ये हैं दुनिया के सबसे अधिक ऊँची गगनचुंबी इमारतों वाले देश

Tripoto

(Countries with highest number of sky-high buildings) | ये हैं दुनिया के सबसे अधिक ऊँची गगनचुंबी इमारतों वाले देश। इस लिस्ट में से सबसे पहला स्थान एशिया महादेश का आता है। दुनिया के सबसे ऊँची इमारतों के लिस्ट में एशिया के छह देशों का नाम शामिल है। चीन लिस्ट में सबसे ऊपर है। भारत, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात आदि का नाम भी काफी ऊपर है। इस आर्टिकल में निखिल विद्यार्थी दुनिया की सबसे अधिक गगनचुंबी इमारतों वाले देश के बारे में बता रहे हैं।

दुनिया की सबसे अधिक गगनचुंबी इमारतों वाले देश

चीन

विश्व की सबसे अधिक गगनचुंबी बिल्डिंगों की संख्या वाले देशों के लिस्ट में भारत के पड़ोसी देश चीन का पहला स्थान है। चीन में 150 मीटर से अधिक ऊंची 3090 गगनचुंबी इमारतें हैं। इतनी संख्या के साथ चीन इस सूची में पहले स्थान पर काबिज है। चीन के टॉप गगनचुंबी इमारतें हैं; शंघाई टावर (632मीटर), पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर (599.1 मी), गुआंगज़ौ सीटीएफ वित्त केंद्र (532 मी), टियांजिन सीटीएफ वित्त केंद्र (532 मी)।

Shanghai tower फोटो

Jin Mao Tower फोटो चाइना

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)

पूरी दुनिया में सबसे अधिक टॉलेस्ट बिल्डिंग वाले देशों के लिस्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका का दूसरा स्थान आता है। जहाँ 880 गगनचुंबी इमारतें हैं। इसके साथ यह सूची में दूसरे स्थान पर काबिज है। जो यहाँ की शहरी आबादी के मूल और सार को दर्शाता है।

Empire state building फोटो USA

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

एशिया के सबसे अमीर देशों में से एक यूएई इस लिस्ट में तीसरा स्थान रखता है। यूएई में कुल 350 से अधिक गगनचुंबी इमारतें खड़ी हैं। यह एशिया महादेश के एक आधुनिक शहर के रूप में इसके क्रमिक विकास को दर्शाता है।

Address Boulevard फोटो UAE

बुर्ज खलीफा दुबई फोटो

दक्षिण कोरिया

एशिया के एडवांस देशों में से एक दक्षिण कोरिया का खूबसूरत क्षितिज लगभग 276 गगनचुंबी इमारतों से भरी है। जो एक बड़े मेट्रोपोलिटन के रूप में इसके विकास और स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है।

लोटे वर्ल्ड टॉवर (123 मंज़िला) Lotte World Tower फोटो

इंडिया

भारत अपने क्षितिज पर 273 बहुत ऊंची इमारतों के साथ इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है। भारत को इस सूची में जगह मिली है। घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ देश के महानगरीय जिलों के आकार में भी वृद्धि देखी जा रही है।

Palais Royale मुंबई फोटो

जापान

जापान में 271 से भी अधिक बेहतरीन और प्रभावशाली गगनचुंबी इमारतें बनी है। यहाँ की इमारतों की अधिकतम ऊँचाई 255 मीटर है। हम सोच सकते हैं कि आसमान की ओर ऊपर देखने पर जापान का क्षितिज कितना सुंदर दिखता होगा। जापान के गगनचुंबी इमारतों में ये नाम आते हैं- टोक्यो स्काइट्री (634 मीटर), टोक्यो टावर (333 मीटर), अज़ाबुदाई हिल्स मोरी जेपी टॉवर (325.5 मी), अबेनो हारुका (300 मी)

टोक्यो स्काइट्री फोटो Japan

दी योकोहामा लैंडमार्क टॉवर जापान IG Photo

मलेशिया

मलेशिया में लगभग 266 गगनचुंबी इमारतें स्थित हैं। जो इसके गतिशील शहर के दृश्य में महत्वपूर्ण भूमका निभाती हैं।

इंडोनेशिया

भारत के एक और पड़ोसी देश इन्डोनेशिया में कुल 130 गगनचुंबी इमारतें हैं। 130 स्काई स्क्रैपर बिल्डिंग के साथ इंडोनेशिया भी इस सूची में स्थान पाता है। आसमान को छूती ये इमारतें इसके तीव्र शहरी विकास को खूबसूरती से दर्शाते हैं।

क्या आपने हाल में कोई यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऑथर को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बंगाली और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads