हिमालय की इन 10 जगहों पर मिलेगा शांति और सुकून का बढ़िया खजाना

Tripoto
Photo of हिमालय की इन 10 जगहों पर मिलेगा शांति और सुकून का बढ़िया खजाना by Deeksha

यात्राओं में हम हमेशा एक तरह का सुकून ढूंढने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे उसके लिए हम पहाड़ों पर जाना चाहें या किसी समुंदर के किनारे रिलैक्स करने का प्लान बनाएं। घुमक्कड़ी का सबसे पहला और महत्वपूर्ण उसूल है कि घूमते समय आपको किसी भी तरह की फिक्र नहीं होनी चाहिए। घूमते समय आपको अपने साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी चाहिए। भागदौड़ वाली जिंदगी को पीछे छोड़ कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपको पहाड़ों से लगाव और आप चाहते है आपकी अगली वेकेशन हिमालय की गोद में बसी किसी जगह पर हो जहाँ आपको शांत और सुंदर माहौल मिले तो आपको इनमें से किसी जगह पर जाने का प्लान बनाना चाहिए।

नीले आसमन के नीचे स्थित बर्फीले पहाड़ों को देखना आखिर किसको नहीं अच्छा लगेगा। हिमालय की गोद में बसी नुब्रा घाटी पृथ्वी की सबसे खूबसूरत जगहों में से है। लेकिन क्या आप जानते हैं हिमालय में तमाम घाटियाँ होने के बावजूद ये घाटी सबसे खास क्यों है? बाकी घाटियों की तुलना में नुब्रा घाटी में आपको रेत के टीले दिखाई देंगे जैसे की आप किसी रेगिस्तान में आ गए हों। वैसे असल में यही रेतीले टीले इस घाटी को बेहद खूबसूरत बना देते हैं। नुब्रा घाटी तक पहुँचना आसान काम नहीं है। इसलिए इस घाटी में टूरिस्टों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। जिसकी वजह से ये घाटी बेहद शांत और सुकूंदायी रहती है। नुब्रा घाटी की यही खूबियाँ इसको बेहद खास बनाती हैं। इस घाटी में आप दिस्कित मोनास्ट्री देख सकते हैं। इसके अलावा आप कैंपिंग, ट्रेकिंग और हिमालय में डेजर्ट सफारी का भी मजा ले सकते हैं।

अनछुई खूबसूरती और शांत माहौल का बेहतरीन मिश्रण लद्दाख की जंस्कार घाटी की गिनती भारत की सबसे कम आबादी वाली घाटियों में की जाती है। इस घाटी की खास बात है कि यहाँ तक पहुँचने के लिए केवल एक रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी इस घाटी को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क के बंद होने पर ये घाटी पूरे देश से कट जाती है। अगर आपको रोमांच पसंद है तो आपको बाइक से जंस्कार घाटी की यात्रा जरूर करनी चाहिए। बर्फीली चोटियों से घिरी इस घाटी की खूबसूरती देखने लायक है। क्योंकि इस घाटी तक ज्यादातर ठेठ घुमक्कड़ ही पपहुँचनेच पाते हैं इसलिए नुब्रा की तरह यहाँ भी आपको ना के बराबर भीड़ मिलेगी। जंस्कार में आप ट्रेकिंग, राफ्टिंग और माउंटेन बाइकिंग करने का आनंद उठा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश के इस नगीने की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। कसोल इतनी शानदार जगह है कि ये हर तरह के घुमक्कड़ को बेहद पसंद आती है। चाहे आपको रोमांच पसंद हो या प्रकृति, कसोल में आपको सारी चीजों का सुख मिलेगा। लेकिन कसोल में ऐसा क्या है जो हर घुमक्कड़ को अपनी ओर आकर्षित करता है? कसोल का प्राकृतिक सौंदर्य, खुला आसमान और ठंडी मदमस्त हवा आपको खो जाने पर मजबूर कर देगी। पिछले कुछ सालों में कसोल की लोकप्रियता में खास इजाफा हुआ है। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि यहाँ आप शांति नहीं मिलेगी? कसोल की सभी खूबियों में इसका शांत और सुंदर माहौल भी शामिल है जो हर घुमक्कड़ को अच्छा लगता है। प्राचीन मंदिरों और कलकल बहते झरनों वाली इस जगह को आपको जरूर देखना चाहिए।

