सिक्किम के 3 अनदेखे हिल स्टेशन, सुंदरता से भरी इन जगहों की पूरी जानकारी यहाँ मिलेगी

Tripoto
Photo of सिक्किम के 3 अनदेखे हिल स्टेशन, सुंदरता से भरी इन जगहों की पूरी जानकारी यहाँ मिलेगी by Rishabh Dev

हर रोज एक जैसी ज़िंदगी जीना कभी-कभी परेशान करता है। शहर की भीड़ और शोर इस परेशानी को और बढ़ा देता है। अपने आपको तरोताज़ा करने के लिए आपको शहर वाली जिंदगी से कुछ दिन के लिए दूर चले जाना सबसे अच्छा उपाय है। आप ऐसी किसी जगह पर जा सकते हैं जहाँ सुकून और शांति हो। ऐसी जगहों के बारे में कम लोगों को पता होता है। अगर आप ऐसी ही किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ अनछुई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Photo of सिक्किम के 3 अनदेखे हिल स्टेशन, सुंदरता से भरी इन जगहों की पूरी जानकारी यहाँ मिलेगी 1/1 by Rishabh Dev

सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। खूबसूरत पहाड़ों वाला राज्य किसी का भी मन खुश कर देगा। वैसे तो सिक्किम की अनगिनत जगहें हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है लेकिन सिक्किम की 3 ऑफबीट जगहें ऐसी हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। इन जगहों की सुंदरता देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

1- रोलेप

पहाड़ों में नदी किनारे वाली जगह सबसे खूबसूरत मानी जाती है। रोलेप पूर्वी सिक्किम के रंगोली से 20 किमी. की दूरी पर है। रोलेप एक छोटा-सा गाँव है जो रोलेप नदी के किनारे बसा हुआ है। प्रकृति प्रेमी के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ आप इस गाँव की सैर कर सकते हैं और लोगों से बात कर सकते हैं।

क्या देखें?

रोलेप में आप बुद्धा वाटरफॉल, बुद्धा गुफा, शोकेय खोला नदी, चोचेन लेक, डेकिलिंग मोनेस्ट्री और रंगकेय ब्रिज देख सकते हैं। इसके अलावा रंगोली जा सकते हैं। आप पुराने सिल्क रूट को भी कवर कर सकते हैं।

कैसे जाएँ?

पाक्योंग एयरपोर्ट आप बागडोगरा एयरपोर्ट सबसे निकटतम है। न्यू जलपाईगुड़ी सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है। आप वाया रोड भी रोलेप जा सकते हैं।

कब जाएँ:

रोलेप को एक्सप्लोर करने के लिए सितंबर से नवंबर तक का समय सबसे बढ़िया है।

2- बोरोंग

बोरोंग को एक्सप्लोर किए बिना सिक्किम की यात्रा अधूरी रहेगी। बोरोंग पहाड़ों में स्थित एक छोटा-सा गाँव है। इस जगह के बारे में कम लोगों को पता है। इस वजह से आपको यहाँ घूमने वालों की भीड़ नहीं मिलेगी। बोरोंग से आपको हिमालय की कई चोटी देखने को मिलेगी। पहाड़ों और जंगलों से घिरी ये जगह वाकई देखने लायक है।

क्या देखें?

आप बोरोंग में माएनम हिल, रालंग मोनेस्ट्री, बोरोंग मठ, सिल्वर फ़ॉल्स और बारमेली ब्रिज को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ बर्ड वाचिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं।

कब जाएँ:

बोरोंग घूमने के लिए सबसे आदर्श समय अप्रैल से जून तक का है। इस दौरान बोरोंग की ख़ूबसूरती से आपका दिल खुश हो जाएगा।

कैसे पहुँचे?

पाक्योंग एयरपोर्ट बोरोंग से सबसे निकटतम है जो 90 किमी. की दूरी पर है। न्यू जलपाईगुड़ी सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है। सड़क मार्ग से भी बोरोंग पहुँचा जा सकता है।

3- रावंगला

समुद्र तल से 7,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित रावंगला सिक्किम की सबसे सुंदर जगह में से एक है। इस हिल स्टेशन की सबसे सुंदरता देखकर आप हैरान रह जाएँगे। दूर-दूर तक आपको जंगल और पहाड़ नज़र आएँगे। पहाड़ों के ऊपर तैरते बादलों को देखना सबसे खूबसूरत नज़ारों में से एक होता है। आपको सिक्किम के रावंगला हिल स्टेशन को देखने का प्लान ज़रूर बनाना चाहिए।

क्या देखें?

आप रावंगला में तेमी टी इस्टेट, बोन मोनेस्ट्री, रायोंग सनराइज व्यू प्वाइंट, रालोंग हॉट स्प्रिंग, रालांग मठ और बुद्धा पार्क देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं।

कब जाएँ?

वैसे तो आप रावंगला पूरी साल में कभी भी जा सकते हैं लेकिन अप्रैल से मई तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

कैसे जाएँ?

रावंगला से सबसे निकटतम पाक्योंग एयरपोर्ट है और न्यू जलपाईगुड़ी नजदीकी रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा आप वाया रोड भी रावंगला आसानी से पहुँच सकते हैं।

क्या आपने सिक्किम की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads