
यात्रा करना मजेदार है, यात्रा मुक्ति है, यात्रा से शांति मिलती है, यात्रा करना महंगा या बहुत महंगा हो सकता है, फिर भी, इसका सामना करें! हम में से लगभग सभी 9 से 5 के कॉर्पोरेट ढांचे के जीवन से गुजरते हैं, ताकि हम अपने अगले ऐड्वेंचर के लिए बचत कर सकें। 'नॉट अ गुड बॉस' से लेकर नासमझ सहयोगियों तक, हम इन सब के साथ इसी के लिए तो प्रतिस्पर्धा करते हैं कि खूब पैसे कमा सकें। इतने पैसे जो एक छुट्टी पर फुर्र हो जाते हैं।
लेकिन क्या होगा अगर बटुआ खाली होने पर भी आपका दिल एक छोटे से पलायन के लिए तरस रहा हो? निराश मत हों! मैंने इसका ही हिसाब लगा कर कवर कर लिया है। यदि आप अपनी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं देते हुए अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक की तलाश में हैं तो यहां आपका समाधान है। सही पढ़ा आपने, समाधान है मेरे पास।
देख क्या रहे हैं? जाओ जाओ जाओ!
मुंबई से सटे सस्ते ट्रैवल गेटवेज
पुर्तगाली संस्कृति और व्यंजनों के संकेत के साथ, सिलवासा इतिहास प्रेमियों के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। पश्चिमी भारत में दमन गंगा नदी पर स्थित इस शहर की सीमा गुजरात राज्य से लगा हुआ है। पूर्व में पुर्तगाली शासन के तहत, यह अपनी विविध आदिवासी विरासत के लिए जाना जाता है, जिसे जनजातीय सांस्कृतिक संग्रहालय में मास्क और संगीत वाद्ययंत्र जैसी वस्तुओं के माध्यम से खोजा गया है। सिलवासा, पुर्तगाली शासन के दौरान विला डी पाको डी'आर्कोस के रूप में जाना जाता था। अब प्राचीन समुद्र तटों, हरी-भरी हरियाली और कर-मुक्त शराब के लिए प्रसिद्ध है।
मुंबई से दूरी: 167 KM
कुल मूल्य सीमा: ₹ 2000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन।
बेस्ट बजट स्टे: सिलवासा में होमस्टे ₹ 1500 से शुरू होते हैं
अवधि: 2 दिन
घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से मार्च
मुख्य आकर्षण: दादरा पार्क, दुधानी, वृंदावन मंदिर, बालाजी मंदिर और बाण गंगा झील।
पश्चिमी घाटों में बसा महाबलेश्वर एक प्राकृतिक वैभव है। यह पर्वतीय शहर राज्य के सतारा जिला में स्थित है। यह अपनी कई नदियों, हमेशा गिरते पानी वाले झरनों और राजसी चोटियों के लिए जाना जाता है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक मांग वाले हिल स्टेशन की ढलानों से आकर्षक शाम और भोर का साक्षी बन कर आप गदगद हो जाएंगे।
मुंबई से दूरी: 285 किमी
कुल मूल्य सीमा: ₹ 2000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
बेस्ट बजट स्टे: ज़ोस्टल पंचगनी में 1099 रुपये प्रति रात से शुरू होने वाले सोने के लिए कमरे मिल जाते हैं।
अवधि: 2-3 दिन
घूमने का सबसे अच्छा समय: जनवरी से दिसंबर
मुख्य आकर्षण: मैप्रो गार्डन, वेन्ना झील, प्रतापगढ़, घुड़सवारी, ट्रेकिंग।
पश्चिमी घाटों का एक और रत्न इगतपुरी, मुंबई के पास स्थित दर्शनीय स्थलों में से एक है। इगतपुरी, पश्चिमी भारत के पश्चिमी घाट पहाड़ों में एक शहर और हिल स्टेशन है। विशाल धम्म गिरि अकादमी विपश्यना ध्यान की शिक्षा के लिए समर्पित है। हरे-भरे चरागाह और इसका शांत वातावरण इसे मुंबई के व्यस्त कार्य सप्ताह के बाद इनसे पीछा छुड़ाने के लिए एक शानदार जगह बनाते हैं।
मुंबई से दूरी: 83 किमी
कुल मूल्य सीमा: ₹ 2500 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
बेस्ट बजट स्टे: इगतपुरी में होमस्टे ₹ 1500 से शुरू होते हैं
अवधि: 2 दिन
घूमने का सबसे अच्छा समय: जून से सितंबर और नवंबर से मार्च
मुख्य आकर्षण: धम्मगिरी, त्रिंगलवाड़ी किला, भाटसा नदी घाटी, कलसुबाई चोटी, आर्थर झील, अमृतेश्वर मंदिर, कैमल वैली आदि।
दिल्ली से सटे सस्ते ट्रैवल गेटवेज
