भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं

Tripoto
Photo of भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं by Rishabh Dev

भारत विविधताओं से भरा देश है। यहाँ आपको वो अनुभव मिलेंगे जिनको आप दुनिया में और कहीं नहीं कर सकते हैं। भारत में कुछ जगहें तो ऐसी हैं जिनके बारे में जानकर भारतीय भी आश्चर्यचकित रह जाएँगे। भारत के कुछ ऐसे बीच हैं जो रात के अंधेरे में चमकते हैं। विश्वास करना मुश्किल है लेकिन ये वाक़ई में सच है। भारत में कुछ समुद्री तट हैं जो रात में चमकते हैं।

Photo of भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं by Rishabh Dev

भारत के चुनिंदा समुद्र तट रात के अंधेरे में चमकते हैं लेकिन ये कोई जादू नहीं बल्कि इसके पीछे विज्ञान है। इस घटना को बायोल्यूमिनेसेंस के रूप में जाना जाता है। समुद्र तटों पर बैक्टीरिया, कवक, शैवाल, कीड़े और जलीय जंतु समेत कई चीजें बायोल्यूमिनेसेंस बनाती है। जब ये सभी एक प्रकार की रसायनिक प्रतिक्रिया में शामिल होते है तो जो एक ऊर्जा के माध्यम से समुद्री तट पर प्रकाश उत्पन्न होता है। इस वजह से भारत के कुछ समुद्र तट चमकते हैं। भारत के उन चुनिंदा समुद्री तटों के बारे में जान लीजिए जो रात के अंधेरे में चमकते हैं।

1. मट्टू बीच, कर्नाटक

Photo of भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं by Rishabh Dev

कर्नाटक की अनछुई सुंदर जगहों की बात करें तो सबसे पहला नाम मट्टू बीच का आता है। मट्टू समुद्री तट कर्नाटक के उडुपी शहर से लगभग 10 किमी. की दूरी पर है। आप रात में चमकते हुए समुद्र तट को देखकर हैरान रह जाएँगे। इस जगह का नजारा देखकर आपको लगेगा कि आप कोई सपना देख रहे हों। कर्नाटक जाएँ तो इस अनुभव को लेना बिल्कुल ना भूलें।

2. मंदारमणि बीच, बंगाल

Photo of भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं by Rishabh Dev

पश्चिम बंगाल वैसे तो अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है लेकिन यहाँ के समुद्री बीच भी देखने लायक़ हैं। मंदारमणि बीच पश्चिम बंगाल को वो समुद्री तट हैं जहां बायोल्यूमिनेसेंस बनता है और रात के अंधेरे में बीच उजाले से जगमग रहता है। मंदारमणि बीच बंगाल के पूर्वी मिदनापुर ज़िले में स्थित है। कोलकाता से इस बीच की दूरी लगभग 170 किमी. है। मंदारमणि बीच पर नीली-हरी चमक रात में देखने लायक़ है।

3. बंगाराम आइलैंड, लक्षद्वीप

Photo of भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं by Rishabh Dev

लक्षद्वीप द्वीपों का एक समूह है। इस आईलैंड पर एक द्वीप है, बंगाराम आइलैंड। पानी में फाइटोप्लांकटन, शैवाल, और जेलिफ़िश जैसे अन्य जलीय जीवों के होने के चलते बंगाराम के समुद्र तट रात में चमकते हैं। आपको ये नजारा जादू की तरह लगेगा। अच्छी बात ये है कि इस लक्षद्वीप के इस समुद्री तट के बारे में कम लोगों को ही पता है जिससे यहाँ लोगों की भीड़ कम मिलेगी।

4. तिरुवनमियुर बीच, चेन्नई

Photo of भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं by Rishabh Dev

तिरुवनमियुर समुद्री तट चेन्नई के सबसे लोकप्रिय बीच में से एक है। पहले तिरुवनमियुर बीच सुंदर सूर्योदय के नज़ारों के लिए जाना जाता है। लोगों ने 2019 के दौरान इस बीच को पहली बार रात में चमकते देखा। तब से तिरुवनमियुर समुद्री तट रात में चमकने के लिए काफ़ी प्रसिद्ध हो गया है। रात के समय आपको यहाँ काफ़ी लोग देखने को मिल सकते हैं। दूर-दूर से लोग इस बीच की जादूगरी देखने के लिए आते हैं।

5. पालोलेम बीच, गोवा

Photo of भारत के 5 समुद्री बीच, जो रात के अंधेरे में चमकते हैं by Rishabh Dev

भारत के समुद्री तटों की बात हो और गोवा का ज़िक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बड़ी संख्या में सैलानी हर साल गोवा से समुद्र तटों को देखने के लिए जाते हैं। गोवा का पालोलेम बीच रात के अंधेरे में जगमग रहता है। आप रात में इस बीच पर टहल सकते हैं, इस नज़ारे का बैठकर आनंद ले सकते हैं या फिर थोड़ी देर के लिए नाव की सैर भी कर सकते हैं। आपको यहाँ रात में मज़ा आएगा।

इन समुद्री तटों के अलावा भारत में कई समुद्री बीच हैं जहां पर बायोल्यूमिनेसेंस की उपस्थिति के चलते रात में रोशनी होती है। इन शानदार बीचों का अनुभव आपको ज़रूर लेना चाहिए।

क्या आपने भारत के इन समुद्र तटों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads