स्विट्जरलैंड का खूबसूरत शहर जेनेवा - जानिए कया है जेनेवा में घूमने के लिए|

Tripoto
Photo of स्विट्जरलैंड का खूबसूरत शहर जेनेवा - जानिए कया है जेनेवा में घूमने के लिए| by Dr. Yadwinder Singh

स्विट्जरलैंड का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में आता है| स्विट्जरलैंड का ही एक खूबसूरत शहर है जेनेवा जो अपने कुदरती नजारों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है| जेनेवा अपने खूबसूरत जलवायु, प्रदूषण रहित वातावरण और पहाड़ों झीलों के लिए मशहूर है| पूरे विश्व में ऐसे बहुत कम शहर ही होगे जिसको कुदरत ने ऐसी खूबसूरती प्रदान की हो| इस वजह से ही जेनेवा में तरह तरह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आदि आयोजित होते रहते हैं| पूरे स्विट्जरलैंड में देखने के लिए बहुत सारे शहर और जगहें है लेकिन अगर आपको समय या पैसे का ध्यान रखते हुए कोई एक शहर ही घूमना हो तो बेशक जेनेवा ही जाएं| बहुत सारे टूरिस्ट हनीमून मनाने के लिए जेनेवा जाते हैं| जेनेवा शहर दो भागों में बांटा हुआ है| नया शहर और पुराना शहर | दोनों भागों को रीहन नदी बांटती है| जेनेवा शहर में बहुत सारे दर्शनीय स्थल है जो निम्नलिखित अनुसार है|

जेनेवा शहर का खूबसूरत दृश्य

Photo of Switzerland by Dr. Yadwinder Singh

घड़ी संग्रहालय - जेनेवा शहर का खूबसूरत संग्रहालय पूरे संसार में अपनी तरह का अकेला संग्रहालय है | पिछले 500 साल में अब तक जितनी तरह की कलाई, टेबुल और दीवार घड़ियाँ बनाई गई है उन सबके नमूने इस संग्रहालय में सुरक्षित रखे हुए हैं| यहाँ पर एक ऐसी रोचक घड़ी है जो ठीक 12 बजे समय के प्रभाव को रोचक रुप से प्रस्तुत करती है| स्विट्जरलैंड की बनी हुई घड़ियाँ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है| ऐसा कहा जाता है जब सर्दियों में स्विट्जरलैंड बर्फ से भर जाता है तो लोग अपने घरों में बैठकर घड़ियों का निर्माण करते हैं| यह संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है| अगर आप जेनेवा आए तो इस जगह पर जरुर जाना|

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत घड़ी

Photo of Patek Philippe Museum by Dr. Yadwinder Singh

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत घड़ी

Photo of Patek Philippe Museum by Dr. Yadwinder Singh

पैलेस द नेस्यो - यह भवन संयुक्त राष्ट्र संघ के यूरोप संभाग का मुख्यालय है| इस खूबसूरत भवन का निर्माण 10,000 भवन निर्माण विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन के अनुसार किया गया| यह भवन 13 मंजिला है| इस खूबसूरत भवन में आपको यूरोप के हर देश की वास्तुकला की छाप देखने के लिए मिलेगी| इस खूबसूरत भवन की चमकदार फर्श और कलात्मक छत आपको मंत्र मुगध कर देगी|

Photo of Palais des Nations by Dr. Yadwinder Singh
Photo of Palais des Nations by Dr. Yadwinder Singh

प्राकृतिक ईतिहास संग्रहालय
इस खूबसूरत संग्रहालय का निर्माण 1975 ईसवीं में किया गया है| खूबसूरत डिजाइन वाले इस संग्रहालय में आपको अनेक दुर्लभ वस्तुओं के साथ हर तरह के पशु पक्षियों के माडल देखने के लिए मिलेगें| यह संग्रहालय भी सोमवार को बंद रहता है|

Photo of Muséum d'histoire naturelle by Dr. Yadwinder Singh

कला और ईतिहास संग्रहालय जेनेवा-    इस खूबसूरत संग्रहालय में आपको ईतिहास से संबंधित चीजों देखने के लिए मिलेगी| इस संग्रहालय में आपको चित्रकलाएं भी मिलेगी| यहाँ पर 160 वर्ष पुरानी ममी रखी हुई है जो मिस्र से मिली थी| यह संग्रहालय भी सोमवार को बंद रहता है|

Photo of Musée d'Art et d'Histoire by Dr. Yadwinder Singh
Photo of Musée d'Art et d'Histoire by Dr. Yadwinder Singh

जेनेवा झील और बगीचा- जेनेवा झील पुराने और नये शहर के बीच मध्य विभाजक रेखा मानी जाती है| इस खूबसूरत झील का अपना अलग ही सौंदर्य और आकर्षण है| इस झील का जल नीले रंग का दिखाई देता है| इस खूबसूरत झील में 475 फीट ऊंचा एक फव्वारा बना हुआ है जो संसार में बनाए गए सबसे ऊंचे फव्वारों में से एक है| जेनेवा झील में नौका विहार करें बिना आपकी जेनेवा यात्रा अधूरी है| नौका विहार करते समय आसपास के पर्वत भी दिखाई देते हैं| यहाँ पर एक खूबसूरत बगीचा भी बना हुआ है| इस बगीचे में सैकड़े तरहों के फूल पौधे लगे हुए हैं|

जेनेवा झील

Photo of Lake Geneva by Dr. Yadwinder Singh

जेनेवा कैसे पहुंचे- जेनेवा पहुंचने के लिए आप दिल्ली से ज्यूरिख की फलाईट ले सकते हो| वहाँ से आप रेल द्वारा जेनेवा पहुँच सकते हो| आपको स्विट्जरलैंड घूमने के लिए वीज़ा आदि पहले से ही लेना होगा| रहने के लिए आपको जेनेवा में हर बजट के होटल आदि मिल जाऐंगे|

Photo of Geneva by Dr. Yadwinder Singh

Further Reads