![Photo of भारतीयों के लिए खुल गया है ये ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत तटों के लिए विख्यात देश by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/TripDocument/1628691134_20210811_193909.jpg)
ऐतिहासिक और समुद्रतटीय वेकेशन पर जाने की चाहत रखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी - खूबसूरत देश कंबोडिया ने आखिरकार भारतीयों पर लगा यात्रा प्रतिबंध हटा लिया है।
कंबोडिया अपने प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों जैसे अंगकोर वाट मंदिर परिसर और खूबसूरत द्वीपों के लिए जाना जाता है।बैकपैकर यात्रियों के लिए यह एक बहुत लोकप्रिय गंतव्य माना जाता है। लेकिन पिछले 6 महिनों में कोविड-19 के मामले काफी बढ़ने के बाद कंबोडिया को पर्यटन में काफी नुकसान हुआ है। पर्यटकों की इच्छा और अपनी अर्थव्यवस्था दोनों को राहत देने के लिये ये कदम उठाया गया है।
![Photo of भारतीयों के लिए खुल गया है ये ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत तटों के लिए विख्यात देश by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/616275/SpotDocument/1629875612_1628691146_1628691144941.jpg.webp)
कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह बहुत ही शांत दिखती है पर यहाँ भी करने के लिए बहुत कुछ है। जहां इसके कैफे आपको व्यस्त रखेंगे वहीं इसकी सड़कें जो सभी दिशाओं में चलने वाले वाहनों से भरी हुई होंगी आपको व्यस्त लगेंगी।
![Photo of Phnom Penh by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1628690691_1628690689740.jpg.webp)
![Photo of Phnom Penh by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1628690691_1628690689891.jpg.webp)
ऐतिहासिक और समुद्रतटीय वेकेशन पर जाने की चाहत रखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी - खूबसूरत देश कंबोडिया ने आखिरकार भारतीयों पर लगा यात्रा प्रतिबंध हटा लिया है।
कंबोडिया अपने प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों जैसे अंगकोर वाट मंदिर परिसर और खूबसूरत द्वीपों के लिए जाना जाता है।बैकपैकर यात्रियों के लिए यह एक बहुत लोकप्रिय गंतव्य माना जाता है। लेकिन पिछले 6 महिनों में कोविड-19 के मामले काफी बढ़ने के बाद कंबोडिया को पर्यटन में काफी नुकसान हुआ है। पर्यटकों की इच्छा और अपनी अर्थव्यवस्था दोनों को राहत देने के लिये ये कदम उठाया गया है।
![Photo of भारतीयों के लिए खुल गया है ये ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत तटों के लिए विख्यात देश by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/616275/SpotDocument/1629875613_1628690436_1628690432452.jpg.webp)
![Photo of भारतीयों के लिए खुल गया है ये ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत तटों के लिए विख्यात देश by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/616275/SpotDocument/1629875613_1628691202_1628691201067.jpg.webp)
कंबोडिया एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है जो दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक संरचना अंगकोर वाट को अपने में समेटे हुए है और मंदिरों का शहर कहा जाता है। ज्यादातर लोगों के लिए कंबोडिया जाने का यह सबसे महत्वपूर्ण कारण होता है जबकि अन्य कारण और भी हैं, जैसे इसके खूबसूरत द्वीप, यहां की संस्कृति और असाधारण मंदिर परिसर और उनका प्राचीन आर्किटेक्चर।
![Photo of Angkor Wat by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1628690505_1628690504223.jpg.webp)
कंबोडिया की यात्रा निश्चित रूप से आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है क्योंकि यह भारतीयों के लिए खुल गया है। लेकिन पर्यटकों को भी हर समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार बनाए रखना चाहिए और स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।
कंबोडिया में क्या देखें और कैसे घूमें जानने के लिए क्लिक करें
🙏🙏
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।