राजस्थान की राजधानी, जिसे गुलाबी शहर भी कहा जाता है, राजस्थान की समृद्ध विरासत का उदाहरण है। इस ऐतिहासिक शहर की हर ईंट से रिसता हुआ इतिहास, स्वादिष्ट स्थानीय भोजन की सुगंध से भरी सड़कों तक, राजस्थान सबसे अच्छे बजट गेटवे में से एक है। जयपुर भारत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और दिल्ली और आगरा के साथ पश्चिम स्वर्ण त्रिभुज पर्यटन सर्किट (West Golden Triangle Tourist Circuit) का एक हिस्सा है।
दिल्ली से दूरी: 288 किमी
कुल मूल्य सीमा: ₹ 1500 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन।
बेस्ट बजट स्टे: जयपुर में एक रात में ₹500 से शुरू होने वाले जगह से लेकर बड़े होटल सभी हैं। यहां इस विषय में ज्यादा नहीं सोचना है।
अवधि: 2-3 दिन
घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से मार्च
मुख्य आकर्षण: आमेर किला, जल महल, हवा महल और नाहरगढ़ किला
यह गढ़वाली शहर आध्यात्मिक अनुभव पसंद मुसाफिरों के लिए एक चुंबकीय आकर्षण है।
एक जगह जो आध्यात्मिक अनुभव चाहने वालों और रोमांच के दीवानों के लिए एक चुंबक है, वह भी बजट के अनुकूल। रिवर राफ्टिंग से लेकर बंजी जंपिंग तक, ऋषिकेश में पर्स ढीला किए बिना आप बहुत कुछ कर सकते हैं। गंगा नदी की फुसफुसाहट और कलकल करती धारा और मंदिर की घंटियों की गूँज से भरा एक आत्मीय शहर, ऋषिकेश, दिल्ली से सटे सस्ते टूरिस्ट स्पॉट में शीर्ष सिफारिश है।
दिल्ली से दूरी: 242 किमी
कुल मूल्य सीमा: ₹ 1000 - 2000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
बेस्ट बजट स्टे: ज़ोस्टेल और गोस्टॉप्स में एक रात में 350 रुपये से शुरू होने वाले सोने के लिए कमरे मिल जाते हैं।
अवधि: 3 दिन
घूमने का सबसे अच्छा समय: सितंबर से जून
मुख्य आकर्षण: रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और क्लिफ जंपिंग, लक्ष्मण झूला
मैक्लॉडगंज, जिसे मैक्लोडगंज भी कहा जाता है, भारत के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला का एक उपनगर है। तिब्बतियों की बड़ी आबादी के कारण इसे "छोटा ल्हासा" या "ढासा" के नाम से भी जाना जाता है। निर्वासित तिब्बती सरकार का मुख्यालय मैक्लोडगंज में ही है। हिमाचल के कांगड़ा जिले में बसा मैकलोडगंज या छोटा ल्हासा चारों ओर से पहाड़ों से घिरा है। मठों से लेकर तिब्बती कार्यों और अभिलेखागार के पुस्तकालय तक, मैकलोडगंज में सब कुछ आपको तिब्बती संस्कृति की झलक देती है।
दिल्ली से दूरी: 488 किमी
कुल मूल्य सीमा: ₹ 800 - 1000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
बेस्ट बजट स्टे: बैकपैकर्स इन में एक रात में ₹ 250 से शुरू होने वाले सोने के लिए कमरे मिल जाते हैं।
अवधि: 3-4 दिन
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से जून
मुख्य आकर्षण: मठ का दौरा, खरीदारी, कैफे-होपिंग, योग और त्रिउंडो का ट्रेक।
बिनसर, उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा जिला में छिपा एक शांत गांव है। यदि आप शहर से दूर कुछ शांत और शांतिपूर्ण समय की तलाश में हैं, तो बिनसर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। बिनसर की पहाड़ियों के बीच सप्ताहांत का आनंद लेना आप मिस नहीं करना चाहेंगे। 'यादें याद आती हैं' गुनगुनाते हुए दिल्ली को लौटेंगे।
दिल्ली से दूरी: 418 किमी
कुल मूल्य सीमा: ₹ 1000-1500 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन।
बेस्ट बजट स्टे: गोस्टॉप्स बिनसर में एक रात में ₹ 500 से शुरू होने वाले सोने के लिए कमरे मिल जाते हैं।
अवधि: 2-3 दिन
घूमने का सबसे अच्छा समय: साल भर
मुख्य आकर्षण: बिनसर हिल, बिनसर वन्यजीव अभयारण्य, खली एस्टेट
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, आप इंस्टाग्राम पर जुड़ कर बता सकते हैं।
**खूबसूरती को कानों से नहीं, आंखों से देखें**
नोट: यह ट्रैवल स्टोरी, करिश्मा शेख़ द्वारा में लिखी गई इंग्लिश फीचर का हिंदी अनुवाद है।
आप भी अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँट सकते हैं, क्लिक करें।