अक्टूबर में कौन-से ट्रेक पर जा सकते हैं। जगह, समय और कठिनाई, सभी के बारे में सटीक जानकारी

Tripoto
Photo of अक्टूबर में कौन-से ट्रेक पर जा सकते हैं। जगह, समय और कठिनाई, सभी के बारे में सटीक जानकारी by Rishabh Dev

पहाड़ों में हर दिन कुछ नए नज़ारे वाला होता है। पहाड़ों में आपका हर एकदम एक अलग दुनिया की ओर बढ़ने वाला कदम होगा। पहाड़ों में रोमांच के लिए सबसे बढ़िया गतिविधि है, ट्रेक करना। भारत के हर कोने में आपको कई सारे शानदार ट्रेक मिल जाएँगे। मानसून के बाद ट्रेक करने का अपना ही अलग मज़ा है। पहाड़ों में ट्रेक करने के लिए सितंबर-अक्टूबर एकदम परफ़ेक्ट समय है। आपको नज़ारे ऐसे मिलेंगे कि आपका दिल खुश हो जाएगा। हम आपको भारत के कुछ ऐसे ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप सितंबर-अक्टूबर में कर सकते हैं।

सितंबर-अक्टूबर के बेस्ट ट्रेक:

1. रूपकुंड ट्रेक, उत्तराखंड

Photo of अक्टूबर में कौन-से ट्रेक पर जा सकते हैं। जगह, समय और कठिनाई, सभी के बारे में सटीक जानकारी by Rishabh Dev

उत्तराखंड का रूपकुंड ट्रेक अपने दिलचस्प कंकाल और अवशेषों के लिए जाना जाता है लेकिन इस जगह का असली जादू यहाँ के नज़ारों में हैं। रूपकुंड ट्रेक के दौरान आपको आसमान को छूते पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और घने जंगल के सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। यदि आप रोमांच के साथ शांति और सुकून की तलाश में हैं तो ये ट्रेक आपके लिए एकदम सही है।

कब जाएँ: मध्य सितंबर - मध्य अक्टूबर

समय: 7-8 दिन

स्तर: इंटरमीडिएट

2. फूलों की घाटी, उत्तराखंड

Photo of अक्टूबर में कौन-से ट्रेक पर जा सकते हैं। जगह, समय और कठिनाई, सभी के बारे में सटीक जानकारी by Rishabh Dev

अगर कोई मुझसे पूछेगा कि आपने स्वर्ग की सैर की है तो मेरा जवाब फूलों की घाटी होगा। फूलों की घाटी साल में कुछ महीने के लिए ही खुलती है। आपको सितंबर में फूलों की घाटी का ट्रेक करने का प्लान बनाना चाहिए। आपको चारों तरफ़ रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे। आपको ऐसा लगेगा की इन्द्रधनुष आसमान से उतरकर धरती पर आ गया हो। अगर आपको ट्रेकिंग का अनुभव नहीं है तो ये ट्रेक आपके लिए बिल्कूल परफ़ेक्ट है।

कब जाएँ: सितंबर

समय: 5-6 दिन

स्तर: आसान

3. चोपता चन्द्रशिला ट्रेक, उत्तराखंड

अगर आप बहुत कम कठिनाई को झेले एडवेंचर पर जाना चाहते हैं चोपता चन्द्रशिला ट्रेक आपको बुला रहे है। चोपता तुंगनाथ मंदिर के लिए लोकप्रिय है। तुंगनाथ मंदिर दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित भगवान शिव का मंदिर है। ट्रेक बहुत ज़्यादा आसान भी नहीं है और ना ही ट्रेक बहुत कठिन है।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 4-5 दिन

स्तर: मध्यम

4. मारखा वैली ट्रेक, लद्दाख

Photo of अक्टूबर में कौन-से ट्रेक पर जा सकते हैं। जगह, समय और कठिनाई, सभी के बारे में सटीक जानकारी by Rishabh Dev

जिन लोगों को ट्रेक करने का काफ़ी अनुभव है। ऐसे लोगों के लिए लद्दाख का मारखा वैली ट्रेक एकदम परफ़ेक्ट है। नए ट्रेकर्स को इस ट्रेक को करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। ऊबड़-खाबड़ इलाक़ों से गुजरता ये ट्रेक शानदार मठ और लद्दाखी संस्कृति की झलक प्रदान करता है।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 09-10 दिन

स्तर: बेहद कठिन

5. हम्पता पास ट्रेक, हिमाचल

हिमाचल प्रदेश का हम्पता पास ट्रेक सबसे शानदार ट्रेक में से एक है। कुल्लू घाटी को लाहौल से जोड़ने वाले इस ट्रेक से आपको बेहद शानदार नज़ारे देखने को मिलेंगे। कुल्लू घाटी की हरियाली और लाहौल का बंजर व सूखा इलाक़ा इस ट्रेक का बेहद शानदार आकर्षण है।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 6-7 दिन

स्तर: मध्यम

6. संदकफू ट्रेक, पश्चिम बंगाल

अगर आपको ट्रेकर्स हैं तो आपको एक बार पश्चिम बंगाल का संदकफू ट्रेक ज़रूर करना चाहिए। संदकफू पश्चिम बंगाल की सबसे ऊँची जगह है, जहां से दुनिया की ऊँची चोटी दिखाई देती है। संदकफू ट्रेक के दौरान आप शानदार गाँव और घने जंगलों से गुजरते हैं। ये ट्रेक थोड़ा आसान भी है और ट्रेक कठिन भी है।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 5-6 दिन

स्तर: आसान से कठिन

7. तरसर मार्सर ट्रेक

कश्मीर भारत की नहीं इस दुनिया की सबसे सुंदर जगह है। इसी कश्मीर में ही एक शानदार ट्रेक है जिसे तरसर मार्सर के नाम से जाना जाता है। तरसर मार्सर ट्रेक सैलानियों को जुड़वां झीलों के किनारे से ले जाता है, जो हरे-भरे घास के मैदान और घाटी के बीच में है। ये ट्रेक अल्पाइन झीलों और बर्फ़ से ढँके पहाड़ों के लिए जाना जाता है। कश्मीर के इस अनछुए इलाक़े में आप पारंपरिक कश्मीरी गाँवों की सुंदरता का अनुभव करेंगे।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 6-7 दिन

स्तर: मध्यम

8. खीरगंगा ट्रेक, हिमाचल प्रदेश

Photo of अक्टूबर में कौन-से ट्रेक पर जा सकते हैं। जगह, समय और कठिनाई, सभी के बारे में सटीक जानकारी by Rishabh Dev

खीरगंगा ट्रेक हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है। यदि आप एडवेंचर के साथ-साथ रोमांच का मज़ा लेना चाहते हैं तो आपको खीरगंगा ट्रेक करना चाहिए। इस ट्रेक के दौरान आपको चारों तरफ विशाल पर्वत देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहाँ गर्म पानी के कुंड और प्रकृति की ताज़ा आबोहवा आपका मन मोह लेगी।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 3-4 दिन

स्तर: आसान

9. डोडिताल ट्रेक, उत्तराखंड

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और ऐसे ट्रेक पर जाना चाहते हैं जो बहुत कठिन ना हो तो उत्तराखंड का डोडिताल ट्रेक आपके लिए एकदम बढ़िया रहेगा। इस ट्रेक का मुख्य आकर्षण डोडिताल झील है। ये झील शीशे की तरह स्वच्छ और साफ़ है। आपको इस शानदार जगह का ट्रेक ज़रूर करना चाहिए।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 5-8 दिन

स्तर: आसान

10. नाग टिब्बा, उत्तराखंड

Photo of अक्टूबर में कौन-से ट्रेक पर जा सकते हैं। जगह, समय और कठिनाई, सभी के बारे में सटीक जानकारी by Rishabh Dev

हमारी सूची में नाग टिब्बा ट्रेक भी शामिल है। इस ट्रेक के दौरान आपको बंदरपूछ और स्वर्गरोहिणी जैसी शानदार चोटियों के सुंदर नज़ारे देखने को मिलेंगे। इस यात्रा के दौरान आपको स्थानीय लोगों से मिल भी पाएँगे और उनकी दिनचर्या को भी समझ पाएँगे। रात के समय आप नाग टिब्बा पर कैंपिंग कर सकते हैं। रात के समय तारों से भरे आसमान का नजारा देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

कब जाएँ: सितंबर - अक्टूबर

समय: 3-4 दिन

स्तर: आसान

ये अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

क्या आपने कभी राजस्थान के नीमराना की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads