
आप बहुत ज्यादा घूमना चाहते हैं और सोचते हैं कि जून-जुलाई में टाइम मिल जाएगा तो आप गलत है। ऐसे में आप कभी नहीं घूम पाएंगे। घुमक्कड़ी के लिए कभी टाइम होता नहीं है, निकालना पड़ता है। इसलिए 2021 में आपको इंटरनेशनल हाॅलिडे के लिए प्लानिंग बना लेनी चाहिए। आपकी परेशानी कम करने के लिए मैंने कुछ इंटरनेशनल डेस्टिनेशनंस की एक लिस्ट बनाई है। जहां आप बजट के अंदर भारत से जा सकते हैं।
1. ओमान

ओमान, मस्कट की राजधानी। यात्रा के लिए ओमान का दूसरा बढ़िया शहर है मस्कट। मुझे नहीं पता ये खिताब कौन देता है? लेकिन इंटरनेट के हिसाब से ये अच्छा शहर है। ओमान, फारस की खाड़ी के पास स्थित है।
फ्लाइट सेः अहमदाबाद से फ्लाइट पकड़िए। यहां से एक तरफ का किराया 7,022 रुपए से शुरू होता है।
समयः 5 दिन।
क्या करेंः कछुए की जगहों को देखना, बर्डवाचिंग, डाॅल्फिन टूरिस्ट, एडवेंचर्स स्पोर्टस जैसी चीजें कर सकते हैं।
घूमने की जगहेंः वादी बानी, मस्कट, मिसफत अल एबरीन, पश्चिमी हजार, निजवा, मुत्तरा और अल बतिना जैसी जगहों को देख सकते हैं।
यहां ठहरेंः कोंडोमिनियम के प्राइवेट रूम में ठहर सकते हैं। जहां ठहरने के लिए आपको एक रात के 2,360 रुपए देने होंगे।
2. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में देखने के लिए और करने के लिए बहुत कुछ है। यहां कई प्रकार की गतिविधियों का आनंद आप ले सकते हैं। यहां बैगपैकर्स और टूरिस्टों के लिए अच्छी जगह है। ये यात्रा करने के लिए सही जगह है और यहां के लिए आपको पहले से वीजा नहीं लेना पड़ता है।
फ्लाइट सेः अगर आप कोच्चि से फ्लाइट लेंगे तो आप कम पैसे में इंडोनेशिया पहुंच जाएंगे। स्काईस्कैनर से एक तरफ का किराया 6,632 रुपए से शुरू होता है।
समयः 4 दिन।
क्या करेंः यहां आप धार्मिक, सांस्कृतिक, प्रकृति की यात्रा, मंदिर टूरिस्ट और स्थानीय जगहों पर जा सकते हैं।
घूमने की जगहेंः बाली, पंगंदरन बीच, टोबा, जकार्ता, पंगंदरन, डेरावन द्वीप, वाकाटोबी, टोबा, जकार्ता, बाटू सीक्रेट जू जैसी जगहों को देख सकते हैं।
यहां ठहरेंः एक खूबसूरत विला, जहां एक रात के आपको 2,291 रुपए देने होंगे।
3. भूटान

भूटान जिसे ‘थंडर ड्रैगन की भूमि‘ भी कहते हैं, बेहद खूबसूरत और मन मोहने वाली जगह है। पहाड़ों से सराबोर ये हिमालयी देश अपने अछूते सौंदर्य, खूबसूरती और अजूबों लिए बैठा है।
रोड ट्रिपः अगर आप सड़क मार्ग से भूटान जाना चाहते हैं तो आप सिलीगुड़ी से भूटान जा सकते हैं। आप दो हजार रुपए देकर टैक्सी बुक करके जा सकते हैं। इसके अलावा आप शेयर टैक्सी/बस से भूटान जा सकते हैं।
समयः 6 दिन।
क्या करेंः भूटान में आप वन्यजीव टूर, एडवेंचर स्पोटर््स और गतिविधियां, लोकल टूर, हिमालयन टूर, सांस्कृतिक टूर और धार्मिक टूर कर सकते हैं।
क्या देखेंः भूटान में आप ट्रोंगसा, फुंटशोलिंग, पुनाखा, ट्रैशीगंग, हा वैली और थिम्पू जैसी जगहों को देख सकते हैं।
यहां ठहरेंः आप पेनरब बेड एंड ब्रेकफास्ट में ठहर सकत हैं। यहां एक रात के लिए आपको 1,360 रुपए देने होंगे।
4. सिंगापुर

अगर आप अभी तक सिंगापुर नहीं गए हैं तो आपको अपने लाइफ के लक्ष्य के बारे में फिर से सोचने की जरूरत है। सिंगापुर घूमने के लिए तो अच्छी जगह तो है ही, शाॅपिंग के लिए भी जाना जाता है। आपको एक बार सिंगापुर जरूर जाना चाहिए।
फ्लाइट सेः यदि आप चेन्नई से फ्लाइट ले रहे हैं तो आपको टिकट का किराया 5,266 रुपए देने होगा। वापसी के लिए आपको 7,792 रुपए देने होंगे।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः सिंगापुर में आप शाॅपिंग, गाॅर्डन फेस्टिवल, नेचर टूर, फूड टूर, आर्ट एंड कल्चर टूर और लोकल टूर कर सकते हैं।
क्या देखेंः सिंगापुर में आप एक हजार लाइट्स का मंदिर, सिंगापुर फ्लायर, मेरिलॉन पार्क, इस्ताना, हेलिक्स ब्रिज और सिविलियन वार मेमोरियल देख सकते हो।
ठहरेंः सिंगापुर में कैप्सूल होटल में रूके। यहां रूकने का एक रात का किराया 1,718 रुपए है।
5. श्रीलंका

श्रीलंका भारत से काफी मिलता जुलता देश है। श्रीलंका संस्कृति, वातावरण और क्लाइमेट में भारत जैसा ही है। यहां आप घर जैसा की फील करेंगे। बैकपैकर्स और टूरिस्ट के लिए अच्छी जगह है। आप यहां शानदार समय बिता सकेंगे।
फ्लाइट सेः अगर आप चेन्नई से फ्लाइट लेते हैं तो एक तरफ का किराया 4,471 होगा।
अवधिः 6 दिन।
क्या करेंः वाइल्डलाइफ टूर, आर्ट एंड कल्चर टूर, धार्मिक टूर, एडवेंचर्स स्पोटर््स कर सकते हैं।
क्या देखेंः श्रीलंका में आप कोलंबो, किरिंदा, सबरागामुवा, गाले, कैंडी, टिसमहारामा, पांडुवासुवारा, मतारा, कतारागामा और दंबादेनिया जैसी जगहों पर जा सकते हो।
ठहरेंः विला नाइन कैंडी में ठहरें। यहां रूकने का एक रात का किराया 1,517 रुपए है।
6. संयुक्त अरब अमीरात

यूएई काफी समय से दुनिया भर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप यूएई जा रहे हैं दुबई जरूर जाएं।
फ्लाइट सेः यदि आप कोच्चि से फ्लाइट पकड़ते हैं तो एक तरफ का किराया 6,892 रुपए होगा।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः एडवेंचर स्पोर्ट्स, बिजनेस टूर, शॉपिंग, स्पोर्ट्स टूरिज्म, डेजर्ट सफारी, लग्जरी टूर और वाटर स्पोर्ट्स कर सकते हैं।
घूमने की जगहेंः दुबई, अबूधाबी और शारजाह।
ठहरेंः रूम ऑन द् बीच। यहां रूकने का एक रात का किराया 1,432 रुपए है।
7. मलेशिया

फ्लाइट सेः कोच्चि से कुआलालंपुर तक का किराया 3,578 से शुरू होता है।
अवधिः 6 दिन।
क्या करेंः मलेशिया में आप नेचर टूर, सांस्कृतिक यात्रा, लोकल टूर, शाॅपिंग और वाइल्डलाइफ टूर कर सकते हैं।
क्या देखेंः मिरी, कांगर, कुआलालंपुर, लाबुआन, पंगकोर, रेडांग द्वीप, सरावक, रांताऊ अबांग द्वीप और कपास द्वीप।
ठहरेंः कुआलालंपुर अपार्टमेंट। एक रात का किराया 1,002 रुपए है।
8. थाईलैंड

फ्लाइट सेः जयपुर से फ्लाइट लेने पर एक तरफ का किराया होगा 6,032 रुपए।
अवधिः 6 दिन।
क्या करेंः सिंगापुर में आप एलिफेंट टूरिज्म, फ्लोटिंग मार्केट टूर और लोकल शॉपिंग कर सकते हैं।
क्या देखेंः लुम्फिनी पार्क, फुकेट, वाट फ्रा केव, संतीखिरी और तरुटाओ।
ठहरेंः रूम विद् टाॅप व्यू। यहां ठहरने का एक रात का किराया 1,774 रुपए है।
9. वियतनाम

वियतनाम हर किसी के लिए परफेक्ट जगह है। यहां खस्ता हालत वाले गांव भी हैं और आधुनिक शहर भी। यहां सभी के लिए कुछ न कुछ है।
फ्लाइट सेः अगर आप बैंगलोर से फ्लाइट लेते हैं तो 8,024 रुपए एक तरफ का किराया देना होगा।
अवधिः 6 दिन।
क्या करेंः टूरिस्ट प्लेस का दौरा, नौका विहार, लोकल मार्केट को देखें, सांस्कृतिक यात्रा और वाइल्डलाइफ देखें।
क्या देखेंः हनोई, हा लॉन्ग बे, न्हा ट्रांग, हो ची मिन्ह सिटी, सपा और मेकांग डेल्टा।
ठहरेंः हनोई के इको-फ्रेंडली होमस्टे में ठहरें। यहां ठहरने का एक रात का किराया है 1,575 रुपए है।
10. नेपाल

फ्लाइट सेः अगर आप दिल्ली से फ्लाइट लेते हैं तो एक तरफ का किराया होगा 5,026 रुपए।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः एडवेंचर्स स्पोर्टस और गतिविधियां, प्रकृति भ्रमण, धार्मिक, सांस्कृतिक टूर और स्थानीय पर्यटन।
ठहरेंः पीपल ट्री बेड एंड ब्रेकफास्ट में ठहरें। यहां एक रात ठहरने का किराया है, 859 रुपए।
11. तुर्की

तुर्की जैसी जगह वीकेशन के लिए पूरी तरह से परफेक्ट है। तुर्क साम्राज्य की राजधानी रही इस्तांबुल इस देश का सबसे खूबसूरत शहर है। इसके अलावा आप अंकारा, मर्डिन और कोन्या जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
फ्लाइट सेः दिल्ली से एक तरफ का टिकट 11,865 रुपए है।
अवधिः 4 दिन
क्या करेंः आराम से बिताएं छुट्टियां, रिलैक्स, मौज-मस्ती, धार्मिक और सांस्कृतिक दौरा करें।
क्या देखेंः इस्तांबुल, ट्रॉय, इफिसुस, पामुककेल और ट्रैबजोन।
ठहरेंः आपको कई अच्छे होटल मिल जाएंगे। जिसके एक रात के आपको 1,289 देने होंगे।
12. मालदीव

फ्लाइट सेः तिरुवंतपुरम से फ्लाइट लेने पर 4,513 किराया देना होगा।
अवधिः 6 दिन।
क्या देखेंः उथेमु गांडुवरु, बियाधू द्वीप रिजॉर्ट, हुकुरू मिस्की, केला रीफ और ब्लूट्रीब मोफुशी।
ठहरेंः 2,500 रुपए में आप मालदीव में अच्छी जगह पर ठहर सकते है।
13. चीन

फ्लाइट सेः चेन्नई से फ्लाइट लेने पर चीन तक के टिकट का किराया 8,301 रुपए है।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः लोकल टूर, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक यात्रा।
क्या देखेंः बीजिंग, ग्नबींदह, झेंग्झौ, चूंगचींग, वुहान, लुजी और मकाऊ।
ठहरेंः आप यहां 5000 रुपए में 5 दिन आराम से ठहर सकते हैं।
14. कंबोडिया

फ्लाइट सेः यदि आप कोलकाता से उड़ान भरते हैं तो 7,333 रुपए किराया होगा।
समयः 5 दिन।
क्या करेंः सांस्कृतिक टूर, धार्मिक टूर।
क्या देखेंः अंगकोर वाट, सिल्वर पैगोडा, कोह केर, बेयोन टेम्पल, टोनले सैप, प्रीह विहियर, सिहानोकविले औा टोनले सैप।
रूकेंः माॅडर्न स्टूडियो। एक रात का किराया 1,1765 रुपए।
15. म्यांमार

फ्लाइट सेः कोलकाता से फ्लाइट लेने पर म्यांमार तक का किराया 5,608 रुपए लगता है।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः हॉट एयर बैलून राइड्स, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक टूर और लोकल मार्केट की शाॅपिंग।
क्या देखेंः यांगून, बागान, मंडालय, गोल्डन रॉक पैगोडा, कयांग टोंग, मोनीवा, पुताओ और नगवे सौंग बीच।
ठहरेंः एक लोकल के साथ रहो। एक रात का किरायाः 1,145 रुपए।
16. केन्या

फ्लाइट सेः मुंबई से फ्लाइट लेने पर किराया 9,475 रुपए से शुरू होता है।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः वाइल्डलाइफ देखें, पर्यावरण टूर, लोकल मार्केटिंग की शाॅपिंग और स्पोर्टस टूर।
क्या देखेंः मसाई मारा नेशनल वाइल्डलाइफ, माउंट केन्या, लामू द्वीप, नैरोबी राष्ट्रीय उद्यान, नक्कारू झील, सांबुरु नेशनल वाइल्ड लाइफ और मलिंदी।
ठहरेंः सेफ इस्टेट। एक रात का किराया 787 रुपए।
17. जापान

फ्लाइट सेः अगर आप जापान जाने के लिए चेन्नई से 4-5 महीने पहले टिकट बुक करते हैं तो आपको टिकट 9,394 रुपए देने होंगे।
समयः 5 दिन।
क्या करेंः धार्मिक टूर, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक टूर और आईलैंड टूर।
क्या देखेंः टोक्यो, क्योटो, स्की निसेको, निक्को, कामाकुरा, मैगोम और टकायमा।
ठहरेंः आप जापान में 5 दिन 7,000 रुपए में ठहर सकते हैं।
18. रूस

फ्लाइट सेः अगर आप दिल्ली से 3-4 महीने पहले टिकट बुक करते हो तो टिकट का किराया 10,701 से शुरू होता है।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः सांस्कृतिक और धार्मिक टूर, फूड टूर और नेचर टूर।
क्या देखेंः सेंट पीटर्सबर्ग, मास्को, कजान, नोवोसिबिर्स्क, समारा, नोवगोरोड वेलिक और कलिनिंगार्ड।
ठहरेंः मास्को में कमरा। एक रात का किराया 1,172 रुपए है।
19. बांग्लादेश

फ्लाइट सेः एक तरफ का किराया 4,180 से शुरू होता है।
अवधिः 5 दिन।
क्या करेंः सांस्कृतिक और धार्मिक टूर, प्रकृति का दौरा और लोकल टूर।
क्या देखेंः 5 दिनों के लिए 5,500 रुपए में आप आराम से ठहर सकते हैं।
ट्रेवल टिप्स
1- बचत करने का समय आ गया है। अपने खर्चों को लिखें ताकि आपको पता चल सके कि कहां ज्यादा खर्च हो रहा है। जिससे खर्च में कटौती की जा सके।
2- जब आप पैसे बचा रहे हों तो एक यात्रा क्रेडिट कार्ड जरूर ले लें ताकि आप फ्री फ्लाइटस और होटल के लिए बोनस पा सकें।
3- ऑनलाइन और होटल बुकिंग करते समस प्राइवेट ब्राउजिंग करें। टेवल साइट आपकी यात्रा को टेक करती है।
4- कभी-कभी दो अलग-अलग एयरलाइन से जाना राउंड-ट्रिप बुक करने की तुलना में सस्ता होता है।
5- सही किराए के लिए बुकिंग करते समय आप कहीं डिस्काउंट लें।
6- अपनी कुकीज को क्लीयर करें।
7- एयरलाइन का ऐप डाउनलोड करें।
8- गूगल अलर्ट गेम चेंजर हैं। वो आपको बहुत जल्दी अपडेट कर देता है।
9- इसके अलावा रहने के लिए ट्रिपविलास, हॉस्टल बुकर्स, हॉस्टलवर्ल्ड, वेकेंटरेंट्स, हॉस्टल डॉट कॉम और होमस्टे डॉट कॉम देखें।
10- पूरे 10 डाॅलर में आपको पूरी दुनिया में हाॅस्टल मिल जाएंगे।
11- ट्विटर कॉन्टेस्ट में भाग लें, डिस्काउंट वाउचर कमाएं।
12- अधिक से अधिक उड़ान के लिए यात्रा कार्यक्रमों के सदस्य बनें।
13- याही दुनिया भर में हॉस्टल के लिए एक अच्छी जगह है।
14- ऑफ-सीजन यात्राएं में सब कुछ सस्ता रहता है।
15- सस्ती फ्लाइट्स लेना पहली प्राथमिकता है। बाकी बहुत आसान है।
16- सस्ते में यात्रा करना और हाॅस्टल लेने के लिए एयरबीएनबी अच्छी जगह है।
17- सबसे महत्वपूर्ण बात जिस तरह लोकल लोग यात्रा करते हैं, उसी तरह यात्रा करें।