वैसे तो कहा जाता है कि नाम में क्या रखा है? लेकिन अगर आस पास नज़र घुमाएँगे तो पाएँगे कि सरकारें तो जगहों के नामों को बदलकर उन्हें संस्कारी बनाने की होड़ में लगी हुई हैं। लेकिन इस नाम बदलने की रेस में अगर जिन जगहों का नाम बदलना बनता है वो शायद नज़रअंदाज़ ही हो गई है। जी मैं पहले ही साफ करदूँ कि मैं ये सब अपने किसी स्वार्थ की वजह से नहीं कह रही बल्कि इसलिए कह रही हूँ क्योंकि जिन जगहों के अजीबो-गरीब नाम मैं आपको बताने वाली हुँ वो सुनकर शायद आप अपनी हँसी ना रोक पाएँ। तो चलिए इन जगहों के दुर्भाग्यपूर्ण नामों पर नज़र डालते हैं।
1.लोलपुर
उत्तर प्रदेश में अयोध्या से सटे हुए लोलपुर के तो नाम में ही हंसी के फुवारे छुपे हैं। अंग्रेजी में लोल का मतलब होता है लाफ आउट लाउट यानी ज़ोर-ज़ोर से हँसना। आपको भी ये नाम पढ़कर हँसी तो ज़रूर आई होगी।
2. टट्टी खाना
कोई भी हिंदी बोलने और समझने वाला तो शायद इस तेलंगना के इस शहर को अपना पता नहीं बनाना चाहेगा।
3. काला बकरा
आखिरकार, शक्तिशाली काली बकरियों के कबीले को समर्पित एक जगह। क्या यहाँ इंसानों को आने-जाने अनुमति है? जी हाँ, जालंधर, पंजाब के करीब इस इलाके में बकरियाँ काफी दयालु हैं।
4. पिंपले सौदागर

अगर इस जगह का नाम किसी ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जिसने पैसे के लिए पिंपल्स का व्यापार किया है, तो वह निश्चित रूप से कॉस्मेटिक्स की विरोधी दुनिया से रहा होगा। लेकिन ये जगह पुणे के बहुत करीब है।
5. चिंचपोकली
अगली बार जब आप किसी को चिंचपोकली कहेंगे, तो वे शायद आपको पसंद नहीं करेंगे। लेकिन लोग मुंबई में इस जगह को बहुत पहले से इसी नाम से पुकारते आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसका मतलब है इमली के पेड़ों की घाटी।
6. खड़ा पत्थर

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि शिमला जिले के पूर्व में खड़ी खड़ी सड़क के किनारों पर विशाल चट्टानें खड़ी हैं। ये उँची चट्टानें तो यहाँ ज़रूर टिक जाती हैं, लेकिन जब यहाँ भूस्खलन होता है, तो गाड़ियाँ यहाँ नहीं टिक पाती।
7. टिटवाला
इसे ज़ोर से कहो- मैं एक टिटवाला हूँ। अगर तुम मुंबई शहर से नहीं हो तो लोग कभी भी इस बात से सहमत नहीं होंगे कि तुम एक सभ्य व्यक्ति हो
8. मेरापानी

नाम से तो ये सीमावर्ती शहर की तरह लगता है जहाँ दो राज्यों में पानी का विवाद हो। असम में यह जगह नागालैंड के बार्डर पर है।
9. कॉकबर्न रोड

बैंगलोर के बीच में, इस हिंसक नाम वाली गली है। शुक्र है कि यहाँ इसके नाम जैसा कुछ नहीं होता है।
10. अचानकमार
छत्तीसगढ़ के इस स्थान से वास्तव में सावधान रहें जहाँ स्थानीय लोग गुरिल्ला युद्ध की तरह आप पर अचानक हमला कर सकते हैं। हालांकि स्थानीय लोग बाघ और अन्य जंगली जानवर होते हैं, इसलिए इसकी काफी संभावना है।
क्या आप भारत की किसी अन्य मज़ेदार जगहों के बारे में जानते हैं? हमें नीचे कॉमेंट्स में बताएँ।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।