बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप?

Tripoto
Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? 1/1 by Manglam Bhaarat
श्रेय : राहुल कौल

सबकी आँखों में ताले पड़े हुए हैं,देखता उतना है जितना ऑर्डर में लिखा होता है। छुट्टी का प्लान बनाने बोलो तो वो छोटा सा गोआ नाचने लगता है आँखों के आगे। अरे भाई, थोड़ा सा बाहर भी देख लो। एक ही जगह जाकर बोर नहीं होते क्या। सस्ती शराब और गन्दे बीच, इसके अलावा क्या है गोआ में। एक बार गोकर्ण की तरफ़ भी नज़र मार लो, शायद कुछ अच्छा मिल जाए।

एक छोटा सा कस्बा है गोकर्ण, जो कर्नाटक में पड़ता है। पैसा जहाँ-जहाँ पहुँचा है, उसने वहाँ की सांस्कृतिक विरासत और संसाधनों पर तगड़ी मार की है। गोकर्ण अभी तक उससे दूर है। महाबलेश्वर मंदिर के कारण गोकर्ण की पहचान तीर्थ के रूप में ही थी। लेकिन अब उसे अपने सुन्दर बीचों के कारण भी जानते हैं लोग। गोकर्ण कैसे पहुँचें, क्या क्या करें, सारी जानकारी मिलेगी इस लेख में, बस स्क्रॉल करते रहो।

Day 1

गोकर्ण पहुँचने का सफ़र

श्रेय: ज़िपोरा

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

दूर तक फैले हुए समुद्र और बहती हुई ठंडी हवाओं में अपने होने का सुबूत देता है कुदले बीच। अपने दिन और सफ़र, दोनों की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए बढ़िया जगह।

सुबह का नाश्ता |श्रेय : रोज़ारियो लिज़ाना

Photo of कुदले बीच, Kudle Beach Road, Gokarn, Karnataka, India by Manglam Bhaarat

होटल पैराडाइज़ हिल नाम का ये रेस्तराँ लगभग ₹250 में इज़राइली और कॉन्टिनेंटल खाना बनाता है। लोग कहते हैं स्टाफ़ उतना ठीक नहीं है, लेकिन हमको खाने से मतलब।

श्रेय : सारंगिब

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

कुदले बीच पर अगर सबसे अच्छे रोस्तराँ की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें एक नाम कैफ़े 1987 का ज़रूर होगा। थोड़ा महँगा है, लेकिन ख़ूब है। बॉलीवुड के गाने बजते रहते हैं, स्टाफ़ भी ठीक है, मल्टी क्विज़ीन है, कोई भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं। मेरी मानें तो चाइनीज़ ट्राइ करें।

श्रेय : विकिपीडिया

Photo of श्री महाबलेश्वर स्वामी टेम्पल गोकर्ण, Koti Teertha Road, Kotiteertha, Dandebagh, Gokarn, Karnataka, India by Manglam Bhaarat

सुबह का नाश्ता होने के बाद दिल करता है घूमने का, तो सबसे पहली जगह होती है महाबलेश्वर। इस मंदिर के कारण ही पहली बार यह जगह लोगों के कानों तक पहुँची थी। यहाँ पर सबसे ज़्यादा लोग शिवलिंग की पूजा को आते हैं। महाबलेश्वर का मंदिर कुदले बीच से लगभग 15 मिनट की दूरी पर होगा।

श्रेय : विकिपीडिया

Photo of याना रॉक्स, Yana, Karnataka, India by Manglam Bhaarat

अगर आप कुछ एडवेंचर पसन्द इंसान हैं तो 53 कि.मी. दूर याना रॉक्स घूमने के लिए अच्छी जगह है। पहुँचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगेगा। एस्ट्रॉइड की बनी ये चट्टानें देखने से ही आपको इस पूरी जगह के एडवेंचर का अंदाज़ा लग जाएगा। अपने इस रंग के कारण जुनूनी लोगों में बहुत मशहूर है ये जगह। शिवरात्रि के दिनों में यहाँ एक उत्सव भी मनाया जाता है, तो उसके हिसाब से प्लानिंग करके आप आ सकते हैं। हरे हरे पेड़ आपके इस पूरे रास्ते को बहुत जवान बना देते हैं।

श्रेय : वरुण सुरेश

Photo of मुरुदेश्वर, Karnataka, India by Manglam Bhaarat

पूरी दुनिया में भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा आपको मुरुदेश्वर मंदिर में आकर मिलेगी। महज़ एक मूर्ति नहीं है जिससे इस जगह की पहचान है, इस जगह का आध्यात्मिक वातावरण और गहरी शान्ति भी मुरुदेश्वर मंदिर को अप्रतिम बनाती है। कंडुका पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर अरब सागर से तीन जगह से घिरा है।

श्रेय : अभिजीत शल्यनाथ

Photo of ओम बीच व्यू पॉइंट, Gokarn, Karnataka, India by Manglam Bhaarat

ओम बीच कुदले बीच से भी अधिक शान्त जगह है। एक अच्छी शाम गुज़ारने के लिए जगह की तलाश यहाँ आकर ख़त्म हो जाती है। लगभग ₹100 में एक घंटे पानी में खेलने को सवारी मिल जाती है। जैसा नाम है इस जगह का, वैसा ही आकार, ओम के जैसा।

श्रेय : अभिजीत शल्यनाथ

Photo of नमस्ते कैफे, Om Beach Road, Gokarn, Karnataka, India by Manglam Bhaarat

अपने समुद्री खाने के लिए बहुत प्रसिद्ध यह कैफ़े अपने पीक समय में भीड़ भरा होता है। शाम के समय में अगर कोई जल्दी न हो तो घूमने के लिए वेज सिज़लर के साथ एक ठंडी बियर लेकर शाम का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

चेक क्रिस्टोफ

(केवल परिचित्रण हेतु तस्वीर) श्रेय : जेम्स डार्लिंग

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

सिर्फ़ रात के वक़्त में ही खुलता है चेक क्रिस्टोफ। गोकर्ण के खाने का शायद सबसे अच्छा अनुभव यहाँ आकर मिले। हिप्पी कल्चर का बहुत बोलबाला है यहाँ। लोग अलग अलग म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट्स पर हाथ आज़माते हैं यहाँ। बोइगेट्स और क्रोइसेन का आनंद ज़रूर लें।

Day 2

शान्ति से भरा दूसरा दिन

श्रेय : कार्तिक द्वारकानाथ

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

गंगा कैफ़े

एक दिन पहले ही बहुत मेहनत भरा हो चुका है, तो दूसरे दिन को थोड़ा शान्त करते हैं। कुदले बीच का गंगा कैफ़े शान्त जगह है। यहाँ का नाश्ता भी बेहतर है, सुबह के लिए परफ़ेक्ट।

इस जगह की ख़ासियत है कुदले बीच की शान्त जगह होना, जहाँ से इस बीच के अच्छे व्यू मिलते हैं। जो ऑर्डर करना चाहते हैं करिए, गप्प मारिए घंटों, कोई रोकने टोकने वाला नहीं होता यहाँ। बियर और पकौड़े ले लीजिए और शाम का इंतज़ार भी कर सकते हैं यहाँ।

दुनिया की भीड़ भाड़ से दूर भागने के लिए इस पैराडाइज़ बीच पर आप बोट या ट्रेक कर पहुँच सकते हैं। पहुँचने का प्लान बनाने से पहले एक दो बातें जान लीजिए। यहाँ पर बिजली नहीं है, सिर्फ़ हाथ का बना खाना होता है, जैसे चिप्स और पकौड़े। अगर इससे कोई दिक्कत न हो तो सफ़ेद रेत पर सजा यह बीच बहुत बढ़िया है।

श्रेय : सारंगिब

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

श्रेय : ब्रेनबिच

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

हाफ़ मून बीच

श्रेय : टाइमफ़्लिक्स

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

पैराडाइज़ बीच से ट्रेक करके या फिर ओम, कुदले बीच से गाड़ी लेकर हाफ़ मून बीच पहुँचा जा सकता है। ढेर सारी झोपड़ियों से सजे इस हाफ़ मून बीच में रहती हैं कई सारी डॉलफ़िन्स भी। शाम तक रुकने के लिए साथ खाना भी लेते जाएँ। कपल्स के लिए बेस्ट।

प्रेमा रेस्तराँ

(केवल परिचित्रण हेतु तस्वीर) श्रेय : विकिमीडिया

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

देसी खाना खाने के लिए लोग हमेशा से उत्सुक हैं तो आपकी माँगें पूरी करता है गोकर्ण का प्रेमा रेस्तराँ। हालाँकि इसका नाम विदेशी ज़ायके के लिए भी नामचीन है। लेकिन कुछ भी कहा जाए, स्वाद तो इस जगह पर आकर ही मिलेगा।

लिटिल पैराडाइज़ इन

(केवल परिचित्रण हेतु तस्वीर) श्रेय : विकिमीडिया

Photo of बजट में कैसे करें गोकर्ण का वीकेंड ट्रिप? by Manglam Bhaarat

अक्सर लोगों में देखा जाता है, सबसे बड़े नाम को लोग आख़िर में बुलाते हैं। लिटिल पैराडाइज़ भी कुछ ऐसा है। शुद्ध देसी नॉनवेज खाने के लिए लोग बहुत आते हैं यहाँ। समुद्री खाने का जलवा देखते बनता है। नॉनवेज के शौक़ीन लोगों के लिए जन्नत।

ठहरने के लिए जगहें

ट्रिपर गोकर्ण बैकपैकर हॉस्टल में आपको ₹800 में हॉस्टल मिल जाएगा।

एवरग्रीन फॉर्म हाउस का प्लान भी बना सकते हैं। किराया ₹800।

अगर आपको बी बीच के नाम पर सिर्फ़ गोआ का नाम याद आता है तो मेमोरी बढ़ाने के लिए गोकर्ण का प्लान ज़रूर से बनाएँ।

कोई विशेष जानकारी कमेंट बॉक्स में पूछें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

यह एक अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Further Reads