मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर है लेकिन नोटों को आग लगाए बिना भी आप यहाँ बड़े मजे से घूम सकते हैं। जरूरी नहीं कि यहाँ के खाने-पीने और घूमने की जगहों का मजा लेने के लिए आपको अपनी महीने भर की कमाई लुटानी पड़े।
ये है मुंबई में करने लायक सस्ती और मजेदार चीजें
1. रंगमंच से प्रेम है तो पृथ्वी थियेटर जाएँ
सन 1942 में पृथ्वीराज कपूर द्वारा स्थापित किया गया यह थिएटर 150 लोगों की एक घुमंतु नाट्य मंडली थी जो घूमते-घुमाते पूरे भारत में नाटक दिखाते थे। और आज 21वीं सदी में भी पृथ्वी थिएटर उभरते फनकारों को देखने की खास जगह है।
रंगमंच परिसर में ही खुली छत वाला आरामदायक पृथ्वी कैफ़े भी है जिसकी सजावट शाम को बड़ी-बड़ी लालटेन और बंबू से की जाती है।
हर चौथे सोमवार पृथ्वी कैफ़े में ओपन माइक होता है जहां कवि, हास्य कलाकार और रंगमंच प्रेमी अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करते देखे जा सकते हैं।

पता : 20, जुहू चर्च रोड, जानकी कुटीर, मुंबई
खर्चा : ₹125
समय : कैफे सुबह 10:00 बजे से लेकर रात को 11:30 बजे तक हर दिन खुला रहता है। ओपन माइक का समय और दिन बदलता रहता है।
आने वाले कार्यक्रमों और नाटकों की और जानकारी लेने के लिए पृथ्वी थियेटर की वेबसाइट पर जाएं |
2. शहर के पारसी कैफे में असली पारसी जायका चखें
पारसी भोजन और कैफ़े भले ही मुंबई संस्कृति का एक अभिन्न अंग है पर ये कैफ़े अब धीरे-धीरे लुप्त होने की कगार पर है। इनमें से कोई भी काफी महंगा या शानदार नहीं है पर यहां आपको असली पारसी खाने और जीवन शैली का जायका जरूर मिलेगा।
क्यानी एंड कंपनी

कहाँ है : जेएसएस रोड, जेल महल, स्ट्रीट ऑपोजिट मेट्रो सिनेमा मरीन लाइंस
खर्चा : 2 लोगों के लिए ₹300
समय: सोमवार से शनिवार सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 8:45, रविवार को सुबह 7:00 से शाम 6:30 बजे
संपर्क करें : 022 30150864
ज़रूर चखें : मस्का बन, कीमा पाव और ईरानी आमलेट
ब्रिटानिया एंड कंपनी रेस्तरां
कहाँ है : वेकफील्ड हाउस , 11 स्पोर्ट रोड 16 बैलार्ड एस्टेट, फोर्ट
खर्चा : दो लोगों का ₹1200
समय : सुबह 11:30 से शाम 4:00 बजे
बंद: रविवार
संपर्क करें : 022 3022 5264
ज़रूर चखें : मटन बेरी पुलाव, सल्ली बोटी, मटन कटलेट, और सोशियो
जिमी ब्वॉय

कहाँ है : विकास बिल्डिंग, 11 बैंक स्ट्रीट, ऑफ हॉर्नीमेन सर्कल, चीता गेट लेन फूड के सामने
खर्चा : दो लोगों का ₹800
समय : सुबह 8:30 से रात 11:00 बजे तक
संपर्क करें : 022 3015 1275
ज़रूर चखें : लगान्नू भोनू, सल्ली बोटी और चीज केक
राजधानी बेकरी एंड रेस्टोरेंट
कहाँ है : फाउंटेन अकबर अली, सेंट थॉमस कैथ्रेडल, फोर्ट
खर्चा : दो लोगों का ₹200
समय : सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
संपर्क करें : 022 2287 0739
ज़रूर चखें : बन मस्का और ब्रेड पुडिंग
सोडा बॉटल ओपनर वाला

कहाँ है : ग्राउंड फ्लोर, द कैपिटल बिल्डिंग , जी ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स,मुंबई
खर्चा : शराब के साथ दो लोगों का ₹1300
समय : सुबह 8:30 बजे से रात 12:30 बजे तक
संपर्क करें : 022 4003 5678
ज़रूर चखें : पाओ चिकन कटलेट , बैदा रोटी और टोब्लेरोन मूस
3. चोर बाजार
चोर बाजार 150 साल पुराना इतना फैला हुआ बाजार है कि रोज की आवाजाही करने वाले लोगों ने भी इसे पूरी तरह नहीं देखा है| अगर चाहो तो चोर बाजार से सालों पुरानी कलाकृतियां धूल के भाव में और पोलरॉइड कैमरा ₹500 में भी खरीद सकते हो|
4. क्रॉफर्ड मार्केट

क्रॉफर्ड मार्केट में आप घर की साज-सज्जा से संबंधित लगभग सब कुछ खरीद सकते हैं| हापुस आम से लेकर आयात की गई महंगी मिठाइयों तक क्रॉफर्ड में सब कुछ मिलता है| इसीलिए अगर मुंबई जाए तो क्रॉफर्ड जरूर देखें|
समय : चोर बाजार सुबह 11:00 से लेकर शाम 7:30 बजे तक खुला रहता है | शुक्रवार की रातें और भी जबर्दस्त होती है| क्रॉफर्ड सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुला रहता है
बंद : रविवार |
टिप : मोल भाव करने को तैयार रहें
5. सवेरे सवेरे मरीन ड्राइव पर सितारों को देखें
मुंबई में क्या करें? जब भी यह सवाल आता है तो यही एक जवाब सामने आता है| मरीन ड्राइव | मुंबई की मशहूर तट रेखा पर हर तबके और दर्जे का आदमी देखा जा सकता है | समुंदर के किनारे बैठकर सूर्यास्त निहारते हुए यहां आपको कई लोग मिल जाएंगे | फिल्म नगरी के चमकते सितारे भी कई बार यहां भोर या देर रात में चहल कदमी करते हुए दिख ही जाते हैं| रणबीर कपूर दीपिका पदुकोण व ऐसे और भी सितारे यहां सुबह सुबह सैर के लिए आते हैं| कई बार करीना कपूर और सैफ अली खान को भी अपना कुत्ता घुमाते देखा गया है| क्या यह सब सुनकर आपके अंदर का बॉलीवुड प्रेमी उत्साहित हुआ?
टिप: भोर से हमारा मतलब सुबह सुबह के 4:00 बजे और देर रात का मतलब रात को 2:00 से 3:00 के बीच है|
6. सस्ते बार
देखा जाए तो दिल्ली की तुलना में मुंबई की शराब सस्ती है और इस चीज का मजा लेने के लिए आपको महंगी जगह जाने की भी जरूरत नहीं है| दिन भर काम करके मुंबई के लोग रात में आराम करने यहां के सस्ते शराब खाने की ओर जाते हैं। मुंबई के इन सस्ते शराब खानों पर नजर डालिए...
जनता लंच होम
कहाँ है : 78 a, पाली नाका, डॉक्टर अंबेडकर रोड, पाली हिल, पश्चिमी बांद्रा
खर्चा : दो लोगों का ₹900
कीमत : एक बोतल की लगभग ₹120
समय : दोपहर 12:00 से रात 1:00 बजे तक
नेशनल रेस्टोरेंट एंड बार
कहाँ है : रामेश्वर, एसवी रोड, सांताक्रुज वेस्ट, मुंबई
खर्चा : दो लोगों का ₹500
कीमत : एक बोतल की लगभग ₹120
समय : सुबह 11:30 से दोपहर 3:00 बजे और शाम 6:30 से रात 12:00 बजे तक
टोटोस गेराज
कहाँ है : 30, लॉर्डेस हेवन, पाली जंक्शन, पाली हिल, बांद्रा वेस्ट
खर्चा : ₹1000
कीमत : एक बोतल की लगभग ₹150
समय : शाम 6:00 से रात 12:30 बजे तक
सनलाइट रेस्टोरेंट एंड बार
कहाँ है : रविंद्र हाउस, कालबादेवी रोड, फुर्तादोस के पास, धोबी तलाओ, कालबादेवी, मुंबई
खर्चा : दो लोगों का ₹500
कीमत : एक बोतल की लगभग ₹90
समय : सुबह 9:00 से रात 12:00 बजे तक
7. हाजी अली दरगाह के आत्मीय संगीत में खो जाइए
मुंबई जैसे बहु-सांस्कृतिक शहर में सभी धर्म और वर्गों के लोग अपनी-अपनी मन्नत माँगने हाजी अली दरगाह जरूर जाते हैं।
वरली तट से कुछ ही दूरी पर एक टापू नुमा टुकड़े पर स्थित हाजी अली दरगाह पर लाखों आध्यात्मिक श्रद्धालुओं द्वारा माथा टेका जाता है| यहाँ पर जुम्मे की रात होने वाली कव्वालियों ने कई बॉलीवुड गानों को प्रेरित किया है मगर यहाँ बैठकर संगीत का अनुभव लेना एक अलग ही रोमांच है।
समय : सुबह 5:30 से रात 10:00 बजे तक
नोट : हाजी अली जूस सेंटर पर ताजे फलों के रस और दुनिया की सबसे स्वादिष्ट फ्रूट क्रीम का आनंद लेना ना भूलें ।
8. बंदरगाह लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेन का सफर
मुंबई की लोकल रेल जहाँ की इस शहर की जान है। हर दिन लाखों लोग इन रेलों की वजह से ही अपने दफ्तर और घर पर पहुँचते हैं। पूरी मुंबई पर फैले इस लोकल ट्रेन के जाल का एक बार अनुभव लेना तो जरूरी है| वाशी की ओर जाती बंदरगाह लाइन में सफर करके आप एक सुंदर नजारे का मजा ले सकते हैं|

समय : दोपहर 12:00 से 1:00 बजे
खर्चा : ₹5 से ₹20 तक
टिप : वाशी पार करने के लिए बंदरगाह वाली लाइन आप कई स्टेशनों जैसे खार, वडाला, पनवेल और मुंबई सीएसटी से भी ले सकते हैं|
9. कैनवस लाफ फैक्ट्री में चुटकुलों की चुटिकयाँ
कैनवस लाफ क्लब कई सालों से भारत को बेहतरीन स्टैंड अप कॉमेडियंस देता आया है| स्टैंड अप कॉमेडी के आम जनता में मशहूर होने से काफी समय पहले से ही कॉमेडियंस कैनवस लाफ क्लब में दर्शकों को हँसाते आए हैं यहाँ का सबसे मशहूर समूह ईस्ट इंडिया कंपनी लगभग रोजाना ही दर्शकों को हंसाता है| भले ही कैनवस लाफ फैक्ट्री की शाखाएं बेंगलुरु और दिल्ली में भी खुल गई हो लेकिन मुंबई वाला कैनवस लाफ फैक्ट्री अभी भी वही पुराना और असली एहसास देता है|

कहाँ है : तीसरी मंजिल, पैलेडियम हाई स्ट्रीट, फिनिक्स तुलसी पाइप रोड, लोअर परेल
खर्चा : ₹400 से ₹750 तक
समय : शो के हिसाब से बदलता रहता है
10. द हाइव
द हाइव बांद्रा ड्राइव में एक ही छत के नीचे भारत के बढ़ते स्टार्टअप के खुमार काे देखा जा सकता है| टेरिबली टाइनी टेल्स और गार्बेज बिन जैसे छोटे कलाकार और मीडिया समूह यहां एक साथ एक छत के नीचे काम करते हैं| मुंबई के बदलते परिवेश को समझने के लिए द हाइव एक बहुत अच्छी जगह है जहाँ के कैफे में आप इस बदलते परिवेश को आराम से देख सकते हैं | दाम भी सस्ते हैं |

