सच्चे मुसाफिर हो? 2024 में भारत की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Tripoto
Photo of सच्चे मुसाफिर हो? 2024 में भारत की इन जगहों को करें एक्सप्लोर by Rishabh Dev

विविधताओं से भरे देश में बेहिसाब खूबसूरती फैली हुई है। भारत हर व्यक्ति की चाहत को पूरा करता है। जिसे पहाड़ पसंद हैं उनके लिए कई पहाड़ी राज्य हैं जो बांहे फैलाकर स्वागत के लिए खड़े हुए हैं। समुद्र के नजारों को देखने लिए फेमस और अनछुए बीच हैं। इसके अलावा कई ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर हैं जहाँ हर कोई जाना चाहता हैं। एक घुमक्कड़ को इन सारी जगहों का लुत्फ उठाना चाहिए। पक्के मुसाफिर हो तो इस साल भारत की इन जगहों की सैर जरूर करें।

1- सिसु

हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता, शांति, नदी, झील और खूबसूरत रास्तों के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के मनाली से लगभग 40 किमी. की दूरी पर एक गाँव है, सिसु। इस गाँव में एक बेहद सुंदर झरना है। लेह-मनाली मार्ग पर स्थित ये वाटरफॉल आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके अलावा यहाँ की सिसु लेक भी देखने लायक है। यहाँ पर आप प्रकृति के कई अद्भुत और अनदेखे नजारे देख सकते हैं। आपको इस साल इस शानदार जगह पर चले ही जाना चाहिए।

2- पराशर लेक

हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित पराशर झील प्रकृति का अनुपम सौंदर्य समेटे हुए है। इस जगह की खूबसूरती देखकर आपका मन रोमांचित हो जाएगा। समुद्र तल से 9,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित पराशर लेक किसी जन्नत से कम नहीं है। लेक के किनारे एक प्राचीन मंदिर भी है। मंडी से पराशर लगभग 50 किमी. की दूरी पर है। आप 8 किमी. का ट्रेक करके भी पराशर लेक पहुँच सकते हैं।

3- जैसलमेर किला

जैसलमेर राजस्थान का नहीं भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। त्रिकुटा हिल पर बना जैसलमेर किला अपनी बेहतरीन संरचना के लिए जाना जाता है। अपने इतिहास के साथ-साथ जैसलमेर का किला अपनी बेहतरीन संरचना के लिए जाना जाता है। पीले बलुआ पत्थर से बना ये किला बेहत खूबसूरत है। सूर्यास्त के समय ये किला और भी सुंदर हो जाता है। इसकी खूबसूरती को देखते हुए भी इस किले का नाम सोनार किला पड़ा।

4- ऋषिकेश

उत्तर भारत में हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। ऋषिकेश को गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार और योग की कैपिटल ऑफ द् वर्ल्ड कहा जाता है। गंगा किनारे स्थित ऋषिकेश में सुंदर घाट, मंदिर, आश्रम और चारों तरफ फैले पहाड़ हैं। त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे बड़ा घाट है। इस घाट पर हर रोज शाम को महा आरती होती है जिसे आप देख सकते हैं। इसके अलावा बीटल्स आश्रम, राम झूला, लक्ष्मण झूला और रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं।

5- चकराता

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 100 किमी. दूरी पर स्थित चकराता आपको धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराता है। चकराता अपने आप में अनूठी सुंदरता समेटे हुए है। यहाँ पर टाइगर फॉल्स देख सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में आप यहाँ बर्फबारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की सीमा पर होने के कारण चकराता में हिमाचल की संस्कृति की झलक मिलती है। इस शानदार जगह को उत्तराखंड का स्विटजरलैंड कहा जाता है।

6- बनारस

बनारस को धर्म और अध्यात्म का शहर माना जाता है। वाराणसी शहर को मुर्दों का शहर कहा जाता है। गंगा किनारे बसे इसे बनारस घाट और गलियां पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। हर कोई बनारस को अपनी नजर से देखता है। भीड़ भाड़ वाले इस अल्हड़ शहर में देखने के लिए बहुत कुछ है। काशी को 1-2 दिन में नहीं जाना जा सकता है। यहाँ तो आपको कुछ दिन बिताने होंगे और बनारसी बनना होगा।

7- चितकुल

हिमाचल प्रदेश के भारत-चीन बॉर्डर पर एक छोटा-सा गाँव है, चितकुल। सीमा पर बसा चितकुल भारत का आखिरी गाँव है जहाँ सड़क खत्म हो जाती है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर हिमालय की गोद में बसे इस गाँव के सुंदर नजारे स्वर्ग से प्रतीत होते हैं। हर घूमने वाला भारत के आखिरी गाँव की सैर करना चाहता है। अगर आप सच्चे मुसाफिर हो तो चितकुल गाँव की सैर कर डालिए।

8- उदयपुर

उदयपुर राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। झीलों के शहर उदयपुर को एशिया का वेनिस कहा जाता है। यहाँ का शानदार आर्किटेक्चर उदयपुर के गौरवाशाली इतिहार का प्रमाण है। उदयपुर में आप सिटी पैलेस, पिछोला लेक, फतेह सागर, मोती सागर और जगदीश मंदिर को देख सकते हैं। अगर आपने अभी तक उदयपुर की यात्रा नहीं की है तो जल्द ही कर लीजिए।

9- नैनीताल

वीकेंड पर घूमने के लिए उत्तराखंड का नैनातील सबसे शानदार जगहों में से एक है। झीलों के इस शहर में आपको चारों तरफ खूबसूरती ही खूबसूरती दिखाई देगी। सैर-सपाटे के लिए यहाँ दर्जनों जगह हैं। नैनीताल की सुंदरता देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। नैनीताल के आसपास भी कई सारी जगहें हैं जिनको आप देख सकते हैं।

10- चंदेरी

मालवा और बुंदेलखंड की सीमा पर बसा चंदेरी मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है। अशोक नगर जिले में स्थित चंदेरी को बावड़ियों का शहर भी कहा जाता है। चंदेरी में बुंदेलखंड शैली की साड़ियां भी हाथ से बनाई जाती हैं। कई शासकों ने चंदेरी पर शासन किया। जिनके बारे में आप इस शहर में बनी इमारतों से जान सकते हैं। यहाँ पर चंदेरी किला, कोशक महल, जामा मस्जिद, रामनगर किला और म्यूजियम देख सकते हैं।

क्या आपने भारत की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads