2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी!

Tripoto
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! by Rishabh Dev

जिसे घूमना पसंद है उसके लिए सबसे कठिन है, एक ही जगह पर लंबे समय तक चिपके रहना। साल 2020 के कुछ महीने ऐसे रहे, जब चाहते हुए भी कोई कहीं पर भी नहीं जा पाया। सभी को अपने घूमने को प्लांस को कैंसिल करना पड़ा। घुमक्कड़ों के लिए सबसे बुरे दिन थे लेकिन रात के बाद दिन जरूर होता है, अंधेरे के बाद उजाला होना तय है। धीरे-धीरे अब फिर से सब कुछ नाॅर्मल हो रहा है। कुछ सावधानियाँ बरतते हुए आप घूमने की प्लानिंग कर सकते है। 2021 अब दूर नहीं है, ये साल घूमने वालों के लिए सुनहरा होने वाला है। आने वाला साल लंबे-लंबे वीकेंड दे रहा है जिससे आपको घूमने का काफी वक्त मिलेगा।

अगर आप उन लोगों में से हैं जो वीकेंड पर घूमने के लिए पहले से प्लानिंग करना पसंद करते हैं तो आप सही जगह पर हैं। आप सोच रहें हैं कि 2021 के वीकेंड में कहाँ जाएं, कैसे प्लान करें, कितनी छुट्टी लें? तो आपको इन सारे सवालों का जवाब देगा 2021 का वीकेंड कैलेंडर। इस कैंलेंड में 2021 में 13 जगहों की वीकेंड मनाने की पूरी जानकारी है। आप इन लंबे वीकेंड का फायदा कैसे उठाएं, इसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी। आप 2021 में इन जगहों में से किसी भी जगह पर जा सकते हैं।

जनवरी

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 1/40 by Rishabh Dev

जनवरी घूमने वालों के लिए 2021 का सबसे शानदार महीना है। जनवरी में तीन लंबे वीकेंड हैं जिसमें आप घूमने का प्लान बना सकते हैं.

1. नये साल का दिन

गुरुवार, 31 दिसंबर- ऑफ लीजिए

शुक्रवार, 1 जनवरी- नये साल की छुट्टी

शनिवार, 2 जनवरी- वीकेंड

रविवार, 3 जनवरी- वीकेंड

कहाँ जाएंः औली/चिकमगलूर

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 2/40 by Rishabh Dev
श्रेय: दिशा कापकोटी।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 3/40 by Rishabh Dev
श्रेय: मैट।

जरा सोचिए नये साल के पहले दिन की शुरूआत चाय या काॅफी के साथ चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ हो। आसपास के पहाड़ भी बर्फ से ढंके हों। अगर आप प्रकृति के इन खूबसूरत नजारों के बीच एडवेंचर करना चाहते हैं तो इसके लिए औली परफेक्ट जगह है। भारत में स्कीइंग करने के लिए औली सबसे अच्छी जगही मानी जाती है। जनवरी में औली को आप सबसे शानदार और खूबसूरत पाएंगे। जनवरी में औली आना एकदम सही रहेगा।

औली में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 4/40 by Rishabh Dev
मुलायनगिरी पीक, श्रेय: थ्रिल्लोफिलिया।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 5/40 by Rishabh Dev
श्रेय: थ्रिल्लोफिलिया।

आसपास हरे-भरे पहाड़ और उसके उपर से उड़ते बादल, ये नजारा हर किसी का मन मोह लेगा। चिकमगलूर में आप जनवरी में ऐसा ही नजारा पाएंगे। आप यहाँ पर मंदिरों, काॅफी के बागान, नेशनल पार्क को 2021 के पहले महीने में जरूर देखें। चिकमगलूर 2021 में घूमने की शुरूआत करने के लिए बढ़िया जगह रहेगी।