कहाँ है : 501, उमा मेनशन, अहमद बेकरी के सामने, चुइम गांव रोड, खार वेस्ट
खर्चा : ₹200 से ₹500 तक कार्यक्रम पर निर्भर करता है
समय : सुबह 9:00 से रात 10:00 बजे तक
11. 1920 के मुंबई का सफर करें
फिल्म सिटी बनने से पहले मुंबई दुनिया भर के व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ा बंदरगाह हुआ करता था| उस समय के शिल्पकारी के नमूने आज भी पूरे शहर में बिखरे हुए हैं और उन्हीं में से एक है आज से 100 साल पुरानी लिफ्ट | लोहे और लकड़ी से बनी इन लिफ्ट को लंदन से भारत में मंगवाया गया था और इनमें से एक आज भी नर्सरी बिल्डिंग में कार्यरत है| तो आइए 100 साल पुरानी इस लिफ्ट में बैठकर 100 साल पुरानी मुंबई का अनुभव लिया जाए|
12. संजय गांधी नेशनल पार्क में समय बिताना
संजय गांधी नेशनल पार्क की हरियाली मुंबई में सीमेंट के जंगलों की तुलना में एक अलग ही कहानी बयान करती है|
प्रकृति के करीब यह जगह यहाँ की कई किस्मों की तितलियों की वजह से प्रसिद्ध है| पार्क में 2 झीलें हैं : तुलसी और विहार जहाँ तक आप आराम से चलकर जा सकते हैं या कन्हेरी गुफा तक एक छोटी पद यात्रा भी कर सकते हैं | कन्हेरी गुफाएं 109 गुफाओं का समूह है जिसमें बुद्धा और उनके शिष्यों के की मूर्तियाँ रखी है|
खर्चा : ₹20
समय : सुबह 7:30 से शाम 5:30
कहाँ है : अभिनव नगर , बोरीवली ईस्ट, मुंबई
13. मुंबई के एकमात्र चीनी मंदिर कोंग कुंग मंदिर का भ्रमण
मुंबई के अकेले चीनी मंदिर का इतिहास कई साल पुराना है जब सी यॅप कुन समुदाय लोग माझागांव में पनप रहे थे। चीन के दक्षिणी इलाकों से आने वाले इन यह लोगों का समूह ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ नाविक, व्यापारी और बिचौलियों की तरह काम करता थे| कुछ परिवारों के अलावा सभी लोग इस जगह को 1982 के भारत-चीन युद्ध के समय छोड़कर चले गए थे|
कुरान कुंभ मंदिर और इसके आसपास का इलाका उस समय की याद दिलाता है जब चीनी लोग इस जगह को अपना घर कहते थे |
कहाँ है : डॉकयार्ड रोड रोड रेलवे स्टेशन के पीछे बड़ी बंदर माझा गांव मुंबई
समय: सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक
खर्चा : मुफ्त

14. हफ्ते के अंत में बैंड स्टैंड पर आवारागर्दी का मज़ा
मुंबई में यादगार अनुभव लेने के लिए आपको बहुत सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
सर्दियों के मौसम में हर शनिवार और रविवार बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगरपालिका सुरक्षा दल के बैंड मुंबई के चारों ओर सार्वजनिक उद्यानों मैन स्टैंड्स आदि जगहों पर प्रदर्शन करते हैं| प्रदर्शन में लोगों को लुभाने के लिए पुराने हिंदी गाने देश प्रेमी गाने स्कॉटिश मार्च के साथ ही विथ ओवन और मोजार्ट की धुनें भी बजाई जाती है|
15. साइकिल किराए पर लेकर सुबह -सुबह मुंबई की सैर करने निकल जाइए
अगर मुंबई का सही मायनों में मजा लेना है तो इसे सुबह धीरे धीरे नींद से जागते हुए देखिए|
मुंबई की जान यहाँ के लोगों में बसती है जिन्हें आप धीरे-धीरे उठते हुए अपने काम निपटा ते हुए और दिन की शुरुआत करते हुए देखेंगे| कोलाबा में कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट से शुरू होकर सेक्शन डॉक और मुंबई के कॉलेज तक जाने वाला एक सर्किट मार्ग लें। आप गूगल मैप को फॉलो करते करते अपना रास्ता खुद बना सकते हैं| मुंबई में साइकिल किराए पर लेना काफी सुविधाजनक और सस्ता है| रेंट सेट गो एक दिन के लिए साइकिल की दरें ₹200 से शुरू है |
खर्चा : एक दिन साइकिल किराए पर लेने का ₹100 से ₹200 तक

16. निप्पोंज़न म्योहोजि के जापानी मंदिर के पीछे स्थित जापानी कब्रिस्तान की सैर
सन 1931 से 1938 के दौरान फूजी गुरुजी बौद्ध धर्म का संदेश फैलाने के लिए भारत दौरे पर थे और इसी दौरान जब उनकी मुलाकात महात्मा गांधी से हुई तो वे भी स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर सक्रिय रूप से हिस्सा लेने लगे। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रियता को देखते हुए किशोर बिड़ला और बलदेव दास बिड़ला ने उस समय मुंबई के अमीर जापानी व्यापारियों के समुदाय के लिए निप्पोंज़न म्योहोजि मंदिर बनवाया था। अब यहां की जापानी जनसंख्या गिरकर 500 से भी कम पहुंच गई है लेकिन यह मंदिर भारत और जापान के बीच एकता का प्रतीक है| मंदिर के पीछे बने जापानी कब्रिस्तान में जापानी प्रवासियों और वेश्याओं की लाशें दफन है| यहां किसी भी जगह जाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता |
कहाँ है : हिंदू श्मशान भूमि, जापानी मंदिर के पीछे, इ मोजीस रोड, वर्ली
शुल्क: मुफ्त
17. ससून डॉक आर्ट प्रॉजेक्ट

142 साल पुराने इस डॉक में हर रोज सुबह भीड़भाड़ बड़ा भरा मच्छी मार्केट लगता है और इसे अभी कुछ समय पहले ही रंग रोगन कर एक कलात्मक बदलाव दिया गया है| यह पहल st+art मुंबई अर्बन आर्ट फेस्टिवल द्वारा की गई जिसमें कई तरह की शिल्पकारी, फिल्में, वार्ताओं और ऑडियो विजुअल स्क्रीनिंग द्वारा कोली, बंजारों और हिंदू मराठों के जीवन को दर्शाने की कोशिश की गई| भारत, फ्रांस, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से 40 से अधिक कलाकारों ने मिलकर अपने रंगो और कविताओं से इस डॉक को संवारा है |
कहाँ है : ससून डॉक, कुफफे परदे, दक्षिण मुंबई
शुल्क : मुफ्त
समय : गुरुवार से रविवार दोपहर 12:00 से रात 10:00 बजे तक
18. चेंबूर कैंप में असली सिंधी खाने का लुत्फ उठाइए

भारत की आजादी के बाद मुंबई के बाहरी और बंदरगाह की तरफ स्थित चेंबूर में तंबू स्थापित किए गए थे जिनमें पाकिस्तानी शरणार्थियों को ठहराया गया था| चेंबूर में बने इस सिंधी कैंप में खाने पीने की बहुत ही जगह है जहां परंपरागत स्वाद वाला खाना कई दशकों से मिलता आया है| इस इलाके में काफी फूड टूर भी होते हैं | आप अपनी इच्छानुसार इनमे से किसी में भी शामिल हो सकते हैं|
झामा स्वीट्स
इस मशहूर मिठाई की दुकान की शुरुआत दीवार के सुराख में से हुई थी| इसकी शाखाएं चेंबूर के और भी इलाकों से लेकर नवी मुंबई तक फैली है लेकिन मुख्य दुकान का जीर्णोद्धार अभी हाल फिलहाल में ही बड़े-बड़े शीशों, कांच के काउंटर और मिठाई के डिब्बों को सील करने की नई मशीनरी के साथ हुआ है |
कहाँ है : चेंबूर कैंप, गिद्वानी रोड, चेंबूर पूर्व
कीमत : दो लोगों के लिए ₹400
समय : सुबह 9:00 से रात 10:00 बजे तक
संपर्क : 2553 176
ज़रूर चखें : स्वादिष्ट गुलाब जामुन (₹20 का एक), सिंगर जी मिठाई नामक मशहूर सिंधी मिठाई| यह एक सेव बरफी है जो की तली हुई सेव में मावा, दूध, चीनी और सूखे मेवे मिलाकर बनती है | भाव ₹560 प्रति किलोग्राम | पिस्ता बर्फी ₹560 प्रति किलोग्राम और नमकीन मट्ठी जो कि एक उत्तर भारतीय नाश्ता है ₹240 प्रति किलोग्राम | यह नमकीन मट्ठी सख्त गूँथे आटे में सूजी, मैदा, अजवाइन, काली मिर्च, और घी डालकर बनती है |
विग रिफ्रेशमेंट
66 साल पुरानी यह दुकान झामा से सिर्फ 2 मिनट की दूरी पर है | यहां की ₹30 के दाल पकवान और ₹120 की ठंडी नमकीन लस्सी के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े होते हैं |
कहाँ: चेंबूर कैंप, गिद्वानी रोड , चेंबूर पूर्व
कीमत : दो लोगों के लिए ₹200
समय : सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
संपर्क करें: 86910 70000
ज़रूर चखें: दाल पकवान सिंधी घरों का बहुत मशहूर नाश्ता है | दाल साधारणतया चना दाल में हरी मिर्च, जीरा और मसाले डालकर बनाते हैं और पकवान फीके आटे से बनी करारी पूरी की जैसा होता है |