पंचमढ़ी - मध्य प्रदेश Panchmarhi (Madhya Pradesh)

Tripoto
Photo of पंचमढ़ी - मध्य प्रदेश Panchmarhi (Madhya Pradesh) by भ्रमणिका (The Voyager)

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पाँच पांडव गुफा पंचमढी, जटाशंकर, सतपुड़ा राष्ट्रीय अभयारण्य यहां के मुख्य आकर्षण है|

पंचमढ़ी एतिहासिक काल का प्रमुख स्थल है | प्रकृति प्रेमी पंचमढ़ी बहुत सुंदर वादियों की सुन्दरता का अनुभव कर सकते है। 1932 में खोजी गई ये जगह महादेव पर्वत पर सतपुड़ा की पहाड़ी के नाम से जानी जाती है | पंचमढ़ी हिल स्टेशन पर बने घर औपनिवेशिक वास्तुकला (Colonial Architectural) शैली में बने हुए हैं।

पंचमढ़ी झरना

Photo of पंचमढ़ी - मध्य प्रदेश Panchmarhi (Madhya Pradesh) by भ्रमणिका (The Voyager)

पंचमढ़ी का नाम पंच (“पांच”) और मढ़ी (“गुफाओं”) से लिया गया है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, इन गुफाओं को महाभारत युग के पांच पांडव भाइयों ने अपने तेरह वर्ष के वनवास के दौरान बनाया था।

पंचमढ़ी में पर्यटन के प्रमुख स्थल :-

जटाशंकर मंदिर : पचमढ़ी में जटाशंकर मंदिर एक धार्मिक स्थल है। यह शिव मंदिर एक गुफा में स्थित है। इस मंदिर में जाने के लिए आपको घाटी से नीचे 1 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर पैदल भी घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर चट्टानों में पानी हमेशा रिसता रहता है।

चौरागढ़ मंदिर : चौरागढ़ मंदिर पचमढ़ी में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल के साथ साथ ऊंची पहाड़ियों में स्थित है। इस मंदिर पर पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करके जाना पड़ता है। यह मंदिर शंकर जी को समर्पित है। आप यहां पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

राजेंद्र गिरी : यह एक सुंदर व्यूप्वाइंट है। यहां पर आपको सूर्यास्त का बहुत ही खूबसूरत दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां से पचमढ़ी की खूबसूरत वादियां देख सकते हैं|

Photo of पंचमढ़ी - मध्य प्रदेश Panchmarhi (Madhya Pradesh) by भ्रमणिका (The Voyager)

अप्सरा विहार जल प्रपात : अप्सरा विहार जलप्रपात पचमढ़ी का यहां पर आपको सुंदर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है। यहां पर पहुंच कर आपको बहुत ही लुभावना लगता है। आप इस जलप्रपात में नहाने का मजा भी ले सकते हैं।

सिल्वर जलप्रपात : सिल्वर जलप्रपात पचमढ़ी का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह झरना सबसे ऊंचा झरना है। यह झरना ऊंची पहाड़ी से नीचे गिरता है। यह झरना घने जंगलों के बीच में स्थित है। यह झरना अप्सरा विहार जलप्रपात के पास स्थित ही है।

बी फॉल : बी फॉल वहाँ के प्राकृतिक झरनों में से एक हैं जहां का पानी पीने योग्य है। इसके आसपास के शांत और हरे-भरे पहाड़ों कि सुन्दरता देखने लायक है। अपने पचमढ़ी टूर पर, आप इन झरनों पर दिन का समय व्यतीत कर सकते हैं। ये प्राकृतिक झरने नीचे की घाटी में जाकर मिलते हैं। इन झरनों में हम नहा भी सकते हैं | जिससे वहाँ आकर्षक पिकनिक स्पॉट जैसा लगता है | आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भरपूर आनंद उठा सकते हैं। ऐसे कई पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल हैं जिनमें कई सुंदर स्थान और ऐतिहासिक महत्व कि धरोहरें हैं।

Photo of पंचमढ़ी - मध्य प्रदेश Panchmarhi (Madhya Pradesh) by भ्रमणिका (The Voyager)

धूपगढ़ : यहां से आपको सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए मिलता है। धूपगढ़ पचमढ़ी में स्थित सबसे ऊंचाई वाली जगह है। सूर्यास्त का सुंदर दृश्य धूपगढ़ से देख सकते हैं। यहां पर रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है, जहां पर आपको खाने का सामान मिल जाता है। जो आपकी यात्रा को अत्यधिक सुखद बना सकता है |

Photo of पंचमढ़ी - मध्य प्रदेश Panchmarhi (Madhya Pradesh) by भ्रमणिका (The Voyager)

पंचमढ़ी के झरनों का अनुभव आपकी यात्रा को आनंदमय का अनुभव करा सकते हैं | अगर आप पंचमढ़ी जाने का प्लान कर रहे हैं तो बिल्कुल देर करें | जल्दी ही गर्मियों के मौसम में पचमढ़ी का मौसम सुहावना होता है |

Further Reads