![Photo of 48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022 by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/TripDocument/1645181027_photo_1479812627010_aa5bd9d173b1.jpeg)
खजुराहो
खजुराहो एक ऐसा अनोखा और ऐतिहासिक गंतव्य है, जिसमे सैलानियों के लिए बहुत कुछ है। मंदिरों का एक शहर, जो अपनी अंतरंग कलाकृतियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ये कलाकृतियां एक ही समय मे कामुक, मंत्रमुग्ध करने वाली और विस्मयकारी हैं। खजुराहो इसीलिए एक विश्व विरासत स्थल (वर्ड हेरिटेज साईट) है।
![Photo of Khajuraho by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1645177794_1645177793059.jpg.webp)
![Photo of Khajuraho by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1645177795_1645177793190.jpg.webp)
खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022
48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव आगामी 20 फरवरी, 2022 से मध्य प्रदेश के खजुराहो में शुरू होने वाला है। देश के विभिन्न नृत्य रूपों को प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव देश के सबसे प्रमुख नृत्य महोत्सवों में से एक है और इस वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे 'अमृत महोत्सव' का हिस्सा भी है। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल करेंगे। 1975 में शुरू हुआ यह उत्सव इस वर्ष 20 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
![Photo of Khajuraho Temple by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1645177978_1645177977008.jpg.webp)
देश-विदेश के जाने-माने नृत्य कलाकार यहां परफॉर्म करने के लिए जुटेंगे। समारोह में कलाकारों को नृत्य के लिए वर्ष 2019-20 और 2020-21 का 'राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार' दिया जाएगा, इसके साथ ही 'मध्य प्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार' भी प्रदान किया जाएगा।
उद्घाटन वाले दिन यानी 20 फरवरी को 'महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना' के तहत 5 कि.मी. लंबी 'दिल खोल के घूमो' मैराथन आयोजित की जाएगी।
![Photo of 48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022 by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1645178138_1645178136545.jpg.webp)
महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम भारतीय नृत्य-शैलियों के सांस्कृतिक परिदृश्य के इर्द-गिर्द घूमते हुए हैं। आगंतुकों को अन्य देशों की कला और यात्रा प्रदर्शनियों, कलाकारों और कला विद्वानों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन रहेगा खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022। महोत्सव के लिए एंट्री फ्री है (पहले आओ पहले पाओ)।
![Photo of 48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022 by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1645178395_1645178394031.jpg.webp)
पर्यटन संबंधी अन्य गतिविधियां जो आप महोत्सव के दौरान कर सकेंगे-
1. खजुराहो और आसपास का भ्रमण
2. हेरिटेज रन
3. ग्लैम्पिंग विलेज टूर
4. ई-बाइक टूर
5. वाटर राफ्टिंग
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।