चिकमगलूर में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

2. मकर संक्रांति, पोंगल

गुरुवार, 14 जनवरी- मकर संक्रांति, पोंगल

शुक्रवार, 15 जनवरी- छुट्टी ले लें

शनिवार, 16 जनवरी- वीकेंड

रविवार, 17 जनवरी- वीकेंड

कहाँ जाएंः पतंग फेस्टिवल के लिए अहमदाबाद

हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में पतंग फेस्टिवल बहुत फेमस है। इस दिन लोग और फैमिली एक साथ जुटते हैं और पतंगबाजी करते हैं। इस फेस्टिवल में कई गुजराती फूड और डिशें भी रहती हैं। जो इस फेस्टिवल को बेहद खास बनाता है। जब अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट से आसामान में हजारों रंग की पतंगे लहराती हुई दिखाई देंगी तो यकीन मानिए आपका मन भी रंगों से सरोबार हो जाएगा।

3. गणतंत्र दिवस

शनिवार, 23 जनवरी- वीकेंड

रविवार, 24 जनवरी- वीकेंड

सोमवार, 25 जनवरी- इस दिन की छुट्टी लें

मंगलवार, 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस

कहाँ जाएंः गोवा

गोवा जाने के लिए जनवरी सबसे बढ़िया महीनों में से एक है। जनवरी में मौसम ठंडा और सुहावना रहता है जो गोवा को और भी बेहतरीन बनाता है। आप यहाँ पर क्रिसमस से लेकर नये साल का जश्न मना सकते हैं।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 6/40 by Rishabh Dev
कलंगुट बीच।

गोवा में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

फरवरी

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 7/40 by Rishabh Dev

फरवरी में कोई लंबा वीकेंड नहीं है इसके बावजूद आप किसी वीकेंड में गुजरात के कच्छ में रण फेस्टिवल को देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहाँ आप म्यूजिक, डांस और कुदरत की खूबसूरती के आगे सब भूल जाएंगे। ये फेस्टिवल 28 फरवरी 2021 को खत्म होगा। उससे पहले आपको इस उत्सव में जरूर शामिल होना चाहिए।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 8/40 by Rishabh Dev
श्रेय: नेहा शर्मा।

कच्छ के रण में और क्या किया जा सकता है? जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मार्च

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 9/40 by Rishabh Dev

4. महा शिवरात्रि

गुरुवार, 11 मार्च- महा शिवरात्रि

शुक्रवार, 12 मार्च- छुट्टी ले लें

शनिवार, 13 मार्च- वीकेंड

रविवार, 14 मार्च- वीकेंड

कहाँ जाएंः पुडुचेरी

पुडुचेरी आप आएंगे तो आपको लगेगा कि आप किसी दूसरे देश की जगह पर आ गए हैं। दरअसल, ये जगह 18वीं शताब्दी में फ्रांस काॅलोनी हुआ करती थी। आपको आज भी यहाँ पुरानी इमारतें और विदेशी लोग मिल जाएंगे। यहाँ आपको सड़कों पर पैदल चल सकते हैं, बीच पर जा सकते हैं और अरबिंदो आश्रम भी जरूर जाएं। ये जगह मार्च में जाने के लिए सबसे बेस्ट है। हर किसी को घुमक्कड़ों की तरह पुडुचेरी में भटकना चाहिए।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 10/40 by Rishabh Dev
श्रेय: नेहा।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 11/40 by Rishabh Dev
श्रेय: बम हू ट्रेवल्स।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 12/40 by Rishabh Dev
श्रेय: फ्रेंच कॉलोनी।

पुडुचेरी में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

5. होली

शुक्रवार, 26 मार्च- छुट्टी लें

शनिवार, 27 मार्च- वीकेंड

रविवार, 28 मार्च- वीकेंड

सोमवार, 29 मार्च- होली

कहाँ जाएंः मथुरा वृंदावन

पूरे भारत में होली मनाई जाती है लेकिन ब्रज की होली सबसे फेमस है। यहाँ होली एक दिन नहीं बल्कि 4-5 दिन तक चलती है। पूरा ब्रज होली के रंगों में सरोबार हो जाता है। यहाँ की लठमार होली सबसे फेमस है। अगर आपको होली का असली अनुभव लेना है तो इस बार मथुरा-वृंदावन की होली देखिए।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 13/40 by Rishabh Dev
श्रेय:आदित्य सिंह।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 14/40 by Rishabh Dev

मथुरा-वृंदावन में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अप्रैल

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 15/40 by Rishabh Dev

6. गुड फ्राइडे

गुरुवार, 1 अप्रैल- इस दिन की छुट्टी लें

शुक्रवार, 2 अप्रैल- गुड फ्राइडे

शनिवार, 3 अप्रैल- वीकेंड

रविवार, 4 अप्रैल- ईस्टर संडे

कहाँ जाएंः कसोल, हिमाचल प्रदेश

वैसे तो हिमाचल की हर जगह बेहद खूबसूरत है लेकिन अगर आपको हिमाचल में ट्रेक करना है तो कसोल बढ़िया जगह है। खुशनमा मौसम और शानदार नजारों वाली ये जगह आपको जरूर पसंद आएगी। आप यहाँ की पार्वती वैली के बीच शांति से पार्वती नदी के किनारे घंटों बैठे रह सकते हैं। आप यहां के कैफे को एंजाॅय कर सकते हैं, आसपास के ट्रेक जैसे खीरगंगा और मलाणा को भी कर सकते हो। इसके अलावा हिमाचल के खूबसूरत गाँव जैसे तोश, कलगा-पुल्गा और तुल्गा में घूम सकते हैं। कसोल वीकेंड के लिए बढ़िया जगह है।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 16/40 by Rishabh Dev
मलाणा।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 17/40 by Rishabh Dev
कसोल।

कसोल में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अगर आप कसोल में वर्केशन के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।

7. उगादी

शनिवार, 10 अप्रैल- वीकेंड

रविवार, 11 अप्रैल- वीकेंड

सोमवार, 12 अप्रैल- छुट्टी लें

मंगलवार, 13 अप्रैल- उगादि

बुधवार, 14 अप्रैल- डॉ. अम्बेडकर जयंती

कहाँ जाएंः केरल

केरल भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। जहाँ चारों तरफ हरियाली, खूबसूरती पहाड़ और झरनें हैं। जहाँ आज भी लोग अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं। यहाँ का खाना भी इतना ही लजीज जितना कि यहाँ की जगहें खूबसूरत हैं। आप यहाँ के समुद्र तट पर जा सकते हैं, चाय के बागान और खूबसूरत हिल स्टेशन को देख सकते हैं। गर्मियों में ये जगह आपको सुकून देंगी। अप्रैल में आपको केरल जरूर आना चाहिए।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 18/40 by Rishabh Dev
चाय के बागान।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 19/40 by Rishabh Dev
एलेप्पी बैकवाटर।

केरल में यादगार अनुभव के लिए मुन्नार, एलेप्पी, वायनाड की यात्रा करने की प्लानिंग जरूर बनाएं।

केरल में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मई

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 20/40 by Rishabh Dev

8. ईद उल फितर

गुरुवार, 13 मई- ईद उल-फितर

शुक्रवार, 14 मई- इस दिन की छुट्टी ले लें

शनिवार, 15 मई- वीकेंड

रविवार, 16 मई- वीकेंड

कहाँ जाएंः दार्जिलिंग और सिक्किम

चार दिन लंबे वीकेंड के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। दार्जिलिंग में आप हरियाली से भरे नजारे और चाय के बागानों का आनंद ले सकते हैं। वहीं सिक्किम के युमथांग में फूलों की घाटी है जहाँ एक खूबसूरत नदी, वाटरफाॅल, याक और चारों तरफ घास के मैदान हैं।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 21/40 by Rishabh Dev

गुरुडोंगमार झील

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 22/40 by Rishabh Dev

सिक्किम में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

जून

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 23/40 by Rishabh Dev

दुर्भाग्य से जून में बहुत लंबा वीकेंड नहीं है। इसलिए आप अपने नजदीकी शहर में वीकेंड पर जा सकते हैं। इसके लिए हमारी तरफ से कुछ जगहें हैंः

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

मैसूर, कर्नाटक

जुलाई

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 24/40 by Rishabh Dev

9. ईद अल-अधा

शनिवार, 17 जुलाई- वीकेंड

रविवार, 18 जुलाई- वीकेंड

सोमवार, 19 जुलाई- इस दिन की छुट्टी ले लें

मंगलवार, 20 जुलाई- बकरीद

कहाँ जाएंः मेघालय

मेघालय अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ के वाटरफाॅल्स और झील मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत होते हैं। आपको रास्ते में करीने से कटे हरे मैदान दिखाई देंगे। आप यहाँ पर डबल डेकर रूट ब्रिज और ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। मेघालय में एक खूबसूरत जगह है, डाॅवकी। इस जगह को खास बनाता है उमंगोट नदी का नीलम-सा चमकता साफ पानी। इसके अलावा एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव मावलिनोंग जरूर जाएं। यहाँ वीकेंड का मजा लेना एकदम पैसा वसूल होगा।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 25/40 by Rishabh Dev
सिंगल डबल डेकर ब्रिज।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 26/40 by Rishabh Dev

मावलिनोंग

मेघालय में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अगस्त

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 27/40 by Rishabh Dev

10. जन्माष्टमी

शुक्रवार, 27 अगस्त- इस दिन की छुट्टी ले लें

शनिवार, 28 अगस्त- वीकेंड

रविवार, 29 अगस्त- वीकेंड

सोमवार, 30 अगस्त- जन्माष्टमी

कहाँ जाएंः पहलगाम, कश्मीर

ये 2020 का एक लंबा वीकेंड है। आप इस वीकेंड पर धरती की जन्नत यानी कि कश्मीर जा सकते हैं। वसंत का खिलना और गर्मियों में ठंडे मौसम के लिए पहलगाम एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। पहलगाम के पास में बहने वाली लिद्दर नदी के आसपास की जगहें पिकनिक स्पाॅट के लिए बेस्ट हैं। यहाँ पर बेताब वैली है जहाँ के खूबसूरत नजारे आपके वीकेंड को और भी यादगार बना देंगे।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 28/40 by Rishabh Dev

पहलगाम, श्रेय: साशा मेनन

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 29/40 by Rishabh Dev
सर्दियों में पहलगाम।

कश्मीर में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

सितंबर

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 30/40 by Rishabh Dev

11. गणेश चतुर्थी

शुक्रवार, 10 सितंबर- गणेश चतुर्थी

शनिवार, 11 सितंबर- वीकेंड

रविवार, 12 सितंबर- वीकेंड

सोमवार, 13 सितंबर- इस दिन की छुट्टी लीजिए

कहाँ जाएंः बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग

पैराग्लाइडिंग के लिए बीर-बिलिंग के हब के रूप में उभर रहा है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आपको वीकेंड में बीर-बिलिंग जरूर आना चाहिए। आप पैराग्लाइडिंग के अलावा बीर में तिब्बती मोनेस्ट्रीज को देख सकते हैं। इसके अलावा एक दिन का छोटा ट्रेक कर सकते हैं, बीर मार्केट में टहल सकते हैं। यहाँ से धर्मशाला दो घंटे की ड्राइव पर है, जहाँ आप शानदार क्रिकेट स्टेडियम को देख सकते हैं।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 31/40 by Rishabh Dev
बीर, श्रेय: अनुपमा नारायण।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 32/40 by Rishabh Dev
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।

बीर में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अक्टूबर

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 33/40 by Rishabh Dev

12. दशहरा

शुक्रवार, 15 अक्टूबर- दशहरा

शनिवार, 16 अक्टूबर- वीकेंड

रविवार, 17 अक्टूबर- वीकेंड

सोमवार, 18 अक्टूबर- छुट्टी लें

कहाँ जाएंः पश्चिम बंगाल

अक्टूबर में आपको वीकेंड में पश्चिम बंगाल जाना चाहिए। तब आपको बंगाल के सबसे बड़े फेस्टिवल दुर्गा पूजा का अनुभव करने को मिलेगा।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 34/40 by Rishabh Dev

