वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो दिल्ली से महज 5 घंटे कि दूरी पे इन जगहों पर जरूर जाएं।

Tripoto
19th Sep 2023
Photo of वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो दिल्ली से महज 5 घंटे कि दूरी पे इन जगहों पर जरूर जाएं। by Kumari Swati
Day 1

दोस्तों, हमारे देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं,जहाँ पर घूमने के लिए हर दिन हजारों लाखों लोग पहुंचते हैं। अगर आप भी दिल्ली से बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो खासकर वीकेंड में घूमने के लिए तो फैमिली और दोस्तों के साथ निकल जाय इन जगहों पर सुकून का पल बिताने तो दोस्तों, आने वाले दिनों में दिल्ली से महज 5  घंटे की दूरी पर मौजूद इन बेहतरीन और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर पहुंचे।

1.जसपुर

Photo of वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो दिल्ली से महज 5 घंटे कि दूरी पे इन जगहों पर जरूर जाएं। by Kumari Swati

दोस्तों, जैसा कि आप को बता दें जसपुर बेहद ही खूबसूरत और यह एक छोटा सा कस्बा है। जो उत्तराखंड में उधमपुर नगर जनपद की एक तहसील है। हसीन पहाड़ों के बीच में मौजूद जसपुर की खूबसूरती आपको कुछ ही मिनटों में अपना बना सकती है।यहाँ पर छोटे-बड़े पहाड़, घने जंगल और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते है। और रिमझिम बारिश में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है,इसलिए दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के लोग कुछ अधिक संख्या में घूमने पहुंचते हैं।और यहाँ आप ट्रेकिंग और यादगार फोटोग्राफी का भी आनंद उठा सकते हैं। दोस्तों,दिल्ली से जसपुर की दूरी 230 किमी पड़ती है। और दिल्ली से जसपुर जाने में 5 घंटा लग सकता है।

2.रुड़की

Photo of वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो दिल्ली से महज 5 घंटे कि दूरी पे इन जगहों पर जरूर जाएं। by Kumari Swati

जैसा कि आप को बता दें,रुड़की उत्तराखंड की एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहाँ  पर दिल्ली और दिल्ली के आसपास स्थित इलाकों से लोग घूमने के लिए आते रहते हैं। दोस्तों,अगर आप सितंबर में ठंडी हवाओं के बीच परिवार, दोस्त और अपने पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए। और वहा पे हरे-भरे जंगल, हसीन पहाड़ और देवदार के पेड़ों के बीच सुकून भरा पल बिताना चाहिए।वीकेंड पे तो दिल्ली वाले यहाँ  काफी संख्या में घूमने पहुंचते हैं। और अगर रुड़की में आप लोग गंगा कैनाल, सोलानी पार्क और आईआईटी रुड़की जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

3.भरतपुर

Photo of वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो दिल्ली से महज 5 घंटे कि दूरी पे इन जगहों पर जरूर जाएं। by Kumari Swati

दोस्तों,अगर आप भी 4-5 घंटे की ड्राइव करके राजस्थान के किसी बेहतरीन शहर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको भरतपुर पहुंच जाना चाहिए। और इस खूबसूरत शहर को राजस्थान का पूर्वी द्वार भी कहाँ जाता है। भरतपुर की खूबसूरती इस कदर प्रसिद्ध है कि इसे कई लोग राजस्थान का प्रकृती भी मानते हैं। दोस्तों,भरतपुर में मौजूद केवलादेव नेशनल पार्क, लोहागढ़ किला, मंदिर गंगा मंदिर और भरतपुर पैलेस जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।यहाँ आप ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।दिल्ली से मथुरा जाने में लगभग 4: 30 घंटे लगते हैं। और दोस्तों ,दिल्ली से भरतपुर की दूरी 220 किमी है। दोस्तों, दिल्ली से 5 घंटे की दूरी पर मौजूद कुछ अन्य बेहतरीन जगहें,जहाँ आप आने वाले दिनों में घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-हरिद्वार, ऋषिकेश, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और नीमराना जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अपने विचारों को प्रकट करने के लिए हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं।

Further Reads