भारत दुनिया का सातवां बड़ा देश हैं जो कि अपने अंदर कई प्रकार की अनेकताएँ समेटे हुए हैं। चाहे बात हो बर्फीली वादियों की ,हरे भरे खतरनाक जंगलों की ,खूबसूरत समुद्री तटों की या विशाल रेगिस्तान की ,यहाँ हर एक प्रकार की जगहों का अनुभव उठाया जा सकता हैं। इन सबके अलावा भारत के लोगो का सत्कार ,स्वादिष्ट खाना ,यहां का इतिहास ,स्थापत्य कलां ,योग ,विभिन्न त्यौहार आदि सब की वजह से भारत विदेशी पर्यटकों की बकेट लिस्ट मे एक अच्छा स्थान बना चूका हैं।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
वैसे तो भारत के हर एक राज्य के अपने अपने ऐसे ऐसी विशिष्ट पर्यटक स्थल हैं जो कि अतुल्यनीय हैं। लेकिन यहां के कुछ शहर ऐसे हैं जो कि हम भारतियों के तो फेवरेट हैं ही परन्तु विदेशी पर्यटकों के भी दिल मे समां जाते हैं।
तो फिर चलों देखते हैं कि कौन कौन से ऐसे शहर है और वहाँ ऐसी क्या क्या चीजे है जिनकी वजह से ये शहर विश्वप्रसिद्ध हो गए -
1. उदयपुर, राजस्थान : भारत मे शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसकी अपनी जिंदगी मे कम से कम एक बार उदयपुर घूमने की इच्छा ना हो। वाकई मे यहां आकर आप खुद बोल देंगे कि उदयपुर ना घूमें होते तो क्या ख़ाक घूमें होते।उदयपुर को राजस्थान का कश्मीर कहा जाता हैं। यहां अनेक खूबसूरत पानी की झीलें होने के कारण इसे झीलों की नगरी भी बोला जाता हैं। झीलों के अलावा यहां आसपास कई किले ,महल ,बग़ीचे एवं एडवेंचर भी मौजूद हैं।
प्रसिद्द झीलें : फ़तेह सागर झील ,पिछोला झील ,जयसमंद झील
गढ़ /महल : सिटी पैलेस ,सज्जनगढ़
ऐतिहासिक जानकारी स्थल :महाराणा प्रताप गौरव केंद्र ,आहड़ म्यूजियम
मंदिर : एकलिंग जी मंदिर ,सास बहु मंदिर ,जगदीश मंदिर
उद्यान : गुलाब बाग़ ,सहेलियों की बाड़ी
अन्य नजदीकी पर्यटक स्थल : चित्तौड़गढ़ किला ,श्रीनाथ जी मंदिर , दुनिया की सबसे बड़ी शिव मूर्ति(पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगी ,राजसमंद झील )
कैसे पहुंचे : महाराणा प्रताप एयरपोर्ट नजदीकी एयरपोर्ट हैं। बसे और ट्रैन भी जयपुर से यहां के लिए काफी मिलती हैं।

2.पुष्कर,राजस्थान :पुष्कर तो विदेशी सैलानियों को इतना पसंद हैं कि यहां कई तो हमेशा के लिए बस जाते हैं। आप यहां भारतीयों से ज्यादा विदेशी सैलानी देख सकते हैं। यहां तक की वो हिंदी बोलते हुए ,हमारे रस्म रिवाज को मानते हुए देखे जा सकते हैं। पुष्कर ,अजमेर जिले से मात्र 15 किमी दूर हैं ,पर यहां आपको लगेगा नहीं की आप अजमेर जैसे बड़े शहर के इतना पास मे हैं। क्योकि यहां का माहौल शहरी माहौल से एकदम अलग मिलेगा। दुनिया का एकमात्र ब्रम्हा मंदिर भी यहा ही स्थित हैं। तीर्थराज पुष्कर की पुष्कर झील के चारो ओर 55 घाट और करीब 400 मंदिर हैं।
यहां आप ये चीजे देख सकते /कर सकते हैं -
मंदिर : ब्रम्हा मंदिर ,वराह मंदिर ,सावित्री मंदिर ,रंगजी मंदिर ,गुरुद्वारा साहिब।
घाट :गऊ घाट ,वराह घाट।
एडवेंचर : ट्रैकिंग ,कैमल सफारी ,जीप सफारी ,कैंपिंग।
प्रसिद्द मेले : विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला
कैफ़े : डॉक्टर कैफ़े ,लाफिंग बुद्धा कैफ़े।
नजदीकी प्रसिद्ध स्थल : अजमेर ,मेड़ता सिटी ,जयपुर।
कैसे पहुंचे : नजदीकी एयरपोर्ट -किशनगढ़ एयरपोर्ट। नजदीकी स्टेशन -अजमेर जंक्शन। अजमेर से आपको बस या कार या बाइक किराए पर लेके आ सकते हैं।

