नया साल नई उमंग, ऊर्जा और बेहिसाब उम्मीदें लेकर आता है। घुमक्कड़ भी आने वाले साल में घूमने के बारे में सोचते हैं। कब, कहाँ और कैसे घूमें? पूरा प्लान बनाते हैं। बहुत सारे लोग प्लान बनाकर घूमना पसंद करते हैं क्योंकि उसी हिसाब से ऑफिस से छुट्टियाँ लेनी पड़ती है। अगर आपको पहले से पूरे साल की छुट्टियाँ और लंबे वीकेंड के बारे में पता हो तो प्लान बनाना आसान हो जाता है।
2023 में आपको 11 लंबे वीकेंड मिलने वाले हैं। आप इन वीकेंड में भारत की कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 2023 में ये लॉन्ग वीकेंड कब पड़ने वाले हैं और कहाँ पर आप घूमने जा सकते हैं? ये सारी जानकारी हम आपको दे देते हैं।
जनवरी
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
27 जनवरी: छुट्टी ले लें
28 जनवरी: वीकेंड (शनिवार)
29 जनवरी: वीकेंड (रविवार)
कहाँ घूमने जाएँ?
जैसलमेर
राजस्थान के सबसे सुंदर जगहों में से एक है, जैसलमेर। जैसलमेर को स्वर्ण नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर बेहद खूबसूरत और विशाल किला है। इसके अलावा कई हवेलियाँ, कुलधरा गाँव और सैंड ड्यून्स भी है। जनवरी के लंबे वीकेंड के लिए जैसलमेर एक बढ़िया जगह है। आप 4 दिन में पूरे जैसलमेर को अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएँगे।
मार्च
30 मार्च: रामनवमी
31 मार्च: छुट्टी ले लें
1 अप्रैल: वीकेंड (शनिवार)
2 अप्रैल: वीकेंड (रविवार)
कहाँ घूमने जाएँ?
अमृतसर
अमृतसर पंजाब के सबसे फेमस शहरों में से एक है। इसी शहर में सिखों का पवित्र स्वर्ण मंदिर है। इस मंदिर को देखने के लिए लाखों लोग यहाँ आते हैं। इसके अलावा आप जालियाँवाल बाग और भारत पाकिस्तान का अटारी-बाघा बार्डर देख सकते हैं। इस लॉन्ग पर घूमने के लिए अमृतसर अच्छी जगह है। आपको यहाँ मजा आएगा।
अप्रैल
7 अप्रैल: गुड फ्राइडे
8 अप्रैल: वीकेंड (शनिवार)
9 अप्रैल: वीकेंड (रविवार)
कहाँ घूमने जाएँ?
बिर बिलिंग
बिर बिलिंग हिमाचल प्रदेश की छोटी-सी जगह है जो पूरी दुनिया में पैराग्लाइडिंग के लिए फेमस है। इसके अलावा बिर बिलिंग में आप मोनेस्ट्रीज, वाटरफॉल और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। तीन दिनों में आप बिर बिलिंग को अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएँगे। अप्रैल के इस वीकेंड में आपको हिमाचल प्रदेश की इस जगह पर घूमने जाना चाहिए।
मई
5 मई: बुद्ध पूर्णिमा
6 मई: वीकेंड (शनिवार)
7 मई: वीकेंड (रविवार)
कहाँ घूमने जाएँ?
औली
औली उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जो जोशीमठ के पास में स्थित है। वैसे तो ये स्कीइंड क लिए काफी फेमस है लेकिन गर्मियों के मौसम में इस जगह की सुंदरता भी देखने लायक है। तीन दिनों में आप औली और जोशीमठ दोनों जगह को देख सकते हैं। मई में आप इस जगह पर आ सकते हैं।
जून
29 जून: बकर ईद
30 जून: छुट्टी ले लें
1 जुलाई: वीकेंड (शनिवार)
2 जुलाई: वीकेंड (रविवार)
कहाँ घूमने जाएँ?
