
वैसे तो घूमने का मजा दोस्तों और परिवार के साथ ही है।पर दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो अकेले ही ट्रेवल करना पसंद करते है। आज कल सोलो ट्रिप का काफी ट्रेंड भी है।इसलिए लोग सुकून की तलाश में अकेले ही घर से निकल पड़ते है।ताकि वो नयी नयी जगह को एक्स्प्लोर कर सके।पर बात जब एक महिला की आती है तो आज भी बहुत कुछ सोचना पड़ता है।खास कर उनकी सुरक्षा के विषय में।पर ऐसा नही है कि आप अकेले घूम नही सकती ऐसे कई जगह है जो खूबसूरत तो है ही साथ ही साथ सुरक्षित भी जहाँ आप बेफिक्र हो के घूम सकती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताएंगे जो खूबसूरत और सुरक्षित दोनों ही है।

ऋषिकेश
भारत का योग कैपिटल कहा जाने वाला ये शहर आध्यात्म के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।ये जगह महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित है।साथ ही यहाँ आप एडवेंचर का भी मजा ले सकती है जैसे राफ्टिंग ,बंजी जंपिंग आदि। ऋषिकेश का शांत और आध्यात्मिक माहौल महिलाओं के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।आप यहाँ आराम और सुकून के साथ घूम फिर सकती है।अगर आप दिल्ली और यू. पी. के आस-पास की है तो ये जगह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

जयपुर
गुलाबी शहर कहा जाने वाला ये शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है।अगर आप इतिहास में रूचि रखती है तो ये जगह एक अच्छा ऑप्शन है।सुरक्षा की दृष्टि ये दुनिया के सुरक्षित जगहों में गिना जाता है।जयपुर में आप
हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर,गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर जैसे टूरिस्ट स्पॉट देख सकती हैं।

मुन्नार
ये तो हम सब जानते है कि दक्षिण भारत सुरक्षा के लिए पूरे भारत में सबसे सेफ जाना जाता है।वह का प्रकृति सौंदर्य तो दुनिया भर में फेमस है। मुन्नार अपने चाय के बागानों और प्रकृति सौंदर्य के लिए जाना जाता है।साथ ही महिलाओं के लिए सेफ भी है तो अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो ये जगह आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

पुडुचेरी
भारत का ये केंद्रशासित प्रदेश अपने खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है।यहाँ के लोग बहुत ही ईमानदार होते है तो सुरक्षा की दृष्टि से भी ये सुरक्षित स्थानों में गिना जाता है। यहाँ आकर आप समंदर किनारे खूबसूरत लोकेशन के मजे ले सकती है।जो आपको बहुत ही सुकून देंगे।

दार्जलिंग
अगर आप खूबसूरत पहाड़,घने जंगल,दुर्लभ प्रजाति के पौधे और टॉय ट्रेन का मजा लेना चाहती है तो दार्जलिंग आपका इंतजार कर रहा है।ये बिलकुल सुरक्षित जगहों में से है।तो आप बेफिक्र हो के यहाँ आराम से घूम-फिर सकती है।यहाँ से आप हिमालय की पहाड़ी कंचनजंघा को भी देख सकती है।साथ ही यहाँ का लॉयड बोटैनिकल गार्डन जो विलुप्त हो रहे कई जानवर को भी संजोये हुए है उसे भी देख सकती है।

तो अगर आप भी सोलो ट्रिप की शौकीन है तो इन जगहों पर आप बेफिक्र होकर ट्रेवल कर सकती है।जो खूबसूरत तो है ही आपको एक सुकून भी देंगे।साथ ही आपके सुरक्षा की चिंता भी आपको नही करनी पड़ेगी और आप अपने सोलो ट्रिप के पैशन को भी पूरा कर पाएंगी।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।