
रोड ट्रिप्स काफी मज़ेदार तरीका है साथ वक़्त बिताने का, गाड़ी में दोस्तों या परिवार के साथ घूमना बहुत ही एक्साइटिंग होता है। हमें वक़्त मिलता है एक दूसरे से बात करने का, हाईवे के ढाबों पर साथ खाने का, एक दूसरे के साथ अपने पसंदीदा गाने सुनने का और वो सब कुछ करने का जो हम काफी समय से एक दूसरे के साथ करना चाहते हैं।
तो अगर आप भी आने वाले वरक्त को अपने चाहने वालों के साथ यादगार बनाने का, तो हम आपको बताएँगे 5 ऐसे हसीन जगह के बारे में जहाँ का नज़ारा देखते ही बनता है:
1. मुंबई से पुणे
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र का एक बेहद ही खूबसूरत रास्ता है। वेस्टर्न घाट पूरे रास्ते आपके साथ चलते हैं। अगर वो काफी नहीं तो छोटे पानी के जलाशय आपको हर नुक्कड़ पर मिलेंगे। अगर आप अपने पुराने कॉलेज जाना चाहते हो, तो पूरे गैंग को बुलाना मत भूलना।
ये रास्ता लें: मुंबई-पनवेल-लोनावला-एमबी वैली-पुणे
दूरी: 200 कि.मी.
2 - बैंगलोर से मैसूर
यह नौकरी पेशा लोगों के लिए, जो सिर्फ वीकेंड्स पर फ्री होते हैं, के लिए बढ़िया रोड ट्रिप है। सिर्फ 5 घंटे का रास्ता है पर बहुत ही उम्दा और खूबसूरत है। इस रास्ते पर हरियाली देखकर आपकी आत्मा भी खुश हो जाएगी। और यहाँ के ढाबों का तो जवाब नहीं।
ये रास्ता लें: बैंगलोर- रमनगरा- चन्नापटना- श्रीरंगपटना- माइसूर
दूरी: 145 कि.मी.
3. गुवाहाटी से शिलोंग

अगर आप अभी भी उत्तर पूर्व की खूबसूरती से वंचित है तो यह रास्ता आपकी आँखें खोल देगा। विशाल पहाड़, हरियाली, और सफ़ेद याक़ से भरपूर है यह रास्ता। शिलोंग एक छोटा पहाड़ी शहर है जो घिरा है देवदार के पेड़ों से, जो इसे घूमने जानी वाली जगहों में काफी ऊपर लाकर खड़ा कर देता है।
ये रास्ता लें: गुवाहाटी - नोंगपोह- उमियम - शिल्लोंग
दूरी: 110 कि.मी.
4. जयपुर से अजमेर

राजधानी से रजवाड़े तक, यह रास्ता सबकी बकेट लिस्ट में होता है। यह यात्रा बहुत ही अलग किस्म की है, अनगिनत रंगो से लेकर रेगिस्तान तक सब दिखेगा। सड़के एक दम साफ़ सुथरी हैं, तो अब आपके पास कोई बहाना नहीं हैं यहाँ ना जाने का।
ये रास्ता लें: जयपुर- सांभर -रूपनगढ़- किशनगढ़-अजमेर
दूरी: 175 कि.मी.
5. चेन्नई से पॉन्डिचेरी
इन दोनों शहरों के बीच सफर करके ईस्ट कोस्ट रोड पर इस रास्ते का भरपूर मज़ा लीजिये । सूरज की चमक और अनगिनत जलाशय के साथ यह 150 कि.मी. का रास्ता साउथ इंडिया का बेहद ही खूबसूरत रास्ता माना जाता है। महाबलीपुरम, अलंबारा किला और कलपक्कम नुक्लेयर फैसिलिटी रास्ते में देखने की बढ़िया जगह है।
ये रास्ता लें: चेन्नई - महाबलीपुरम- ईदायकारिनाडु- पॉन्डिचेरी
दूरी: 160 कि.मी.
तो आप कब निकल रहे हैं अपनी अगली रोड ट्रिप पर? यहाँ क्लिक करें और अपने सफर के किस्से लिखना शुरू करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।