5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा

Tripoto
4th Mar 2023
Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav

वियतनाम एक ऐसा देश है जहां आप काम बजट में अपनी विदेश यात्रा की ख्वाइस को पूरा कर सकते है।एशिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित वियतनाम एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यह देश प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधताओं का अनोखा संगम है। यहां जाने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक भारतीय लोग शामिल हैं जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह देश बाकी देशों की तुलना में काफी सस्ता है। यही कारण है कि पर्यटक इसे अपनी बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर रखते है।अगर आप भी वियतनाम  की यात्रा का प्लान बना रहे है तो हम आपको यहां बताएंगे की आप कम समय में इसे कैसे एक्सप्लोर करें।

Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav

वियतनाम के रोचक तथ्य

*वियतनाम की राजधानी हनोई हैं।

*वियतनाम देश की मुद्रा वियतनामी डोंग हैं।

*वियतनामी भाषा वियतनाम की राज्य भाषा है।

मुद्रा:वियतनाम की मुद्रा वियतनाम डोंग है और यह भारतीय रुपये की तुलना में बहुत कमजोर है। वर्तमान में वन इंडियन रुपया 339.71 वियतनाम डोंग के बराबर है। जो इसे 100 रुपए के लिए लगभग 34000 रुपए बनाता है।

वियतनाम घूमने जाने के लिए भारतीयों के लिए टूरिस्ट वीजा नियम 

भारतीय को इस देश की यात्रा करने के लिए वीजा ऑन अराइवल प्रक्रिया से वीजा(visa on arrival ) प्राप्त कर सकते है इसके अलावा आप इ-वीसा(E-Visa) के लिए भी आवेदन कर सकते है। भारतीय पासपोर्ट धारक को वियतनाम में अधिकतम 30 दिनों तक रहने की अनुमति है। टूरिस्ट वीज़ा में पर्यटकों को वियतनाम में नौकरी करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

दिल्ली से वियतनाम का किराया

दिल्ली से वियतनाम जाने के लिए आपको हवाई यात्रा करनी पड़ेगी जिसका किराया 25,000 से 35,000 तक लगता हैं।

Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav

यात्रा कार्यक्रम

दिन-1

हनोई- हनोई वियतनाम की राजधानी के साथ ही साथ एक विश्व विरासत स्थल भी है।यह एक शानदार इतिहास की कहानी को बयां करता हैं और यहां के लोगो की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ हैं। हनोई नॉस्टेल्जिया हार्ड-टू-डेस्टिक्ट नॉस्टैल्जिया की एक खास शैली है। यहां पर आप दिन्ह स्क्वायर, हो ची मिन्ह संग्रहालय और साहित्य के मंदिर देख सकते हैं। वहां की सबसे आकर्षक जगह वहा की ट्रेन स्ट्रीट देखना ना भूले जहां पर मार्केट के बीच से ट्रेन की पटरी गुजरती है। हनोई पर्यटन स्थल अपनी संस्कृति, परंपरा और लोगों के प्रति अद्वितीय प्रेम को भी दर्शाता हैं।

दो लोगों का अंदाज़न खर्च : ₹1000 ठहरने का, ₹1,540 खाने-पीने का ₹500 आने-जाने का।

Photo of Hanoi by Priya Yadav
Photo of Hanoi by Priya Yadav

दिन-2

हालोंग बे-  इस जगह को  "बे ऑफ डिस्किंग ड्रैगन्स" के रूप में जाना जाता है। हालोंग एक बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत जगह है।चारो तरफ आपको प्रकृति के नजारे देखने को मिलेंगे।यही वजह है कि वर्ष 1994 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में इसे शामिल किया गया।अगर आप वियतनाम की यात्रा पर जाए तो इस खूबसूरत शहर को अपने बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां पर आप अलग अलग तरह के चुना पत्थरों के टापू भी देख सकते हैं।जोकि बेहद ही आकर्षक लगते हैं।

दो लोगों का अंदाज़न खर्च: 600 ₹ में रहने के लिए क्रूज बुक के  सकते है, खाने-पीने का ₹800 +आने-जाने का 200।

Photo of Halong Bay by Priya Yadav
Photo of Halong Bay by Priya Yadav

दिन-3

फोंग न्हा के बांग नेशनल पार्क

यह एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है जो कि अपनी अद्भुत गुफाओं के लिए फेमस है।साथ ही आप यहां विभिन्न प्रकार के अद्भुत जीव जंतु को भी देख सकते हैं। इस पार्क में दुनिया की सबसे बड़ी गुफाएँ स्थित हैं।जो वर्षों से स्तैलगमाइट्स और स्तैलाकटाइटस के जमने से बने पुराने कार्स्ट्स पहाड़ बनाते है ।इसके अलावा आपको यहां पैराडाइस गुफा जो की जमीनी स्तर से 31 km नीचे है,भी आप देख सकते हैं।और अगर आपको  साहसिक कार्यों में रूचि  हैं तो आप यहां की  वेट केव या टू लान केव भी देख सकते हैं।गुफाओं के अंदर नदी में बोटिंग भी कर सकते हैं।

दो लोगों का अंदाज़न खर्च : ₹700 ठहरने का, ₹1000 खाने-पीने का, ₹600आने-जाने।

Photo of फोंग न्हा-के बांग by Priya Yadav
Photo of फोंग न्हा-के बांग by Priya Yadav

दिन-4

सापा- वियतनाम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है सापा जोकि अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। बदलो के बीच में स्थित ये जगह की स्वर्ग से कम नहीं लगता है।यहाँ कई रोमांचक स्थानों के अलावा आपको इंडोचीन की सबसे ऊंची चोटी के रूप में फांसिपान की शानदार ट्रेकिंग का अनुभव करने को भी मिलेगा।अपनी वियतनाम यात्रा के दौरान आप इसे एक्सप्लोर करना बिल्कुल भी ना भूले।

दो लोगों का अंदाज़न खर्च :  ठहरने का 1500, ₹1000 खाने-पीने का, ₹1000आने-जाने।

Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav
Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav

दिन-5

होई एन- होई एन को वियतनाम के पीले शहर के नाम से जाना जाता हैं।होई एन को वियतनाम में उसकी टेढ़ी मेढ़ी चीनी गलियों, बाजारों और खाने के लिए काफी पसंद किया जाता है।यह शहर चीन के दक्षिणी समुद्र तट पर बसा है। यही कारण है कि यहां का खान पान भी थोड़ा अलग है। यहां आने वाले लोगों के बीच यहां का खान पान काफी लोकप्रिय है।

दो लोगों का अंदाज़न खर्च :  ठहरने का 1200, ₹1000 खाने-पीने का, ₹1000आने-जाने।

Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav
Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav
Photo of 5 दिन में ऐसे करे खूबसूरत वियतनाम की यात्रा by Priya Yadav

कब जाएं वियतनाम

वियतनाम जाने के लिए आपको किसी खास मौसम या ऋतु का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां का मौसम भारत के मौसम के अनुसार ही बदलता है। हालांकि ज्यादातर लोग यहां दिसंबर से जनवरी के बीच ठंड के मौसम में जाना पसंद करते हैं। इस दौरान यहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए भी इकट्ठा होते हैं।

वियतनाम कैसे जाए

भारत से वियतनाम जाने के लिए आप हवाई मार्ग का चुनाव करना होगा। प्रति वर्ष भारत से कई पर्यटक वियतनाम की यात्रा करते है। वियतनाम के दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डो शामिल है, हो ची मिन्ह और हनोई-डाना प्रमुख हवाई अड्डा जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

       तो इस बार जब आप विदेश यात्रा का प्लान बनाए तो वियतनाम को भी अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Further Reads