3. गोवा : ' समुद्र तटों की रानी ' कहलाये जाने वाला गोवा हर एक विदेशी पर्यटक की पहली पसंद हैं। गोवा के बीच पर धुप ,रेत ,खेल ,सर्फिंग ये सब आज की हर पीढ़ी को पसंद हैं।अगर आप बार बार मनाली शिमला जैसे पहाड़ी इलाकों पर जाकर परेशान हो गए हैं तो गोवा आपके लिए एक नया अनुभव होगा जो कि बर्फीला ना होकर समुद्री अनुभव होगा। यहां के नाईट क्लब्स ,सस्ती शराब ,देर रात तक बीच पर चलती पार्टीया विदेशियों को काफी लुभाती हैं। इसीलिए आप कभी भी किसी विदेशी से भारत के बारे मे पूछेंगे तो वो उसमे गोवा का नाम एक बार जरूर लेगा।
प्रसिद्द बीच : बाघा बीच ,मोरजिम बीच ,कोल्बा बीच ,चपोरा बीच ,अरोसिम बीच ,केंडोलिम बीच जैसे ओर भी कई बीच वहा सबको लुभाते हैं।
मंदिर /चर्च : सेंट अलेक्स चर्च ,मंगेशी मंदिर ,चर्च ऑफ़ आवर लेडी ऑफ़ होप।
शॉपिंग बाजार : मापुसा बाजार ,अंजुना बाज़ार ,बागा रोड बाजार।
अन्य : दूधसागर वॉटरफॉल ,नेत्रावली वाइल्डलाइफ पार्क।
एडवेंचर स्पोर्ट्स : स्कूबा डाइविंग ,हॉट एयर बल्लून ,ट्रैकिंग ,कैंपिंग ,फ्लाय बोर्डिंग ,काईट सर्फिंग ,कयाकिंग ,स्नॉर्केलिंग ,रिवर राफ्टिंग ,पैरासिलिंग ,बनाना राइड।
कैसे पहुंचे :डाबोलिम एयरपोर्ट यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। मुंबई से गोवा के लिए क्रूज से भी जाने की सुविधा शुरू हैं। इसके अलावा मुंबई से गोवा का रोडट्रिप अपने आप में यूनिक हैं।

4. जयपुर, राजस्थान: राजस्थान की राजधानी 'पिंक सिटी' जयपुर अपने आप मे कई अतुलनात्मक सुंदरता लिए बसी हैं। शहर की गुलाबी रंग इमारतें ,पर्यटकों से भरे व्यस्त बाजार ,दाल बाटी ,घेवर ,सांस्कृतिक महोत्स्व और खूबसूरत पर्यटक स्थल देश विदेश से करोडो पर्यटकों को हर साल अपनी ओर खींच लाते हैं। यहां पर आकर कोई पर्यटक यह महसूस करता हैं कि राजस्थान को 'रंगीला राजस्थान ' क्यों कहते हैं। यहा घूमने के लिए जो जगहें हैं ,वें हैं -
महल एवं किले : नाहरगढ़ किला ,आमेर किला ,जयगढ़ किला ,जलमहल ,हवामहल।
संग्राहलय : सिटी पैलेस ,अलबर्ट हॉल म्यूज़ियम ,विंटेज कार म्यूजियम ,वैक्स म्यूजियम
मंदिर : गलता जी तीर्थ ,बिरला मंदिर
अन्य प्रसिद्द स्थान : जंतर मंतर ,वर्ल्ड ट्रेड पार्क ,पत्रिका गेट ,चौकी ढाणी
त्यौहार : जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल ,गणगौर महोत्स्व ,एलिफैंट महोत्सव।
नजदीकी प्रसिद्ध स्थान : हॉन्टेड भानगढ़ ,खाटू श्याम जी मंदिर ,मेहंदीपुर बालाजी।
कैसे पहुंचे : राजधानी होने से यहां फ्लाइट ,ट्रैन ,बस ,कैब से आसानी से पंहुचा जा सकता हैं।

5. वाराणासी, उत्तर प्रदेश : दुनिया का सबसे प्राचीन शहर कहलाने वाला वाराणसी शहर ,'बनारस' और 'काशी ' के नाम से भी जाना जाता हैं। बाहरी देश के यात्री वाराणसी मे आकर हिन्दू धर्म को काफी नजदीक से महसूस करता हैं। यहां के गली गली के मंदिर ,घाट ,अनुष्ठान ,हिन्दू संस्कार ,कल कल बहती गंगा और बनारस की कहानियां और लोग ,ये चीजे ही काफी है कि कोई भी बाहरी यही आकर बसना चाहेगा और यही कारण हैं कि फिल्मों मे भारत का जीवंत रूप दिखाने के लिए कई फिल्मे यहां शूट होती हैं।जो चीजे किसी को यहां के प्रमुख आकर्षण हैं वे हैं -
मंदिर : 12 ज्योतिर्लिंग में से एक 'काशी विश्वनाथ मंदिर ' ,प्रसिद्द रत्नेश्वर मंदिर ,भारत माता मंदिर ,संकट मोचन मंदिर।
घाट : प्रसिद्द मणिकर्णिका घाट,अस्सी घाट ,दशश्वमेध घाट ,चेत सिंह घाट ,मानमंदिर घाट ,मुंशी घाट।
अन्य : गंगा आरती ,सारनाथ ,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ,रामनगर फोर्ट ,दरभंगा फोर्ट।
प्रसिद्द व्यंजन : टमाटर चाट ,बनारसी पान ,कुल्हड़ चाय ,कचोरी -सब्जी ,बनारसी ठंडाई।
नजदीकी प्रसिद्द स्थान : चंदौली ,प्रयागराज ,सोनभद्र।
कैसे पहुंचे : यहां भी ट्रैन ,बस और फ्लाइट से सीधा पंहुचा जा सकता हैं।

6. ऋषिकेश ,उत्तराखंड : देव भूमि उत्तराखंड मे हिमालय के तलहटों मे गंगा किनारे बसा ऋषिकेश 'योग नगरी' के नाम से विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन चूका हैं।देश विदेश से लोग यहां शान्ति एवं सुकून की तलाश मे आते हैं। यहां आध्यांत्मिकता एवं योग का अद्भुद संगम दिखाई देता हैं। इसके अलावा यहां की रिवर राफ्टिंग एवं बंजी जंपिंग पुरे देश मे प्रसिद्द हैं।यहां की एक संक्षिप्त जानकारी -
आश्रम : परमार्थ निकेतन आश्रम ,स्वर्ग आश्रम ,पायलट बाबा आश्रम ,बीटल्स आश्रम
गंगा किनारे स्थल : राम झूला ,लक्ष्मण झूला ,त्रिवेणी घाट।
उद्यान एवं नेशनल पार्क :राजाजी राष्ट्रीय उद्यान।
एडवेंचर : रिवर राफ्टिंग ,ट्रैकिंग ,कैंपिंग ,बोटिंग ,बंजी जंपिंग (शिवपुरी एवं कौडियाला मे )
अन्य प्रसिद्द स्थान :नीलकंठ महादेव ,नीरगढ़ वॉटरफॉल।
नजदीकी प्रसिद्द जगह : हरिद्वार ,देहरादून ,चम्बा।
कैसे पहुंचे : ऋषिकेश के लिए देहरादून एयरपोर्ट सबसे नजदीकी हैं। इसके अलावा यहा सीधा ट्रैन से एवं बस से भी पंहुचा जा सकता हैं।

7. आगरा,उत्तरप्रदेश : आगरा का नाम सुनते ही सबको जो चीजे सबसे पहले याद आएगी वो है -ताजमहल और पेठे। दुनिया का एक आश्चर्य ताजमहल ,इसे कौन देखना नहीं चाहेगा। अकेला ताजमहल ही भारत मे हर साल करोड़ो पर्यटकों को खिंच ले आता हैं। यहां का आर्ट ,मिनिएचर पेंटिंग्स ,क्राफ्ट्स आदि भी विदेशियों को खूब लुभाती हैं। आगरा में पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं। पूरा आगरा किलों ,पुराने मकबरो से भरा पड़ा हैं। विदेशी पर्यटक यहा की खूबसूरती से रूबरू वाकिफ होने के लिए इन जगह जरूर जाते हैं -
दुनिया का एक आश्चर्य : ताजमहल
मकबरे व किले : आगरा फोर्ट ,अकबर टोम्ब ,फतेहपुर सिकरी ,महताब बाग ,आराम बाग ,मुसम्मन बुर्ज,जहाँगीर पैलेस ।
गुरुद्वारा : गुरु का ताल गुरुद्वारा
मस्जिद : जामा मस्जिद ,नगीना मस्जिद ,मीना मस्जिद।
स्पेशल मिठाई : आगरा के पेठे।
नजदीकी प्रसिद्द जगह : दिल्ली ,मथुरा ,वृन्दावन।
कैसे पहुंचे : यहां का नजदीकी एयरपोर्ट दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं ,वहा से बस ,कार या ट्रैन के द्वारा यहां पंहुचा जा सकता हैं।

कमेंट मे आप बताये कि और कौन कौन सी जगह इस प्रकार की भारत मे हैं।
धन्यवाद्।
-ऋषभ भरावा
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।