भारत का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल कौन-सा है? केरल? गोवा? जम्मू-कश्मीर? आपके अनुमान के उलट इनमें से कोई भारत का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि ये खिताब जाता है तमिलनाडु को। दक्षिण भारत का ये राज्य एक बार नहीं, लगातार नंबर 1 पर्यटन स्थल बनकर अपनी खुबसूरती के दावे को सही साबित कर चुका है।
पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से 2016 से लेकर अब तक करीब 344 लाख से भी ज्यादा भारतीय पर्यटकों का स्वागत करते हुए, तमिलनाडु एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में, पहले स्थान पर अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा है। भारत के पूर्वी तट पर बसा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्यों के साथ लगती हुई इस "तमिलों की भूमि" का अपना एक अनूठा आकर्षण है।
तमिलनाडु सांस्कृतिक और प्राकृतिक दोनों ही रूप से समृद्ध भूमि है।इसकी राजधानी - चेन्नई, जिसे पहले "मद्रास" के रूप में जाना जाता था, 20 से भी ज्यादा हेरिटेज जगह को समाए हुए हैं। यह जगह मंदिरों के लिए भी बहुत लोकप्रिय है। आसमान को छूते यहाँ का हर एक मंदिर अपने रूप और बनावट से कई कहानियाँ बयान करता है।तमिलनाडु की तीसरी सबसे ख़ास बात है, यहाँ के समुद्र तट।हेरिटेज साइट और मंदिरों के अलावा भी यहाँ देखने के लिए बहुत कुछ है। शायद अब आपको भारत के इस दक्षिणी भाग की यात्रा करने के लिए काफी कारण कारण मिल गए होंगे, है ना?

आइए इस रोमांचक सफर के कुछ सबसे मज़ेदार जगहों पर नज़र डालते हैं।
भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित, कन्याकुमारी, को पहले "केप कोमोरिन" नाम से जाना जाता था। यह शहर अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी, इन तीनो वाटर बॉडीज के संमिलन पर बसा है । इसके अलावा, यह जगह अपनी विशेष संस्कृति और यहाँ के मिलनसार लोगों के साथ-साथ एक तीर्थ स्थल के रूप में भी जानी जाती है।

कोडाइकनाल समुद्र तल से 2231 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। इस छोटे से शहर को "हिल स्टेशनों की राजकुमारी" के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ का शानदार मौसम, पार्क, झीलें, वाटरफॉल्स, वनस्पतियां, और जीव-जंतु , मानों सारी प्राकृतिक सम्पदा एक ही छत के नीचे मौजूद है। शायद इसी कारण यहाँ पर पर्यटकों की संख्या इतनी ज्यादा होती हैं।

मामल्लपुरम के नाम से मशहूर महाबलीपुरम, अपनी सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। हेरिटेज इमारतों के लिए भी प्रसिद्ध यह स्थान यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में भी स्थापित है। चूंकि शहर छोटा है, इसलिए कोई भी बाइक या साइकिल किराए पर लेकर या पैदल चलकर इसे देख सकता है।


मदुरई, तमिलनाडु का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और इसे यहाँ के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में माना जाता है। इस आध्यात्मिक शहर में बहुत सारे शानदार मंदिर स्थापित हैं ।

अपनी संस्कृति, इतिहास और मंदिरों के लिए मशहूर, कोयंबटूर का एक अलग ही पहलू है, जिसे अक्सर "भारत का मैनचेस्टर" कहा जाता है। शायद बहुत से लोग नहीं जानते हैं, लेकिन कोयंबटूर एक बेहतरीन औद्योगिक शहर है और क्षेत्र के मामले में यह तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
यहाँ का खाना
तमिलनाडु सिर्फ गर्म इडली, मेदू वड़ा, और सांभर तक ही सीमित नहीं है, इसके अलावा भी बहुत कुछ है! जैसे नानजिल फिश करी, मीट मद्रास, पाल पायसम, पूड़ी मसाला, आदि व्यंजन भी यहाँ की स्पेशलिटी हैं।

यहाँ घूमने के लिए कब जाएँ?
उत्तर भारत के तापमान सालभर बदलता रेहता है लेकिन तमिलनाडु का मौसम ट्रॉपिकल है जिसके कारण पूरे साल यहाँ का मौसम करीब एक जैसा ही रहता है।यहाँ का मौसम नवंबर से सुहाना और थोड़ा ठंडा होने लगता है और मार्च तक बना रहता है, इसलिए घूमने के लिए यह सबसे अच्छा समय है!
घूमने के साधन
तमिलनाडु में कहीं भी आने-जाने के लिए, पहले से तय किए गए किराए पर ऑटो रिक्शा ले सकते हैं या निजी बसों और टैक्सी से भी घूम सकते हैं।
Frequent Searches Leading To This Page:-
भारत में सबसे बड़ा राज्य कौन सा है, भारत में सबसे अच्छा पर्यटन स्थल, कौन सा राज्य बड़ा है?, भारत में घूमने की जगह, भारत का सबसे बड़ा कौन सा राज्य है