अगर आप शांत माहौल में अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं तो पूर्वोत्तर राज्यों में आपको अनगिनत विकल्प मिल जाएंगे। इनमें सबसे बढ़िया जगह है अरुणाचल प्रदेश का तवांग। शहरीकरण से दूर प्राकृति सुंदरता का कीमती खजाना लिए ये जगह आते ही आपको खुश कर देगी। कभी कभी लगता है तवांग की हवा में कुछ जादू सा है जिसका असर हर किसी के सिर चढ़ चढ़कर बोलता है। अनोखा कल्चर, बेहतरीन झरने, मोहक नदियाँ और प्राचीन मठों वाले इस शहर में आपको बेहद सुकून मिलेगा। अगर आप हिमालय की सबसे खास जगहों की सूची तैयार करेंगे तो तवांग का नाम पहले तीन स्थानों में शामिल होगा। तवांग में बाकी हिमालई क्षेत्रों के मुकाबले कम भीड़ रहती है इसलिए यहाँ आराम से घूमा जा सकता है। अगर आप तवांग में हैं तो यहाँ का ट्राइबल कल्चर और बौद्ध मठों को देखना एकदम ना भूलें।

हिमालय के सबसे शानदार नजारे देखना चाहते हो? तो आपको कौसानी आना चाहिए। समुद्र तल से 1890 मीटर की ऊँचाई पर स्थित उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन हिमालय के सबसे आकर्षक नजारों का घर है। इस खूबसूरत शहर में आप चाय के बागान, झरने, मंदिर, पुराने ट्रेकिंग रूट और कई सारी रोचक गुफाएं देख सकते हैं। अगर आप वीकेंड एन्जॉय करने के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो कौसानी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी ये हिल स्टेशन अच्छी चॉइस रहेगा। अधिकांश मामलों में लोग फैमिली वेकेशन एंजॉय करने कौसानी आना पसंद करते हैं। कौसानी का सुखद माहौल आपको जरूर अच्छा लगेगा। यहाँ आप पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर जा सकते हैं, चाय के बागानों को देख सकते हैं या कौसानी के जंगलों में टहल भी सकते हैं।

हिमाचल के धौलाधार पहाड़ों के बीच बसा त्रिउंड यकीनन हिमालय के सबसे मोहक स्थानों में से है। 9000 फीट की ऊँचाई वाली इस जगह पर आपको ट्रेकिंग करने का बेहतरीन अनुभव मिलता है। ज्यादातर लोग अपनी ट्रेकिंग जीवन की शुरुआत त्रिउंड ट्रेक से ही करते हैं। ये ट्रेक कुल 9 किमी. है। जिसकी शुरुआत आप धर्मकोट या मैकलोडगंज से कर सकते हैं। ट्रेक पूरी करने के बाद आप पहाड़ के ऊपर कैंपिंग भी कर सकते हैं। रात में खुले आसमान के नीचे सोना कितना शानदार होता है ये आपको त्रिउंड ट्रेक करके समझ आएगा। हालांकि कैंपिंग करने से पहले आपको उस समय लागू नियमों के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। त्रिउंड ट्रेक पर काफी लोग जाते हैं लेकिन इसके बावजूद इस जगह पर मिलने वाला सुकून सबसे अलग है।

स्पीति घाटी घूमने का सपना हर घुमक्कड़ की बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होता है और उसके पीछे वजह एकदम जायज है। स्पीति घाटी में ऐसी तमाम चीजें हैं जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगी। काफी समय तक इस घाटी के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम था। यहाँ तक कि इस घाटी में ना के बराबर लोग आया करते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में इस घाटी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि हर कोई यहाँ घूमना चाहता है। बर्फ से ढके पहाड़, शानदार लैंडस्केप, खूबसूरत झीलें, बौद्ध मठ और तमाम ट्रेकिंग रूट इस जगह को एक अलग पहचान दिलाते हैं। स्पीति में आपका हर दिन खास होगा। घाटी के शांत माहौल में आपको सुकून मिलेगा। स्पीति घाटी में आप कैंपिंग, राफ्टिंग, स्टार गेजिंग जैसी चीजें करने का आनंद ले सकते हैं।

हिमालय के सबसे शांत और सुकूनदायी जगहों की बात हो रही हो और उसमें युमथांग घाटी का जिक्र ना किया जाए ऐसा मुमकिन नहीं है। ये घाटी अपने आकर्षक नजारों के लिए जानी जाती है। इस घाटी में आपको रोडोडेंड्रॉन और शांत माहौल का खूबसूरत तोहफा मिलेगा। अगर आप मार्च और अप्रैल के समय युमथांग घाटी जाने का प्लान बनाते हैं तो आपको खूबसूरत फूलों से भरे बुग्याल देखने के लिए मिलेंगे। घाटी में आपका स्वागत ऊँचे पहाड़ों के बीच जिलमिलाती युमथांग नदी, पंछियों की चहचहाट और ठंडी हवा के झोंकों के साथ होगा। जो आपको तुरंत रिलैक्स कर देगा। अगर आप शहरीय शोर से दूर किसी शांत और सुंदर जगह में वेकेशन एन्जॉय करना चाहते हैं तो युमथांग घाटी के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

कश्मीर की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता है। कश्मीर का गुलमर्ग इन सबमें सबसे खूबसूरत जगह है जहाँ कई लोग छुट्टियाँ मनाने जाते हैं। गुलमर्ग खासतौर से हनीमून मनाने वालों को खूब पसंद आता है। लेकिन गुलमर्ग की शन केवल हनीमून तक ही सीमित नहीं है। अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जाना चाहते हैं तब भी गुलमर्ग आया जा सकता है। गुलमर्ग अपने स्की रिजॉर्ट्स के लिए जाना जाता है जहाँ आप बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग कर सकते हैं। स्कीइंग के अलावा आप गोंडोला की सवारी और स्नो बोर्डिंग जैसी चीजें भी कर सकते हैं। अगर आप किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो गुलमर्ग आपके लिए बढ़िया जगह रहेगी।

श्रेय: ट्रिप्स अराउंड.इन।

Photo of बोरोंग फम्तम साउथ सिक्किम, Sakyong, Sikkim, India by Deeksha

सिक्किम की इस जगह पर आपको शहर और शोर शराबे वाली जिंदगी से हटकर खुले में एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। बोरोंग अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। क्योंकि सिक्किम की इस जगह के बारे में काफी कम लोगों को मालूम है इसलिए यहाँ आपको भीड़भाड़ एकदम नहीं मिलेगी। बोरोंग की खूबसूरती आपको खुश कर देगी। बोरोंग में आप नेचर को एन्जॉय करते हुए टहल सकते हैं, ट्रेकिंग करने जा सकते हैं और कुछ शानदार झरने भी देख सकते हैं। क्योंकि ये जगह अपने खास प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है इसलिए यहाँ सुकून से वेकेशन एन्जॉय करने के तमाम विकल्प हैं।

क्या आप इनमें से किसी जगह की यात्रा की है ? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads

Related to this article
Places to Visit in Zanskar,Weekend Getaways from Zanskar,Places to Stay in Zanskar,Things to Do in Zanskar,Zanskar Travel Guide,Places to Visit in West sikkim,Things to Do in West sikkim,Weekend Getaways from West sikkim,Places to Stay in West sikkim,West sikkim Travel Guide,Places to Visit in Sikkim,Things to Do in Sikkim,Places to Stay in Sikkim,Sikkim Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Gulmarg,Places to Visit in Gulmarg,Places to Stay in Gulmarg,Things to Do in Gulmarg,Gulmarg Travel Guide,Places to Visit in Yumthang,Weekend Getaways from Yumthang,Places to Stay in Yumthang,Things to Do in Yumthang,Yumthang Travel Guide,Weekend Getaways from North sikkim,Places to Stay in North sikkim,Places to Visit in North sikkim,Things to Do in North sikkim,North sikkim Travel Guide,Weekend Getaways from Kaza,Places to Stay in Kaza,Places to Visit in Kaza,Things to Do in Kaza,Kaza Travel Guide,Places to Stay in Kaza,Things to Do in Kaza,Kaza Travel Guide,Weekend Getaways from Lahaul and spiti,Places to Visit in Lahaul and spiti,Places to Stay in Lahaul and spiti,Things to Do in Lahaul and spiti,Lahaul and spiti Travel Guide,Places to Visit in Himachal pradesh,Places to Stay in Himachal pradesh,Things to Do in Himachal pradesh,Himachal pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Dharamshala,Places to Visit in Dharamshala,Places to Stay in Dharamshala,Things to Do in Dharamshala,Dharamshala Travel Guide,Weekend Getaways from Kangra,Places to Visit in Kangra,Places to Stay in Kangra,Things to Do in Kangra,Kangra Travel Guide,Weekend Getaways from Kausani,Places to Visit in Kausani,Places to Stay in Kausani,Things to Do in Kausani,Kausani Travel Guide,Weekend Getaways from Bageshwar,Places to Visit in Bageshwar,Places to Stay in Bageshwar,Things to Do in Bageshwar,Bageshwar Travel Guide,Places to Visit in Uttarakhand,Places to Stay in Uttarakhand,Things to Do in Uttarakhand,Uttarakhand Travel Guide,Weekend Getaways from Tawang,Places to Stay in Tawang,Places to Visit in Tawang,Things to Do in Tawang,Tawang Travel Guide,Weekend Getaways from Kasol,Places to Stay in Kasol,Places to Visit in Kasol,Things to Do in Kasol,Kasol Travel Guide,Weekend Getaways from Kullu,Places to Visit in Kullu,Places to Stay in Kullu,Things to Do in Kullu,Kullu Travel Guide,