
2022 में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की उम्मीद लगाए सैलानियों के लिए अब कई देश सीमाओं को फिर से खोलने, यात्रा प्रतिबंधों को कम करने और भारतीयों सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोलने के लिए अस्थायी कदम उठा रहे हैं। इन कुछ चुनिंदा देशों के लिए यात्रियों को अब हवाई अड्डे आगमन पर नकारात्मक आरटी-पीसीआर प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
तो अब आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? अपना बैग पैक करके छुट्टियां मनाने के लिए इन ऑफ-बीट गंतव्यों की यात्रा पर निकल पड़िये ।

1. मिस्र - नील नदी का उपहार
कोविशील्ड या एस्ट्राजेनेका का टीका लगवा चुके सैलानी अब आरटी-पीसीआर टेस्ट के बिना मिस्र के लिए उड़ान भर सकते हैं। आपको बस एक हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा।
मिस्र में आप इन जगहों और अनुभवों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं-
गीज़ा के महान पिरामिडों को देखने के साथ-साथ भूमध्य सागर और लाल सागर को देखना न भूलें।

सफेद रेगिस्तान राष्ट्रीय उद्यान सहारा एल बेयदा में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं।
मिस्र के विशाल समुद्री तट पर समुद्री जीवन का अनुभव करने के लिए हर्गडा की यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आप पनडुब्बी की सवारी या स्कूबा डाइविंग करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

यदि आप इस देश की स्थानीय संस्कृतियों से रुबरु होना चाहते हैं, तो आपको काईरो में मिस्र का संग्रहालय देखना चाहिए।

2. बहरीन-
मध्य पूर्व का सबसे गुप्त रहस्य कहलाने वाला और फारस की खाड़ी पर स्थित यह द्वीप देश अब पर्यटकों को प्रस्थान पूर्व आरटी पीसीआर टेस्ट के बिना प्रवेश करने की अनुमति दे रहा है, चाहे उन्हें टीका लगा हो या ना लगा हो।
बहरीन में सैलानियों के देखने और करने के लिए बहुत सी रोमांचक चीजें हैं। यहां आप इन जगहों और अनुभवों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं-

इस जगह के समृद्ध इतिहास और सभ्यता को देखने के लिए प्रसिद्ध और प्राचीन अल जसरा हाउस और अल बहरीन साइट संग्रहालय पर जाएं।
अद्भुत मसालों, स्मृति चिन्ह, स्वादिष्ट मिठाइयों और बहरीन के पारंपरिक व्यंजनों जैसे माचबू और मुहम्मर का स्वाद लेने के लिए मनामा सूक में घूमें।

दुनिया के सबसे बड़े अंडरवाटर थीम पार्क, डाइव बहरीन में गोता लगाने का आनंद लें।
3. लेबनान - आकार में छोटा, रोमांच में बड़ा
पूर्ण टीकाकरण करवा चुके सैलानियों को लेबनान जाने के लिए पूर्व-प्रस्थान आरटी पीसीआर टेस्ट की आवश्यकता नहीं है, बस यात्रा से कम से कम छह महीने पहले आपने अपना दूसरा टीका लगवाया हो। आपको अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना है।
लेबनान एक भौगोलिक रूप से विविध देश है जहां आपको मनोरम पैनोरमा, समृद्ध इतिहास और वास्तुकला और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव मिलता है। यहां आप इन जगहों और अनुभवों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं-
चौफ में माउंट बरौक पर लेबनान के प्रसिद्ध देवदार के जंगलों और बेइटेडाइन पैलेस जो अठारहवीं शताब्दी का है, को एक्सप्लोर करें।

फोनीशियन सभ्यता के जन्मस्थान बायब्लोस में सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए नौका विहार पर जाएं।
पुराने चर्चों और मठों को देखने और खुद को बाहरी दुनिया से अलग करने के लिए खूबसूरत कादिशा घाटी में जाएं।

जुरासिक काल की चूना पत्थर की गुफा बाला पोथोल देखें।
इन चूना पत्थर की गुफाओं में 255 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरने वाले बटारा गॉर्ज जलप्रपात को देखना न भूलें।
4.फ्रांस - शराब और प्यार की भूमि
बीते फरवरी से फ्रांस ने पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुके सैलानियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। दुनिया के सबसे रोमांटिक स्थलों में से एक इस देश का दौरा करते समय आप इन स्थानों का अनुभव ले सकते हैं-
एफिल टॉवर देखिए, सीन नदी में नौका विहार करें, मोंट-सेंट-मिशेल की यात्रा और पेरिस के पुराने क्वार्टरों को देखें।

बरगंडी में अंगूर के बागों के बीच कुछ उम्दा समय बिताएं।
ल्यों शहर जो अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विश्व प्रसिद्ध शहर है, में स्वाद की अनोखी दुनिया में खो जाएं।

शैम्पेन में सबसे उत्तम गुणवत्ता वाली शैम्पेन का स्वाद लें।
5. तुर्की - चार मौसमों की भूमि
तुर्की ने पूर्ण टीकाकरण करा चुके सैलानियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। सैलानियों को बस अपने आगमन से 72 घंटे पहले एक हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। यहां आपको बेहतरीन परिदृश्य के साथ अद्भुत और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद मिलता है। यहां एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के सांस्कृतिक प्रभावों का बेहतरीन मिश्रण मिलता है। तुर्की में आप इन स्थानों और अनुभवों का आनंद ले सकते हैं-
पामुकले झील के थर्मल पूल में आराम करें, हरे रंग की छटा के बीच शुद्ध सफेद ट्रैवर्टीन टेरेस जो बाहर बर्फ के मैदान की तरह दिखते हैं, का अनुभव लें।

दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक कोन्या, जो तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से बसा हुआ है को एक्सप्लोर करें।


कायमकली - तुर्की के मध्य अनातोलिया क्षेत्र में एक भूमिगत शहर है जिसको देखना एक अनोखा अनुभव है, का आनंद लें।
कप्पाडोसिया की रॉक घाटियों का अनुभव करने के लिए गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी करें और एक पारंपरिक हमाम या तुर्की स्नान के अनुभव के साथ तनावमुक्त हों।

6. नॉर्वे - मध्यरात्रि के सूर्य की भूमि
यात्रा के नौ महीने के भीतर पूर्ण टीकाकरण करा चुके सैलानियों को नॉर्वे में प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की आवश्यकता नहीं है। यदि अंतिम खुराक लिए हुए अधिक समय हो गया है तो आपको बूस्टर शॉट की आवश्यकता होगी। आसमान में नॉर्दर्न लाइट्स के शानदार नजारे के अलावा, इस स्कैंडिनेवियाई देश में पहाड़, ग्लेशियर, संग्रहालय और करने के लिए कई गतिविधियों है।
गीरांगरफजॉर्ड क्षेत्र जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और अपने बर्फीले नॉर्वेजियन दृश्यों के लिए जाना जाता है को एक्सप्लोर करें। साथ ही आर्कटिक कैथेड्रल की सुंदर वास्तुकला के दीदार करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।