
दोस्तों पिछले डेढ़ साल से मैं Tripoto पर लिख रहा हूँ| पिछले साल 2022 में जून महीने में सिंगापुर और सितम्बर में बाली इंडोनेशिया जाने का मौका मिला| दोनों अंतर्राष्ट्रीय टूर मैंने Tripoto पैकेज से ही किए| जुलाई 2023 में Tripoto ने Creator of the Month अवार्ड के लिए 30,000 रुपये का ईनाम रखा था| मैंने जुलाई 2023 में Creator of the Month का खिताब जीत लिया था| अब मुझे 30,000 रुपये तक का पैकेज मिल सकता था| काफी सोच विचार करने के बाद मैंने गोवा पैकेज लेने का फैसला किया| गोवा का 3 रात 4 दिन का पैकेज मुझे 32000 रुपये का मिला जिसमें मैंने अपनी वाईफ और बेटी के साथ जाना था| यह पैकेज मैंने Tripoto के Verified Travel Partners True Deal से लिया था| Tripoto के साथ यह मेरी तीसरी यात्रा थी पहले सिंगापुर, दूसरी बाली इंडोनेशिया और तीसरी गोवा| गोवा यात्रा 8 सितम्बर 2023 से शुरू हुई और 11 सितम्बर 2023 को वापसी थी|

पहला दिन - 8 सितम्बर 2023 को हम घूमते हुए कर्नाटक के गोकर्ण रोड़ रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी पकड़ कर दोपहर 2.30 बजे के आसपास गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन पर पहुँच जाते हैं| हमारे गोवा पैकेज में रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से होटल पिक अप शामिल था| कंपनी ने मुझे कार ड्राइवर का नंबर एक दिन पहले ही भेज दिया था| मैंने ड्राइवर को बता दिया था कि हम इस समय मडगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे| ड्राइवर आधा घंटा पहले ही मडगांव रेलवे स्टेशन पर पहुँच गया था| हमने गाड़ी में अपना सामान रखा और अपने होटल की ओर चल पड़े| हमारा होटल नार्थ गोवा में कलंगुट क्षेत्र में था जिसकी दूरी मडगांव रेलवे स्टेशन से 48 किमी थी| ड्राइवर ने हमें बताया कि होटल पहुंचने के लिए हमें एक घंटे से ज्यादा समय लगेगा| हमने लंच भी नहीं किया था तो रास्ते में एक जगह पर गाड़ी रोक दी थी| एक होटल पर हमने लंच किया| डेढ़ घंटे बाद हम अपने होटल Antara Goa में पहुँच गए| हमने यहाँ तीन रात रुकना था| इस खूबसूरत होटल में हमें एक काटेज मिला था जिसके सामने सविंमिंग पूल था| हमारे पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल था| शाम हो चुकी थी | आज हमने कहीं भी घूमने नहीं जाना था| रात को आठ बजे हम डिनर करने के लिए गए| दस बजे के आसपास ही हम सो गए कयोंकि काफी थक चुके थे|

दूसरा दिन 9/9/2023
आज हमारा गोवा में दूसरा दिन था| सुबह उठकर नहा धोकर तैयार होकर हम ब्रेकफास्ट करने के लिए चल पड़े| होटल के ब्रेकफास्ट में कटे हुए तरबूज, केले, परांठे, दही, ब्रैंड, जैम और आमलेट के साथ चाय और कौफी शामिल थे| ब्रेकफास्ट करने के बाद हम गाड़ी में बैठकर नार्थ गोवा घूमने के लिए निकल पड़े| आज हम सबसे पहले गोवा के एक किले Reis Magos देखने के लिए पहुंचे| टिकट खरीदने के बाद हम एक चढ़ाई वाले रास्ते पर चढ़कर किले में पहुंच जाते हैं| इस किले का ईतिहास काफी पुराना है| पहले इस किले के ऊपर बीजापुर के सुलतान आदिलशाही राज्य का कब्जा था| पुर्तगालियों ने इस किले को जीत लिया था| किला काफी विशाल है| हम एक घंटे तक किले में घूमते रहे| किले के ऊपर से समुद्र का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है| किले के अंदर एक हाल में गोवा से संबंधित पेंटिंग्स संभाल कर रखी हुई है जो देखने लायक है| किले में ही गोवा के ईतिहास के बारे में लिखा हुआ है|


फोर्ट अगुआड़ा- यह गोवा का एक ईतिहासिक किला है| जिसमें बना लाईटहाऊस एशिया के सबसे महत्वपूर्ण लाईटहाऊस में से एक है| फिर हम फोर्ट अगुआड़ा देखने के लिए गए| यह एक विशाल किला है| हम टिकट लेकर काफी दूर पैदल चलने के बाद किले के प्रवेश द्वार पर पहुँच गए| किले में हमने लाईट हाऊस को देखा| फोर्ट अगुआड़ा में एक विशाल पानी की टैंकी बनी हुई है| किले के ऊपर से बहुत शानदार दृश्य दिखाई देते हैं|

शाम को हम नार्थ गोवा की मशहूर बीच कलंगुट और बागा बीच को देखने के लिए गए| यह दोनों बीच नार्थ गोवा की बहुत मशहूर बीच है| एक घंटा हमने फैमिली के साथ समुद्र की लहरों का आनंद लिया| मेरी तीन साल की बेटी यहाँ आकर बहुत खुश हुई|


तीसरा दिन - 10 सितम्बर 2023 को हमारा गोवा में तीसरा दिन था| आज हम ब्रेकफास्ट करने के बाद सबसे बाद ओलड गोवा गए| जहाँ हमने पुर्तगालियों द्वारा बनाई गई चर्च को देखा| चर्च आफ बाम जीसस और सी कैथेड्रल आदि देखने लायक है| ओल्ड गोवा की चर्च का नाम यूनैसको वर्ल्ड हैरीटेज साईट में भी आता है| अगर आप गोवा घूमने जाए तो ओल्ड गोवा की चर्च देखने जरूर जाना|


गोवा के पोंडा क्षेत्र में आपको मंदिर भी देखने के लिए मिलेगें| सबसे पहले हम बाला जी मंदिर के दर्शन करने के लिए गए| उसके बाद हम मंगेशी मंदिर गए जो भगवान शिव को समर्पित है| यहाँ हमने गाड़ी काफी पहले पार्क कर दी और तकरीबन आधा किलोमीटर पैदल चलकर हम मंगेशी मंदिर पहुंचे| मंगेशी मंदिर बहुत विशाल है| हमने मंगेशी मंदिर के दर्शन किए| इसके बाद हम नव दुर्गा मंदिर के दर्शन करने के लिए गए| यह मंदिर दुर्गा देवी को समर्पित है| इस मंदिर का आर्कीटेकचर भी मंगेशी मंदिर की तरह ही है| गोवा में हमने इन तीन मंदिरों के दर्शन किए|


गोवा के मंदिरों के दर्शन करने के बाद हम गोवा की राजधानी पणजी से दो किलोमीटर दूर मिरा मार बीच देखने के लिए गए| यहाँ हम समुद्र की आती जाती लहरों के साथ खेलते रहे|

शाम का समय हो चुका था आखिर में हम पणजी में मांडवी नदी में रिवर क्रूंज का आनंद लेने के लिए पहुँच गए| इसकी टिकट पांच सौ रुपये थी जो हमारे पैकेज में शामिल थी| हम दो लोग थे तो हजार रुपये लगे टिकट में हमारा ड्राइवर दो टिकट ले आया| कुछ समय इंतजार करने के बाद हम एक जहाज में सवार हो जाते हैं| थोड़ी देर बाद जहाज नदी में चलने लग जाता है| पार्टी डी जे का दौर शुरू हो जाता है| लोग डांस करना शुरू कर देते हैं| गाने बजने लग जाते हैं शायद इसीलिए ही गोवा को इंडिया की पार्टी कैपिटल कहा जाता है| मेरी बेटी भी गाने सुनकर थोड़ा नाच लेती है हम भी उसके साथ डांस कर लेते हैं| एक घंटे बाद जहाज वापस आ जाता है| रिवर क्रूंज में घूम कर मजा आ जाता है| नौ बजे के आसपास हम होटल में वापस आ जाते हैं| रात को डिनर करने के बाद हम सो जाते हैं|


चौथा दिन- 11 सितम्बर 2023 को हमारा गोवा में आखिरी दिन था| सुबह नहा धोकर तैयार होकर ब्रेकफास्ट करने के बाद सामान पैक करके हम दोपहर को गाड़ी में बैठकर गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर चल पड़े| एक घंटे बाद हम गोवा एयरपोर्ट पर पहुँच गए| जहाँ से फलाईट लेकर हम अमृतसर पहुँच गए| अमृतसर से हम अपने घर वापस आ गए| Tripoto के संग गोवा का यह टूर यादगार आज भी गोवा के यादगार लम्हें हमारे मन में ताजा है| धन्यवाद Tripoto गोवा का शानदार पैकेज देने के लिए|
