उत्तराखंड के औली जाएं तो इन 5 अनोखे अनुभवों को लेना न भूलें

Tripoto
Photo of उत्तराखंड के औली जाएं तो इन 5 अनोखे अनुभवों को लेना न भूलें by Rishabh Dev

पहाड़ों में जितना जाओ उतना कम है। पहाड़ की खूबसूररती हर किसी का मन मोह लेती है। बर्फ की चादर से ढंके पहाड़ और भी सुंदर लगते हैं। कुछ जगहें तो बर्फ देखने के लिए ही फेमस हैं। कहते हैं अगर आपको उत्तराखंड में बर्फ के मजे लेने हैं तो औली से बेहतर कोई जगह नहीं है। औली को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। औली में बर्फ के अलावा भी बहुत कुछ है जिसे आपको औली में देखना चाहिए। ये शानदार जगहें आपकी औली की यात्रा को शानदार बना देगी।

कुआरी पास ट्रेक

औली की आर्टिफिशियल लेक और स्कीइंग तो सभी करते हैं अगर आपको कुछ अलग करना है तो कुआरी पास ट्रेक करें। जोशीमठ से शुरू होने वाला ये ट्रेक समुद्र तल से 12,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। इस ट्रेक के टॉप से आपको हिमालय के बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। आपको यहाँ नंदा देवी की चोटी भी दिखाई देगी। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप इस ट्रेक को जरूर करेंगे।

जोशीमठ देखें

आप जोशीमठ जाएं तो बिना औली पहुँच ही नहीं सकते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ एक बेहद छोटी-सी पहाड़ों वाली जगह है। आसमान जैसे ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों से घिरा जोशीमठ समुद्र तल से 6,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। ये शहर हिन्दुओं के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि शंकराचार्य को ज्ञान यहीं प्राप्त हुआ था। इसके अलावा सर्दियों में बद्रीनाथ की गद्दी यहीं विराजित होती है और पूजा होती है। आपको इस शहर को अच्छे से घूमना चाहिए। इस जगह की खूबसूरती आपको हैरान कर देगी।

क्वानी बुग्याल

पहाड़ों में सबसे सुंदर जगह होती है, बुग्याल। पहाड़ों के बीचों-बीच एक घास का मैदान होना किसी खूबसूरती से कम नहीं है। औली में एक ऐसा ही शानदार बुग्याल है, क्वानी बुग्याल। औली से क्वानी बुग्याल 12 किमी. की दूरी पर है। इस खूबसूरत बुग्याल को देखने के लिए आपको हाइक करना होगा। क्वानी बुग्याल समुद्र तल से 3,380 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। खूबसूरत पहाड़ों के नजारे से भरपूर इस बुग्याल में आप कैंपिंग भी कर सकते हैं।

चेनाब लेक

उत्तराखंड कई खूबसूरत जगहों का घर है। उन्हीं में से एक शानदार जगह है, चेनाब लेक। इस लेक को देखे बिना औली की यात्रा अधूरी रहेगी। चेनाब लेक उत्तराखंड की ऑफबीट जगहों में से एक है। इस झील के बारे में कम लोगों को ही पता है। इस झील में आपको पहाड़ का प्रतिबिंब दिखाई देगा। बर्फ से ढंके पहाड़ इस जगह को और भी खूबसूरत बना देते हैं।

शॉपिंग

Photo of उत्तराखंड के औली जाएं तो इन 5 अनोखे अनुभवों को लेना न भूलें by Rishabh Dev

भारत में स्कीइंग करने के लिए औली सबसे शानदार जगहों में से एक है। बहुत सारे लोग सिर्फ स्कीइंग करने के लिए ही औली आते हैं। आप औली में शॉपिग बी कर सकते हैं। औली के बाजार में ज्यादातार स्कीइंग से संबंधित सामान मिलेंगे। अगर आपको कुछ लोकल खरीदना है तो जोशीमठ जाएं। जोशीमठ के बाजार में आपको हर पहाड़ी चीज मिल जाएगी। जोशीमठ में ही आप स्थनीय खाने का जायका भी ले सकते हैं। यहाँ का गढ़वाली खाना खाकर आपका मन तृप्त हो जाएगा।

नीति और मलारी गाँव

औली के पास में ही दो बेहद सुंदर गाँव है, नीति और मलारी। इन दोनों गाँवों की खूबसूरती आपको दिल चुरा लेगी। मलारी गाँव धौली गंगा घाटी में स्थित है। यहाँ पर भोटिया जनजाति के लोग भी रहते हैं। नीति वैली उत्तराखंड की शानदार जगहों में एक है। इस घाटी को देखकर आपका कहीं और जाने का मन नहीं करेगा। अगर आप शांति और सुकून में किसी जगह पर वक्त बिताना चाहते हैं तो आपको नीति वैली जरूर जाना चाहिए।

क्या आपने उत्तराखंड के औली की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads