![Photo of Dalhousie , Famous Hill Station of India by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/TripDocument/1656258071_img_20220626_wa0016.jpg)
डलहौजी देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यह अपनी सुखद जलवायु और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
डलहौज़ी पहाड़ के नज़ारों वाला एक हिल स्टेशन है,
डलहौजी हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय क्षेत्रों में से एक है। काला टॉप, दनकुंड, पंचपुला, ग्रीन वैली, खजियार, चंबा, चमेरा झील, आदि जैसे दर्शनीय स्थल हैं।
सुभाष बावली और लोहली गांव अन्य लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं।
खज्जियार उत्तर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक हिल स्टेशन है। 12वीं सदी का खज्जी नाग मंदिर एक नाग देवता को समर्पित है। खज्जियार झील देवदार के जंगल से घिरी हुई है।
भारत के किसी भी हिस्से से आप पठानकोट तक ट्रेन से,पठानकोट से डलहौजी तक बस द्वारा आ सकते हैं। ये 75 किलोमीटर का पहाड़ी सफ़र बहुत ही खूबसूरत है आम रास्ते में लगे बाग, देवदार के पेड़ों से घिरे पहाड़, बड़ी-बड़ी चट्टानों में उग रहे हैं, प्रकृति की अनुपम रचना का वर्णन करते हैं।
डलहौजी का पूरा इलाका इन पेड़ों से घिरा हुआ है। पेड़ बड़े और पुराने हैं। ये हरे काई की तरह दिखते हैं। लोगों ने बताया के इन पेड़ों को काटने पर 3 लाख रुपये का जुर्माना है।
डलहौजी बस स्टैंड के पास ही बहुत से होटल बने हुए हैं, जेब के हिसाब से 1500,2000,2500 कमरे उपलब्ध हैं,
यहां से 2.5 किलोमीटर दूर गरम सड़क पर जाते हुए पंचपुला नाम का स्थान आता है यहां तक आप चल के भी जा सकते हो
इसके ऊपरी सिरे से एक झरना बहता है
झरने का पानी बर्फ की तरह ठंडा होता है। आप पानी में ज्यादा देर तक खड़े नहीं रह सकते। आसपास बहुत ढलान और दुकानें हैं
इसके बाद आपको अन्य जगहों को देखने के लिए कार चाहिए। 2500 टैक्सी किराए पर आप खज्जर, दानकुंड, ग्रीन वैली को घूम सकते हैं।
घूमने फिरने की और भी नई जगह की जानकारी लिए मुझे Follow करना ना भूलें|
मेरी यात्रा के वीडियो आप मेरे Youtube चैनल Ranjit Sekhon Vlogs पे देख सकते हैं |
#dalhousie #himachal #ranjitsekhonvlogs
![Photo of Dalhousie by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/SpotDocument/1656258882_1656258881550.jpg.webp)
![Photo of Dalhousie by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/SpotDocument/1656258882_1656258881604.jpg.webp)
![Photo of Dalhousie by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/SpotDocument/1656258883_1656258881685.jpg.webp)
![Photo of Dalhousie by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/SpotDocument/1656258884_1656258881783.jpg.webp)
![Photo of Dalhousie by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/SpotDocument/1656258885_1656258881937.jpg.webp)
![Photo of Dalhousie by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/SpotDocument/1656258886_1656258882022.jpg.webp)
![Photo of Dalhousie by Ranjit Sekhon Vlogs](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2227079/SpotDocument/1656258886_1656258882087.jpg.webp)