
फ्रांस की राजधानी पेरिस का नाम दुनिया के सुंदर और मनोरम शहरों में लिया जाता है| पूरे विश्व में पेरिस के फैशन का जलवा है| फ्रांस की धरती प्रसिद्ध वैज्ञानिक मैडम क्यूरी और लुई पास्चर के लिए मशहूर है| फ्रांस के ईतिहास में नेपोलियन का नाम भी सुनहरी अक्षरों में लिखा हुआ है| नेपोलियन ने 1789 में हुई फ्रांसीसी क्रांति के बाद आधे से अधिक यूरोप पर कब्जा कर लिया था| नेपोलियन के बाद जर्मनी का फ्रांस के ऊपर राज्य सथापित हो गया था| पेरिस शहर में आपको पुरातनता और आधुनिकता का अनोखा सुमेल दिखाई देगा| सोन नदी पेरिस शहर के बीच में बहती है| पेरिस शहर में घूमने के लिए बहुत कुछ है जैसे विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर, कॉनकॉर्ड चौक, लुब्रू संग्रहालय, विजय द्वार और नोत्रदाम गिरजाघर आदि| इस पोस्ट में हम पेरिस में देखने लायक जगहों के बारे में बात करेंगे|

एफिल टावर
यह टावर पेरिस का प्रतीक है| एफिल टावर पेरिस की पहचान है| बनावट के मामले में यह बहुत कौशलपूर्ण है| एफिल टावर को फ्रांसीसी इंजीनियर एलेक्जेंडर गुस्ताव एफिल ने डिजाइन किया था| यह खूबसूरत टावर 985 फीट ऊंचा है| इंजीनियर एफिल के नाम पर ही इसका नाम एफिल टावर रखा गया| इस खूबसूरत और विशाल टावर का उदघाटन 1889 ईसवीं में प्रिंस ऑफ वेल्स ने किया था| यह टावर तीन मंजिला है और हर मंजिल में जाने के लिए लिफ्ट लगी हुई है| हर मंजिल पर जाने के लिए अलग अलग किराया है| तीसरे मंजिल से आप 35 किलोमीटर दूर तक का नजारा देख सकते हो| पेरिस घूमने आए हो तो एफिल टावर पर चढ़ना तो बनता ही है|


विजय द्वार
यह जगह नेपोलियन की विजय के प्रतीस्वरूप बनाई गई है| इस खूबसूरत द्वार की ऊंचाई 162 फुट और चौड़ाई 147 फीट है| यहाँ पर जवान ज्योति जलाई जा रही है| देखने में यह जगह दिल्ली के इंडिया गेट से मिलती जुलती है| विजय द्वार के ऊपर चढ़ने के लिए आपको काफी सीढ़ियों पर चढ़ना होगा | ऊपर चढ़कर आप पेरिस शहर के खूबसूरत दृश्य का भी आनंद ले सकते हो|


कॉनकॉर्ड चौक
यह एक चौराहा है जहाँ पर चारों दिशाओं से आनेवाली सड़कों को मिलानेवाली जगह पर एक मूर्ति स्थापित की गई है| यह मूर्ति 3300 वर्ष पुरानी है और इसका वजन 225 टन है| यह जगह बहुत भीड़ भाड़ वाली है यहाँ पर सड़क पार करने के लिए आपको बहुत समय लग सकता है| इस चौक पर हर तरफ से बहुत तेज़ गति से गाडियाँ चलती है|


नोत्रदाम गिरजाघर
यह पेरिस का ही नहीं बल्कि पूरे फ्रांस का एक प्रमुख गिरजाघर है| इस जगह पर पहले रोमन साम्राज्य में जुपिटर मंदिर बनाया गया था| बाद में उसी जगह पर गिरजाघर बना दिया गया| इस खूबसूरत गिरजाघर की मीनारें 200 फीट से भी अधिक ऊंची है| 400 सीढ़ियों को चढ़कर आप इसके शीर्ष पर जा सकते हो| यह गिरजाघर काफी विशाल है जिसमें 9000 लोग खड़े हो सकते है| अभी यह खूबसूरत गिरजाघर अभी मुरम्मत के लिए बंद है|


लुब्रू संग्रहालय
यह खूबसूरत संग्रहालय विश्व का सबसे बड़ा चित्र संग्रहालय है| यह संग्रहालय लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है| यहाँ पर संरक्षित हजारों कलाकृतियों को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाऐंगे| इन कलाकृतियों में अनेक ग्रीक, मिस्र, और रोमन काल की है जो विश्व विख्यात कलाकारों ने बनाई हुई है| मोनालिसा की मुस्कराहट वाला चित्र भी उनमें से एक है| इस जगह को देखने के लिए हर साल हजारों टूरिस्ट पेरिस आते हैं|


पेरिस कैसे पहुँचे
पेरिस फ्रांस की राजधानी है| पेरिस में दो हवाई अड्डे है| पेरिस दुनिया के बड़े शहरों से वायुमार्ग से जुड़ा हुआ है| पेरिस के एयरपोर्ट से आप रेलगाड़ी और पर्यटक बस लेकर शहर में पहुँच सकते हो| पेरिस में चार रेलवे स्टेशन है| पेरिस के बाजार रविवार को बंद रहते हैं| रहने के लिए आपको पेरिस में हर बजट के होटल मिल जाऐंगे|
