वैसे तो घूमना हो तो हर समय सही रहता है लेकिन सुहाने मौसम में घूमने की अलग ही बात है। नवंबर आ चुका है और मौसम भी सर्दियों की करवट ले रहा है। बड़े शहरों में ये ठंडक सुबह और शाम तक ही सीमित है। लेकिन देश में कुछ खूबसूरत जगहें हैं जहाँ नवंबर में हर किसी को जाना चाहिए। इस सर्द हवा के बीच प्रकृति की सुंदरता की ठोह लेनी चाहिए। उन जगहों को देखना चाहिए जो नवंबर में खिल उठते हैं।
1. ऋषिकेश
पहाड़ों की तरफ लोग गर्मियों में ठंडक पाने के लिए जाते हैं। लेकिन ऋषिकेश में लोग पूरे साल भर आते-रहते है। ऋषिकेश आधुनिकता और आस्था का अनोखा संगम है। यहाँ पतित पावनी गंगा भी है और एडवेंचर भी। यहाँ की सुबह और शाम आपका मन मोह लेगी। अगर आप योग को अच्छे से समझना चाहते हैं तो इस फेस्टिवल में शामिल होना चाहिए। बाकी इस महीने में ऋषिकेश सर्दियों की ओर कदम रख लेता है और वही ठंडक सुकून देती है।
2. शिलांग
रंग-बिरंगी हरियाली के बीच शांति का एहसास देता है शिलांग। शिलांग की सुंदरता के बारे में तो हर किसी को पता है लेकिन नवंबर में यहाँ आने की वजह हम बता देते हैं। गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों की महक में आप यहाँ सरोबार हो जाएँगे। इस फेस्टिवल में म्यूजिक, डांस और तायक्वांडो की प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेगी। शाम को लेक किनारे शानदार भोजन भी होता है। हो सकता है कि आप शिलांग को कभी और देख सको। लेकिन गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों का अनुभव बार-बार नहीं मिलता।
3. कच्छ
न पहाड़ है और न ही हरियाली, बस दूर-दूर तक सफेदी। कच्छ की इस सुंदरता को हर कोई देखना चाहता है और नवंबर में ये जगह देखी जानी चाहिए। सर्द मौसम होगा और मनोरम दृश्य। इस खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है, कच्छ का रण उत्सव। यहाँ आप गुजरात की कला और संस्कृति को देख पाएँगे। आप यहाँ ढलती हुई शाम और सुनहरी रात का अनुभव ले सकते हैं। भारत में कई बड़े फेस्टिवल होते हैं, उन्हीं में से एक है रण उत्सव। मौका भी है और दस्तूर भी तो इस नवंबर कच्छ के सफर का प्लान बना लीजिए।
4. वाराणसी
बनारस, दुनिया का सबसे प्राचीन शहर। जहाँ आज भी घंटों और घाटों का ही बोलबाला है। जहाँ आज भी लोग सुबह-सुबह छनती हुई कचौड़ी देखते हैं। इस शहर की बात ही निराली है। ये जगह ही नहीं, यहाँ के लोग भी गजब हैं। इस बेहतरीन शहर को देखने के लिए नवंबर बेस्ट समय है।
अवश्य पढ़ें: best places to visit in india with family
इस समय ये शहर गर्मी से दूर ठंड में सरोबार होने लगता है। इसके अलावा वाराणसी इसलिए भी आना चाहिए क्योंकि इसी समय महिन्द्रा कबीर फेस्टिवल भी होता है। ये फेस्टिवल आपको इस शहर को अच्छे से दिखाता है। इसके अलावा लिटरेचर सेशन, खाना और संगीत भी होते हैं। रात को चांदनी रात में सूफी संगीत सुनने का अलग ही अनुभव है। इस नज़र से भी बनारस देखना चाहिए।
राजस्थान का हर शहर अपनी गौरव गाथा खुद कहता है। लेकिन ये शहर वर्तमान नहीं, भव्य इतिहास दिखाते हैं। नवंबर में पुष्कर खूबसूरत वर्तमान दिखाता है, ये शहर आज में जीता दिखता है। इसकी वजह है वर्ल्ड फेमस, पुष्कर मेला। पुष्कर मेला दुनिया में ऊँटों का सबसे बड़ा मेला है। इसमें ऊँटों की रेस होती है और भी कई तरह के इवेंट होते हैं। यहाँ आप ऊँट की सवारी भी कर सकते हैं और रेगिस्तान का अनुभव भी ले सकते हैं। ये एक बेहतरीन अनुभव होगा।
6. अमृतसर
पंजाब लजीज स्वाद और तेवर वाले अंदाज के लिए जाना जाता है। उसी पंजाब का अमृतसर देश का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में से एक है। अमृतसर में देखने के लिए जालियावाला बाग, अटारी-बाघा बाॅर्डर और स्वर्ण मंदिर हैं। गोल्डन टेंपल तो हमेशा ही देखा जा सकता है। लेकिन नवंबर में यहाँ आने की वजह है, गुरू नानक जयंती। इस दिन पूरा गोल्डन टेंपल रोशनी से जाता है। चारों तरफ हजारों तेल के लिए से पूरा मंदिर बहुत सुंदर लगता है। ऐसा नज़ारा साल में एक ही बार होता है। इसलिए इस दिन अमृतसर जाना वाकई अच्छा होगा।
हर इंडियन सोचता है कि वो एक बार अपने दोस्तों के साथ गोवा ज़रूर जाएगा। वैसे तो गोवा हर समय जाने के लिए परफेक्ट है लेकिन नवंबर आते ही पीक सीजन शुरू हो जाता है। गोवा मौसम सुहाना होने लगता है और लोग भी इसी महीने में आना पसंद करते हैं। क्योंकि दिसंबर में गोवा लोगों से भर जाता है। यहाँ आप स्कूटी से गोवा की अनछुई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। गोवा के बीच पर जा सकते हैं। इसलिए भीड़ से बचना है और गोवा की असली खूबसूरती देखनी है तो नवंबर में जाने के लिए बेस्ट है।
8. पेरियार
केरल फिर से अपनी खूबसूरती में लौट आया है। केरल का पेरियार अपनी खूबसूरती समेटे हुए है। यहाँ आप पेरियार टाइर रिजर्व में टाइगरों को करीब से देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ कैंपिंग, हाथी की सवारी, बंबू राफ्टिंग और हाइकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहाँ 1,000 साल पुराना मंगलादेवी मंदिर भी है। पहाड़ों के नीचे झिलमिल करती पेरियार लेक इस मौसम में बहुत खूबसूरत लगती है। यही वजह है कि ये महीना इस जगह को देखने के लिए सबसे बेस्ट है।
9. भरतपुर
सर्दियाँ शुरू होते ही साइबेरियन पक्षी राजस्थान के भरतपुर में डेरा डाल लेते हैं। भरतपुर प्रकृति की खूबसूरती, इतिहास और अध्यात्म सभी चीजों को अपने अंदर समेटे हैं। यहाँ की बर्ड सेंचुरी बेहद खूबसूरत है। यहाँ रंग-बिरंगे पक्षियों का कलरव हर किसी को बहुत भाता है। बर्ड सेंचुरी के अलावा यहाँ सौ साल पुराना गंगा मंदिर, 300 साल पुराना लक्ष्मण मंदिर, लोहागढ़ किला और डीग महल देखने लायक हैं। नवंबर में भरतपुर में ये जगह घूमने ज़रुर आना चाहिए।
चारों तरफ समुद्र ही समुद्र और उसके बीच में बसा एक भव्य शहर, पुडुचेरी। यहाँ आप कम भीड़ भाड़ में इस शहर को देख सकते हैं, समुद्र किनारे घंटों बैठ सकते हैं। इस शहर के चार बेहतरीन तट हैं, प्रोमनेड तट, पैराडाइस तट, सेरेनिटी तट और आरोविले तट। ये शहर अपनी संस्कृति, विरासत और स्मारकों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ बहुत सारे मंदिर है, म्यूजियम हैं और लज़ीज़ भोजन भी। इन सबको देखने के लिए नवंबर से बेहतर समय और कोई नहीं।
11. कल्पा
सर्दियां आ गई हैं तो पहाड़ बर्फ से भी लदने शुरू होने लगे हैं। अगर आप साल की पहली गिरती हुई बर्फ को देखना चाहती है तो हिमाचल के छोटे-से शहर कल्पा आ जाइए। ये छोटा-सा शहर सतलज नदी के किनारे स्थित है। कल्पा की खूबसूरती के बीच आप कई सारे सेब के बागानों को देख सकते हैं। कल्पा में आप बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों के साथ-साथ किन्नौर कैलाश के खूबसूरत नजारे को भी देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के अन्य हिल स्टेशन की तरह कल्प में भी आप कई सारे एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको इस बात का भी सुकून होगा कि यहां मनाली, शिमला और कुल्लू जैसी भीड़ भी काफी कम देखने को मिलेगी।
12. सोनमर्ग
कश्मीर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है। यह सच है कि धरती पर अगर जन्नत का नज़ारा देखना हो तो कश्मीर से सुन्दर और कुछ भी नहीं। इसलिए कश्मीर हमारे विंटर हॉलिडे डेस्टिनेशन की लिस्ट में भी सबसे ऊपर है। यहाँ इस समय आपको सोनमर्ग जाना चाहिए। यहाँ बर्फ से ढकी वादियाँ देख कर आप ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे यह पूरी घाटी रूई से ढकी हुई हो। इसके अलावा यहाँ अल्पाइन के पेड़, झरने और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे। यहाँ विभिन्न प्रकार की वनस्पति भी पाई जाती है। कश्मीर के सेब दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।
इसे भी अवश्य पढ़ें: lowest currency in the world