,000 तक

सितम्बर के महीने में मिलेगी सबसे सस्ती फ़्लाइट। इसके साथ ही आप कोच्चि, नई दिल्ली या कोलकाता से फ़्लाइट पकड़ेंगे तो और पैसे बचेंगे।

रहने का खर्च: ₹8,000 तक

लगभग ₹2,000 में आपको ढंग का रहने का हॉस्टल मिल जाएगा। इसके बाद आपको कूग बीच का भी प्लान बना सकते हैं जिसका खर्च ₹1,000 तक बनेगा।

परिवहन का खर्च: ₹4,000

ओपल कार्ड बनवा लीजिए। आपका परिवहन का पैसा काफ़ी हद तक बचेगा। एक बार का ₹200 तक बिल बनेगा।

खाने पीने का खर्च: ₹8,000 तक

सुपर मार्केट और सेल्फ़ किचन ज़िन्दाबाद। सुबह का नाश्ता भी मिलता है लगभग सभी होटलों में। सड़कों पर मिलने वाला खाना भी सस्ता मिलेगा। एक दिन का किराया ₹2500 तक बनेगा।

घूमने का खर्च: ₹2,000 से 5,000 तक

सर्फ़िंग और म्यूज़ियम घूमने का प्लान बनाएँगे तो नुकसान होगा। इससे अच्छा किसी लोकल की तरह पूरे शहर को घूमने निकलें। घूमने के लिए ढेर सारे बाग़, बीच और ब्रिज हैं जो आपकी तस्वीरों को सैकड़ों लाइक दिला देंगे।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में ढेरों जगह मुफ़्त में शो होते रहते हैं। आपको बस वहाँ पहुँचना होता है।

ऑस्ट्रेलिया टूर की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

तो आपने किस देश को घूमने का प्लान बनाया, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

यह एक अनुवादित लेख है। अंग्रेज़ी में लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads