सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1)

Tripoto
20th Apr 2021
Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत और एक छोटा राज्य है जो अपने पौधों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों के लिए जाना-जाता है। सिक्किम भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ की चोटियाँ, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को छुट्टी बनाने के लिए परफेक्ट प्लेस बनाते हैं। सिक्किम भारत का सबसे आकर्षक राज्य है जो अपनी उत्कृष्ट प्राकृतिक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कुछ अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है।

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं और सौंदर्य बोध से परिपूर्ण हैं तो यह राज्य आपके घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। यदि आप सिक्किम घूमने जाने को प्लान कर रहे है और सिक्किम के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम आपको सिक्किम में घूमने की जगहें के बारे में बताने वाले है –

सिक्किम का इतिहास-

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

यदि आप एक इतिहास प्रेमी है और सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की यात्रा से पहले सिक्किम के इतिहास के बारे में जानना चाहते है तो सिक्किम का इतिहास हमे उस समय में ले जाता है जब लेप्चा इस राज्य के मूल निवासी हुआ करते थे। यह बताया जाता है कि 9 वीं शताब्दी में बौद्ध संत गुरु रिनपोछे देश से गुजरे थे और उन्होंने बौद्ध धर्म को इस राज्य में पेश किया था। लेकिन यहां बौद्ध धर्म ने अपने विशिष्ट सिक्किमी रूप चार शताब्दियों बाद लिया जब तीन तिब्बती भिक्षु, सुधारवादी गेलुकप के उदय से असंतुष्ट होकर पश्चिमी-सिक्किम में योकसुम चले गए थे। सदियों तक यह क्षेत्र नेपाली और ब्रिटिश से हारता रहा था। 1947 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के बाद सिक्किम एक स्वतंत्र देश बना रहा। आजादी के 28 साल बाद 26 अप्रैल 1975 में सिक्किम को भारत का 22 वां राज्य बना दिया गया जो आज कई खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थलों से समृद्ध है।


सिक्किम में घूमने की सबसे अच्छी जगहें –
यदि आप इस करिश्माई राज्य की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको सिक्किम के ऐसे पर्यटक स्थलों से रूबरू कराने वाले है जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और आकर्षणों से पूरी इंडिया में फेमस है और हर साल लाखों पर्यटक इन पर्यटक स्थलों की यात्रा पर आते है –

गंगटोक –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

: पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित गंगटोक सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग को ताजा कर देती है। बता दें कि सिक्किम की राजधानी गंगटोक से दुनिया की सबसे ऊँची चोटियों में से एक कंचनजंगा के शानदार दृश्यों को देखा जा सकता है। साथ ही गंगटोक की घुमावदार सड़के और पहाड़ी बहुत ही ज्याद आकर्षक है जो इसे रोमांच प्रेमियों के घूमने के लिए सिक्किम की सबसे आकर्षक जगहें में से एक बनाती है। गंगटोक उत्तरी भारत में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए तीसरा सबसे अच्छा स्थान भी है जो पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर करता है। रोमांच प्रेमियों के साथ साथ शांति की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए भी यह बेहद खास जगह है।

गंगटोक में घूमने के लिए जगहें-

नाथुला पास
एमजी रोड
ताशी व्यू पॉइंट
हनुमान टोक
रेशी हॉट स्प्रिंग्स
हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
बाबा हरभजन सिंह मंदिर
गणेश टोक
त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री

गंगटोक जाने का सबसे अच्छा समय -
हालांकि इस हिल स्टेशन पर साल भर मौसम आनंदमय होता है। लेकिन इस आकर्षक शहर को घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर है, जबकि मार्च से लेकर जून के महीनों में गंगटोक में गर्मियों में एक सुखद जलवायु का अनुभव होता है इसीलिए यह समय भी गंगटोक के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए अच्छा समय है।

युक्सोम -

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार युक्सोम एक खूबसूरत जगह है जो सिक्किम के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। हरे भरे वनस्पतियों से ढके पहाड़ों के बीच स्थित युक्सोम कंचनजंगा पर्वत तक पहुचने के लिए आधार शिविर के रूप कार्य भी करता है। यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ सिक्किम में घूमने की जगहें सर्च कर रहे है तो आप युक्सोम को अपनी ट्रिप के लिए पिक कर सकते है। इस शहर के प्रमुख आकर्षण में ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, शांत झरने और झीलें शामिल हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं साथ ही आप यहाँ कई साहसिक गतिविधियों को भी एन्जॉय कर सकते है। युक्सोम सिक्किम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के प्रति रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए भी बेहद खास जगह है क्योंकि युक्सोम में सिक्किम राज्य का सबसे पहला डबडी मठ स्थापित किया गया था

युक्सोम में प्रमुख पर्यटक स्थल -

खेचोपलरी झील
ताशीदिंग मठ
डबडी मठ
कंचनजंगा नेशनल पार्क
ताशी तेनका
कटोक मठ

युक्सोम घूमने जाने का बेस्ट टाइम-
युक्सोम में साल भर मौसम सुहावना रहता है, इसलिए आप कभी भी इस शहर की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इस जगह पर जाने के लिए सबसे अच्छे महीने मार्च, अप्रैल, मई और जून के महीने हैं।

त्सोमो झील  –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

गंगटोक – नाथू ला राजमार्ग पर समुद्र तल से 12400 फीट की ऊँचाई पर पहाड़ों के बीच स्थित त्सोमो झील भारत की सबसे ऊँची झीलों में से एक है। चंगु झील के रूप में लोकप्रिय, त्सोमो झील सिक्किम की यात्रा पर आने वाले हर पर्यटक का एक हिस्सा है। बर्फ से ढके पहाड़ों और अल्पाइन जंगलों के बीच स्थित यह झील बकाई एक अद्भुद जगह है जिसे आपको सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा के दौरान जरूर घूमने जाने चाहिए। बता दे त्सोमो झील के ग्लेशियल झील है जो अपने चारों ओर के पहाड़ों के पिघलने वाले बर्फ से पानी प्राप्त करती है। सिक्किमियों द्वारा इसे एक पवित्र झील के रूप में माना जाता है, जिससे कई मिथक और किंवदंतियां जुड़ी हुई है जिनके अनुसार माना जाता है की भविष्य का अनुमान लगाने के लिए बौद्ध भिक्षु इस झील के रंग का विश्लेषण करते थे!


त्सोमो झील का मौसम और घूमने जाने का बेस्ट टाइम-
अप्रैल और मई के बीच का समय त्सोमो झील घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है इस समय तापमान -1 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है साथ ही इस दौरान झील रोडोडेंड्रोन और ऑर्किड के फूलों से ढकी होती है। जबकि जनवरी से मार्च तक, पूरी चांगु झील जमी हुई है, और तापमान -20 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है।

नाथुला पास –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

अगर आप सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा पर जा रहे हैं तो यहाँ पर एक ऐसी जगह है जिसे आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। हम बात कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय भारत-चीन सीमा की जिसको देखने की जिसके लिए आपको एक परमिट की जरूरत होती है। बता दे नाथुला, हिमालय की चोटियों में एक पहाड़ी दर्रा है जो सिक्किम को चीन को जोड़ता है। समुद्र तल से 14450 फीट ऊपर भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित नाथू ला दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में से एक है। नाथुला भारत और चीन के बीच तीन खुली व्यापारिक सीमा चौकियों में से एक है और अपनी सुरम्य सुंदरता और सुंदर वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

यहां का तापमान वर्ष के अधिकांश हिस्सों से कम रहता है, और यह गर्मियों के दौरान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। लेकिन यहाँ सिर्फ भारतीय पर्यटकों को जाने की अनुमति होती है और विदेशियों को यहां जाने की अनुमति नहीं है। यह सीमा एक ऐसी जगह है जहाँ पर जाने के बाद आप भारतीय सैनिको के साथ चीन के सैनिक और उनके गुजरने वाले ट्रकों को भी देख सकते हैं।

नाथुला दर्रा का मौसम और घूमने का सबसे अच्छा समय-
नाथुला दर्रा सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी का अनुभव करता है जिस दौरान इस क्षेत्र का तापमान -25 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यदि आपको वास्तव में बर्फ पसंद है, तो आप सर्दियों में मोटे ऊनी कपड़ों के साथ नाथुला दर्रा जा सकते हैं। मई से मध्य नवंबर गर्मियों का मौसम होता है जब तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्यिस होता है जो नाथुला दर्रा घूमने का सबसे अच्छा समय होता है।

युमथांग घाटी उत्तरी सिक्किम –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

सिक्किम में गंगटोक से लगभग 140 किमी उत्तर में स्थित युमथांग घाटी सिक्किम में घूमने की जगहें में बेहद ही खूबसूरत जगह है जिसे “फूलों की घाटी” में रूप में भी जाना जाता है। 3564 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, यह आश्चर्यजनक घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है क्योंकि इसमें शिंगबा रोडोडेंड्रोन अभयारण्य है जिसमें फरवरी से मध्य जून तक खिलने वाली रोडोडेंड्रॉन फूलों (राज्य फूल) की 24 से अधिक प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं। युमथांग घाटी में कुछ गर्म झरने याक और हरे-भरे घास के मैदान भी स्थित हैं, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ घूमने के लिए सिक्किम के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है तो युमथांग वैली भी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

युमथांग वैली वेदर एंड बेस्ट टाइम टू विजिट -
युमथांग घाटी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय फरवरी के अंत से शुरू होता है और जून तक रहता है इस दौरान आप घाटी में रंगीन फूलों का अनुभव कर सकते है। युमथांग घाटी की यात्रा का एक और अच्छा समय फरवरी से मार्च तक है जब लोसार त्योहार मनाया जाता है।

जूलुक –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

समुद्र तल से 10000 फीट की ऊँचाई पर स्थित, ज़ुलुक (जिसे दुलुक या झुलुक या जूलुक भी कहा जाता है) सिक्किम में पूर्वी हिमालय की गोद में बसी बेहद खूबसूरत जगह है जिसकी गिनती सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में की जाती है। बर्फ से ढके पहाड़, गहरे घाटियां, घने जंगल और चमचमाती धाराओं के मनोरम दृश्य इसे सिक्किम में घूमने के लिए पर्यटकों के बीच बेहद खास पर्यटक स्थल बनाते है। जूलुक के मंत्रमुग्ध करने वाले स्थानों और अति सुंदर परिदृश्य का बेहतर अनुभव करने के लिए, व्यावसायिक होटलों के बजाय स्थानीय लोगों द्वारा दी जाने वाली होमस्टे में रहना उचित है। जुलुक में पर्यटक पगडंडियों पर घुटे हुए सेना के जवानों, जीपों और टेंटों को भी देख सकते हैं। कुल मिलाकर, ज़ूलुक का दौरा निश्चित रूप से आपके लिए एक जीवन भर का अनुभव होने वाला है जो दिल और दिमाग को तरो ताजा कर देगा।


ज़ुलुक में घूमने की जगहें-

थम्बी व्यू पॉइंट
कुपुप लेक
लंगथुंग
तुक्ला
नथांग घाटी
आदि बाबा मंदिर

जूलुक घूमने जाने का सबसे अच्छा समय-
जीवंत फूलों के साथ खिलने वाली हरी घाटी का अनुभव करने के लिए आप अगस्त से सितंबर के गर्मियों के महीनों के दौरान जुलुक घूमने जा सकते है। जबकि ठंडे तापमान और बर्फबारी के अनुभव के लिए सर्दियों के महीनों के दौरान यात्रा कर सकते है।

पेलिंग, वेस्ट सिक्किम –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

सिक्किम के पश्चिम जिले का एक खूबसूरत शहर पेलिंग, गंगटोक के बाद सिक्किम का दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 6800 फीट की ऊंचाई पर बसा पेलिंग एक खूबसूरत शहर है जो खंगचेंदज़ोंगा और पड़ोसी चोटियों की लुभावके नजारें पेश करता है। पेलिंग प्रकृति प्रेमियों के साथ साथ रोमांच प्रेमियों के लिए भी सिक्किम की सबसे अच्छी जगहें में से एक है जहाँ पर्यटक घूमने और शांतिपूर्ण समय बिताने के साथ साथ ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी अट्रेक्टिव एक्टिविटीज को एन्जॉय भी कर सकते है।

पेलिंग के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस-

पेलिंग हेलीपैड
सांचाचेलिंग मठ
पेमायांग्त्से मठ
दराप ग्राम
रिम्बी नदी
रिम्बी झरना

पेलिंग घूमने जाने का बेस्ट टाइम-
वर्ष के सभी समय पेलिंग का दौरा किया जा सकता है सिर्फ मानसून के मौसम में यात्रा से बचना सबसे अच्छा है। पेलिंग 2000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जहाँ गर्मियों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुच जाता है और सर्दियों में 1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाता

रुमटेक मठ –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

रुमटेक मठ गंगटोक से 23 किमी दूर एक पहाड़ी की चोटी पर बसा स्थित सिक्किम के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण मठों में से एक है। यह मठ सिक्किम के प्रमुख तीर्थ स्थानों में से एक है जो हर साल हजारों पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को अपनी और आकर्षित करता है। बता दे यह मठ बौद्धों के कारगीय संप्रदाय से संबंधित है, जो 12 वीं शताब्दी में तिब्बत में उत्पन्न हुए थे। शानदार रूमटेक मठ में एक सुंदर तीर्थ मंदिर और भिक्षुओं के लिए एक मठ है जो दुनिया भर में बौद्ध शिक्षाओं के प्रसार के उद्देश्य से स्थापित किए गए थे। जब भी आप रुमटेक मठ घूमने आयेंगे हैं, तो आप पहाड़ी के ठीक सामने स्थित पूरे गंगटोक शहर का लुभावनी दृश्य देख सकते हैं। इसके आलवा मठ की वास्तुकला भी आकर्षक है जो इसे सिक्किम में घूमने की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है।

लाचेन, उत्तर सिक्किम –

Photo of सिक्किम के 20 प्रमुख पर्यटन स्थल –(Part 1) by Pooja Tomar Kshatrani

सिक्किम के उत्तरी जिले में स्थित, लाचेन सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है जो एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। लाचेन की प्राकृतिक सुंदरता और निर्मल वनस्पति प्रशंसा के लायक हैं जो इसे सिक्किम में घूमने के लिए अच्छी जगह बनाती है। लाचेन एक कम आबादी वाली हॉलिडे डेस्टिनेशन है, जो लाचुंग मठ, गुरुडोंगमार और त्सो लामू झीलों के प्रवेश द्वार के रूप में भी प्रसिद्ध है। इनके अलावा लाचेन उत्तरी सिक्किम क्षेत्र में ट्रेकिंग के लिए बेस स्टेशन के रूप में भी कार्य करता है जिसमें प्रसिद्ध ग्रीन लेक और कंचनजंगा नेशनल पार्क ट्रेक शामिल हैं।

लाचेन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय-
लाचेन की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर के बीच होता है, जुलाई और सितंबर के महीनों के दौरान हल्की से भारी वर्षा का अनुभव करता है। जबकि सर्दियों के दौरान, यह क्षेत्र काफी ठंडा हो जाता है, और प्रसिद्ध गुरुडोंगमार झील पूरी तरह से जम जाती है, जो वास्तव में देखने लायक है।

Further Reads