पश्चिम बंगाल में आप दुर्गा पूजा में क्या कर सकते हैं? जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

या

मनाली जाएं और सर्दियों का स्वागत करें। अटल टनल ने अब मनाली को स्पीति से जोड़ दिया है। आप सर्दियों का मजा लेने के लिए यहाँ से सिसु और कीलोंग जा सकते हैं। अक्टूबर में रोड ट्रिप के लिए स्पीति सबसे बेस्ट है।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 35/40 by Rishabh Dev
स्पीति।

सिसु-कीलोंग के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

नवंबर

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 36/40 by Rishabh Dev

13. दिवाली

बुधवार, 3 नवंबर- धनतेरस

गुरुवार, 4 नवंबर- दिवाली

शुक्रवार, 5 नवंबर- इस दिन की छुट्टी लें

शनिवार, 6 नवंबर- वीकेंड

रविवार, 7 नवंबर- वीकेंड

कहाँ जाएंः जैसलमेर और उदयपुर

राजस्थान अपनी गौरवता, भव्यता और लग्जरी के लिए जाना जाता है। आप राजस्थान के इन हेरिटेज शहरों में दीपावली को मना सकते हैं। खूबसूरत किले, महल और शानदार झीलें वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं। आपको वीकेंड पर जैसलपुर और उदयपुर जरूर जाना चाहिए। जैसलमेर की संस्कृति, स्थानीय फूड, आर्ट और शिल्प का आनंद जरूर लें। आप यहाँ रेत को देखने के लिए सम गाँव भी जा सकते हैं। इसके अलावा कुलधरा गाँव भी जा सकते हैं।

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 37/40 by Rishabh Dev
जगमंदिर पैलेस, उदयपुर।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 38/40 by Rishabh Dev
बगोर की हवेली, उदयपुर।
Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 39/40 by Rishabh Dev
सैम सैंड ड्यूंस।

राजस्थान में घूमने की जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

दिसंबर

Photo of 2021 में हैं 13 लाॅन्ग वीकेंड, कौन-सी छुट्टी पर कहाँ जाएँ? ये रही सारी जानकारी! 40/40 by Rishabh Dev

क्रिसमिस और नया साल होने के बावजूद भी दिसंबर में बहुत लंबा वीकेंड नहीं है। इसके बावजूद सेलिब्रेशन के लिए एक लंबी छुट्टी पर आपको जरूर जाना चाहिए।

14. क्रिसमस-नया साल

शनिवार, 25 दिसंबर- क्रिसमस

रविवार, 26 दिसंबर- वीकेंड

इन दिनों की छुट्टी लें

शुक्रवार, 31 दिसंबर- नये साल के एक दिन पहले

शनिवार, 1 जनवरी- नया साल

रविवार, 2 जनवरी- वीकेंड

2021 के आखिरी महीने के वीकेंड को आपको भूटान के लिए रिजर्व कर लेना चाहिए। भूटान बेहद खूबसूरत राज्य है। अगर आप कम बजट में विदेश घूमने की चाहत रखते हैं तो आपको इसकी शुरूआत भूटान से कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि भूटान के लिए आपको वीजा और करेंसी एक्सचेंज की जरूरत नहीं है। भूटान दुनिया के सबसे खुशहाल देश में से एक है। आप यहां पर ताकसांग मोनेस्टी, राजा का महल, स्थानीय फूड और लोगों के साथ बात करें।

भूटान के बारे में यहाँ पढ़ें। भूटान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

यदि आप पूरे वीकेंड की छुट्टी नहीं ले सकते हैं तो आप क्रिसमस और नये साल के लिए कुछ दूसरी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैंः

कुर्ग, जोधपुर, मदुरै, गंगटोक और इमेजिका!

क्या आपने अभी तक इन जगहों में से किसी जगह को चुना है? तो चलिए फटाफट बुकिंग कर लीजिए और निकल पड़िए छुट्टियों के मज़े लूटने!

क्या आपने इन जगहों की यात्रा की है? अपने सफर के अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads