सर्दियों में लिया है इन रोड ट्रिप्स का मजा? यादगार हो जाएगा ये सफर

Tripoto
Photo of सर्दियों में लिया है इन रोड ट्रिप्स का मजा? यादगार हो जाएगा ये सफर by Rishabh Dev

अगर आप वाकई घुमक्कड़ हैं तो आपको रोड ट्रिप पर जाना पसंद होगा। रोड ट्रिप के रोमांच एक अलग ही मजा है। रोड ट्रिप एक प्रकार की मस्तमलंग आजादी देता है। कहीं भी जाने की और कहीं भी रूक जाने की। सर्दियों में रोड ट्रिप पर हर कोई जाने की नहीं सोचता सिर्फ रोमांच के शौकीन ही इस मजेदार रोड ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। भारत में अनगिनत सड़कें हैं जो सर्दियों में करने के लिए ये बनी हैं। इनमें कुछ पहाड़ी रास्ते हैं तो कुछ समुद्र के किनारे से जाते हैं। अगर आपको रोमांच पसंद है तो सर्दियों में इन रास्तों पर जाने का प्लान बनाएं।

1. दिल्ली-शिमला-किन्नौर-स्पीति

अपनी शानदार घाटी और सुरम्य नजारों के लिए स्पीति वैली फेमस है। हर कोई स्पीति जाना चाहता है। इसके लिए आप दिल्ली से किन्नौर होते हुए स्पीति के लिए रोड ट्रिप शुरू कर सकते हैं। इस रूट में आपको धनखड़, चन्द्रताल लेक, ताबो और ल्हालुंग मोनेस्ट्रीज भी देखने को मिलेंगी। इस रोड ट्रिप में आप पहाड़ी संस्कृति और लोकल फूड का जायका भी ले सकते हैं।

यात्रा की दूरी: 730 किमी, मुख्य रूप से NH3 से

समय: 17 घंटे

2. जम्मू-अनंतनाग-अहरबल

जम्मू से अनंतनाग होते हुए अहरबल तक सर्दियों में रोड ट्रिप का अनुभव जिंदगी भर याद रहेगा। पूरे सफर में दिखाई देने वाले बर्फ से ढंके पहाड़ सुकून देंगे। अगर आप स्थानीय लोगों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप गांवों में ठहर सकते हैं। यहाँ आप सेना के जवानों से भी बातचीत कर सकते हैं। इस रोड का गंतव्य अहरबल झरना है जो सर्दियों में बर्फ से जमा हुआ मिलेगा।

यात्रा की दूरी: 260 किमी, NH44 राजमार्ग से

समय: 8 घंटे

3. दिल्ली-चोपता

क्या आपने रोड ट्रिप में किसी ऑफबीट जगह पर जाने के बारे में सोचा है? ऐसे ही अनुभव को एहसास करने के लिए आप दिल्ली से चोपता तक की रोड ट्रिप कर सकते हैं। समुद्र तल से 8,790 फीट की ऊंचाई पर होना एक सुखद और रोमांचकारी अनुभव है। आप दिल्ली से चोपता दो रास्तों से पहुँच सकते हैं। एक रूट में दिल्ली से सोनीपत, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश और श्रीनगर होते हुए चोपता पहुँचा जा सकता है। है। दूसरा रास्ता गाजियाबाद, सोनीपत, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश और श्रीनगर से होकर गुजरता है।

यात्रा की दूरी: 403 किमी, NH7 राजमार्ग से

यात्रा का समय: 11.5 घंटे

4. लखनऊ-मुनस्यारी

शहरी इलाके से पहाड़ी गांव तक की रोड ट्र्रिप वाकई में सुंदर होती है। बर्फ से ढंके खूबसूरत पहाड़ों के नजारे देखने के लिए ये रोड ट्रिप वाकई में शानदार होगी। आपको लखनऊ से मुनस्यारी तक की रोड ट्रिप में ऐसा ही एहसास होगा। समुद्र तल से 7540 फीट की ऊंचाई पर आपको पर्वत चोटियों और शानदार घाटियां देखने को मिलेंगी। ये रोड ट्रिप उन यात्रियों के लिए एकदम सही है जो प्रकृति और पहाड़ों प्यार करते हैं।

दूरी: 568 किमी, NH7 से

समय: 14 घंटे

5. सिलीगुड़ी-गंगटोक-मंगन

सिलीगुड़ी, गंगटोक और मंगन वो तीन खूबसूरत जगहें हैं जहाँ से कचंनजंगा की पर्वत श्रृंखला दिखाई देती है। इस रोड ट्रिप में यात्रा करना एक अलग ही अनुभव है क्योंकि रास्ते में आपको मठ, आकर्षक गांव और घने जंगलों के नजारे देखने को मिलते हैं। इस यात्रा में आप यहाँ के स्थानीय बाजारों का दौरा कर सकते हैं। लोक कलाओं, हस्तनिर्मित प्रदर्शनियों को देखने और पारंपरिक जायके का स्वाद लेने के लिए लोगों से मिल सकते हैं।

दूरी: 217 किमी, NH10 और गंगटोक-चुंगथांग रोड से

समय: 8 घंटे

6. अमृतसर-भरमौर

पहाडों में यात्रा करना हमेशा से खूबसूरत रहा है लेकिन इसके साथ जनजातियों के साथ में फिरना एक अलग अनुभव है। कुछ ऐसा ही अनुभव आपको हिमाचल के भरमौर में मिलेगा। भरमौर पहुँचने के लिए आपको अमृतसर से रोड ट्रिप करनी चाहिए। एक पवित्र जगह से ऐसी सुंदर जगह तक जाने वाली रोड ट्रिप पर आपको जाना चाहिए।

दूरी: 280 किमी, NH54 से

समय: 8 घंटे

7. दिल्ली-कटरा-पटनीटॉप

अगर आपको ऐसी यात्रा पर जाना चाहता है जिसमें धार्मिकता भी हो और बहुत सारी खूबसूरती। इसके लिए आप दिल्ली से कटरा होते हुए पटनीटॉप की रोड ट्रिप कर सकते हैं। कटरा में आप वैष्णो देवी के मंदिर जा सकते हैं। इसके बाद पटनीटॉप हिल स्टेशन जा सकते हैं। सर्दियों में आपको बर्फ से ढंके पहाड़ दिखाई देंगे जो आपके सफर को शानदार बना देंगें।

दूरी: 715 किमी, NH44 से

समय: 14 घंटे

8. पहलगाम-गुलमर्ग-श्रीनगर-सोनमर्ग

सर्दियों की यात्रा हो और इसमें कश्मीर न हो ऐसा तो हो नहीं सकता है। आपको सर्दियों में पहलगाम से गुलमर्ग और श्रीनगर होते हुए सोनमर्ग तक की रोड ट्रिप की जा सकती है। पहलगाम में आप बर्फ से ढंके पहाड़, लेक और ग्लेशियर देख सकते हैं। इसके बाद आप गुलमर्ग और श्रीनगर पहुँचते हैं। श्रीनगर से सोनमर्ग का रास्ता लुभावने दृश्यों से भरा हुआ है।

दूरी: 280 किमी, NH1 से

समय: 8 घंटे

9. मुंबई-गोवा-गोकर्ण

गोवा और गोकर्ण घूमने के लिए दो शानदार जगहें हैं। समुद्र तट पर सनराइज और सनसेट के दृश्यों को देखना किसी जादुई अनुभव से कम नहीं है। हर कोई यहाँ आना चाहता है। मुंबई से गोवा तक की रोड ट्रिप बिल्कुल आम बात है जिसे आप गोकर्ण तक बढ़ा सकते हैं। इस रोड ट्रिप में समुद्री बीच के पास ताड़ और नारियल के पेड़ों को देखना भी शानदार है।

दूरी: 737 किमी

समय: 15 घंटे

10. कोलकाता-चांदीपुर-पुरी

कोलकाता में किसी भी स्थानीय व्यक्ति से पूछिए कि क्या वे चांदीपुर और पुरी गए हैं या उनके बारे में जानते हैं। यकीनन ज्यादातर लोगों का जवाब हाँ में ही होगा। कोलकात से चांदीपुर और पुरी का रोड ट्रिप के लिए 3-4 दिन की छुट्टी एकदम सही रहेगी। इस रोड ट्रिप में आप समुद्र तट का आनंद ले सकते हैं और पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

