Moosi Maharani ki Chhatri 1/undefined by Tripoto
All year
Families, Friends
10 out of 29 attractions in Alwar

Moosi Maharani ki Chhatri

Dr. Yadwinder Singh
मूसी रानी छतरी अलवर शहर में सागर झील के किनारे पर बनी हुई मूसी रानी छतरी अलवर की मशहूर टूरिस्ट प्लेस है| मूसी रानी की छतरी महाराजा बख्तावर सिंह की रानी मूसी की याद में बनी हुई है| इस खूबसूरत छतरी का आर्कीटेकचर इंडो-ईसलामिक स्टाइल में बना हुआ है| यह छतरी देखने में बहुत खूबसूरत दिखाई देती है| इस शानदार छतरी का ऊपरी भाग मार्बल से बना हुआ है और निचला भाग लाल पत्थर से बना हुआ है| इसके पास ही सागर झील के सामने से बहुत खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं| यहाँ से सागर झील और अरावली की पहाडि़यों का लाजवाब दृश्य देखने को मिलता है| मैंने भी मूसी रानी की छतरी के साथ सागर झील पर काफी समय गुजारा और फोटोग्राफी की|