तीर्थन वैली
तीर्थन वैली हिमाचल प्रदेश की एक शानदार जगह है जहाँ देखने के लिए बहुत कुछ है। चारों तरफ हरियाली और पहाड़ देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। जून में लंबे वीकेंड पर आप तीर्थन वैली की कई जगहों को देख सकते हैं। तीर्थन वैली आपके लिए एक सुनहरा मौका है।
जुलाई
28 जुलाई: मुहर्रम
29 जुलाई: वीकेंड (शनिवार)
30 जुलाई: वीकेंड (रविवार)
कहाँ घूमने जाएँ?
चेरापूंजी
चेरापूंजी भारत की उन जगहों में से एक है, जहाँ सबसे ज्यादा बारिश होती है। मानसून के दौरान चेरापूंजी की सुंदरता कुछ अलग ही होती है। जुलाई में 3 दिन का एक लॉन्ग वीकेंड है जिसमें आप चेरापूंजी के मौसम और वादियों का आनंद ले सकते हैं।
अगस्त
12 अगस्त: वीकेंड (शनिवार)
13 अगस्त: वीकेंड (रविवार)
14 अगस्त: छुट्टी ले लें
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
कहाँ घूमने जाएँ?
खजुराहो
मानसून में घूमने के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो एक शानदार शहर है। खजुराहो को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। सैकडों साल पुराने मंदिर देखकर आप हैरान रह जाएँगे। इसके अलावा यहाँ सैंक्चुरी और झरने भी हैं। अगस्त के लंबे वीकेंड में खजुराहो को एक्सप्लोर करना ना भूलें।
सितंबर
29 सितंबर: छुट्टी ले लें
30 सितंबर: वीकेंड (शनिवार)
1 अक्टूबर: वीकेंड (रविवार)
2 अक्टूबर: गाँधी जयंती
कहाँ जाएँ?
फूलों की घाटी
पहाड़ों में आपको एक ही जगह पर कई प्रकार के फूल देखने को मिलें तो हर कोई यहाँ जाना चाहेगा। उत्तराखंड में ऐसी ही एक जगह है, फूलों की घाटी। फूलों की घाटी साल में कुछ महीनों के लिए खुलती है। सितंबर में आप इस जगह पर अपने लॉन्ग वीकेंड पर जा सकते हैं।
अक्टूबर
21 अक्टूबर: वीकेंड (शनिवार)
22 अक्टूबर: वीकेंड (रविवार)
23 अक्टूबर: नवमी
24 अक्टूबर: दशहरा
कहाँ जाएँ?
गोवा
हर घूमने वाला व्यक्ति जिंदगी में एक बार गोवा जरूर जाना चाहता है। समुद्र किनारे बैठकर सूर्यास्त देख सकते हैं और स्कूटी से गोवा को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अक्टूबर में आपको यहाँ लोगों की भीड़ भी नहीं मिलेगी।
नवंबर
25 नवंबर: वीकेंड (शनिवार)
26 नवंबर: वीकेंड (रविवार)
27 नवंबर: गुरु नानक जयंती
कहाँ घूमने जाएँ?
हम्पी
सर्दियों में कर्नाटक को हम्पी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। यहाँ का आर्किटेक्चर देखने लायक है और कल्चर भी शानदार है। नवंबर के लंबे वीकेंड पर आप इस शानदार जगह पर घूमने जा सकते हैं।
दिसंबर
23 दिसंबर: वीकेंड (शनिवार)
24 दिसंबर: वीकेंड (रविवार)
25 दिसंबर: क्रिसमस
घूमने जाएँ?
श्रीनगर
कहा जाता है कि अगर धरती में जन्नत कहीं है तो वो कश्मीर में है। आप दिसंबर में श्रीनगर घूमने जा सकते हैं। उस दौरान कड़ाके ठंड भी पड़ती है। असली कश्मीर तो सर्दियों में भी देखने को मिलता है। श्रीनगर जाएँ तो डल झील देखना ना भूलें।
क्या आपने इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।