दूरी: 521 किमी, NH16 से

समय: 12 घंटे

11. पुणे-महाबलेश्वर-गणपतिपुले

महाराष्ट्र कुछ अद्भुत रोड ट्रिप के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहाँ बहुत ज्यादा ठंडी नहीं होती है जिससे रोड ट्रिप करना आसान हो जाता है। ऐसी ही एक शानदार रोड ट्रिप पुणे से महाबलेश्वर होते हुए गणपतिपुले तक की जा सकती है। पूरा रास्ता पहाड़ियों, समुद्र तटों और घने जंगलों से गुजरता है। आप रास्ते में झीलें और मंदिर भी देख सकते हैं। इस रोड ट्रिप में महाराष्ट्र के कुछ स्थानीय जायके का स्वाद लेना न भूलें।

दूरी: 312 किमी, NH66 और NH48 से

समय: 8 घंटे

12. बैंगलोर-महाबलीपुरम-पिचावरम

एक ऐसी रोड ट्रिप जिसमें समुद्री बीच, मैंग्रोव के जंगल, ऐतिहासिक स्मारक और मूर्तियां देखने को मिलती हैं। इस रोड ट्रिप को आप बैंगलोर से महाबलीपुरम होते हुए पिचवरम में समाप्त कर सकते हैं। महाबलीपुरम में आप ऐतहासिक स्मारक के साथ सुरम्य समुद्र तट का आनंद ले सकते हैं। आप पिचवरम में घने मैंग्रोव जंगलों और नदियां के नजारे का अनुभव ले सकते हैं।

दूरी: 523 किमी, NH48 और NH32 से

समय: 10 घंटे

13. कोझीकोड-कोच्चि-अलेप्पी-वर्कला

अगर आपको समुद्र तट वाले शहर और बीच पसंद हैं तो इसके लिए आप एक शानदार रोड ट्रिप कर सकते हैं। ये रोड ट्रिप कोझीकोड से शुरू होकर वर्कला तक जाएगी। रास्ते में कोच्चि और एलेप्पी जैसी शानदार जगहें भी मिलेंगी। बैकवाटर, लैगून और समुद्र तट इस रोड ट्रिप की खासियत हैं। हरे-भरे हरियाली से घिरे समुद्री बीच की सुंदरता तो देखते ही बनती है।

दूरी: 351 किमी

समय: 8 घंटे

14. कन्याकुमारी-रामेश्वरम-धनुषकोडी

अगर आपसे दक्षिण भारत के आखिरी छोर के बारे में पूछा जाए तो यकीनन आपके जेहन में कन्याकुमारी का नाम ही आएगा। साउथ इंडिया में आप कन्याकुमारी से रामेश्वरम होते हुए धनुषकोड़ी तक की रोड ट्रिप की जा सकती है। ये तीनों जगहें वाकई में देखने लायक हैं। पंबन द्वीप पर स्थित रामेश्वरम अपने शांत समुद्र तट और वातावरण के लिए जाना जाता है। रामेश्वरम के बाद जैसे ही आप धनुषकोडी पहुँचेंगे, आपको एक तरफ हिंद महासागर और दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी दिखाई देगी।

दूरी: NH44, NH32 और धनुषकोडी रोड के माध्यम से 330 किमी

समय: 9 घंटे

15. विशाखापत्तनम-पुलिकट

रोड ट्रिप को पसंद करने वालों के लिए तमिलनाडु के विजाग से पुलिकट तक का रास्ता वाकई में शानदार है। पुलिकट एक छोटा और ऐतिहासिक समुद्र तटीय शहर है, जहाँ आप सुंदर और शांत रास्तों का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में यहाँ का मौसम सुहावना और मनमोहक होता है, जो रोड ट्रिप करने के लिए एकदम परफेक्ट है।

दूरी: NH16 से 778 किमी

समय: 14 घंटे

रोड ट्रिप प्रकृति की सुंदरता को देखने के लिए कई सारे मौके देती है। सर्दियों में यहाँ का अनुभव अनूठा होता है। पहाड़ी इलाकों में आप बर्फ से ढके पहाड़ों, झीलों और घाटियों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में समुद्र तट भी रोड ट्रिप के लिए बढ़िया जगह हो जाती है।

क्या आपने भारत की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads