
दुबई एक ऐसा शहर हैं जहाँ आपको समुद्र से लेकर रेगिस्तान ,बर्फीले अनुभव से लेके घने जंगल जैसे हर अनुभव मिल सकते हैं। दुबई कम से कम एक बार घूम आना हर किसी का सपना होता हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं दुबई जाने का तो ये बातें आपके काम आ सकती हैं -
1. दुबई के लिए आप दुबई ,अबुधाबी और शारजा इनमें से जहाँ की सस्ती फ्लाइट मिल जाए वो ले लीजिये। शारजा से दुबई ज्यादा दूर नहीं हैं और अबू धाबी से भी दुबई केवल डेढ़ घंटे में पंहुचा जा सकता हैं।
2.दुबई के लिए दो तरह का वीजा बनता हैं एक ट्रांजिट वीजा जो दो से तीन दिन का बनता हैं और सस्ता होता है लेकिन इसमें आप खरीददारी करके कुछ नहीं ला सकते हैं। दूसरा हैं टूरिस्ट वीजा ,जो थोड़ा महंगा हैं लेकिन टूरिस्ट पर्पज के लिए बेस्ट हैं।
3. दुबई में टैक्सी आपकी सोच से भी ज्यादा महंगी हैं। वहां आप घूमने के लिए मेट्रो कार्ड बनवा लीजिये और फिर आपका काफी पैसा बच जाएगा।

4. अगर कही आपको टैक्सी की जरुरत भी पड़े तो careem app से बुक करवाए।
5. यहाँ व्हाट्सप्प कॉल बेन हैं। अगर आपके पास सिम नहीं हैं और आप किसी लोकल से बात करना चाहते हैं तो आप Botim app की मदद से कॉल करे।
6. इंडियंस के रुकने के लिए सबसे बेस्ट जगह बर दुबई हैं। जो अपने आप में एक छोटा दिल्ली हैं। यहाँ आपको सैकड़ों इंडियन रेस्टॉरनेटस मिल जाएंगे।हर तरह के कमरे मिल जाएंगे,शॉपिंग मार्किट एकदम पास में मिल जाएंगे।
7. बर दुबई में दो सबसे बेस्ट होटल्स palm beach होटल और city पैलेस होटल हैं। ये एकदम मुख्य रोड पर हैं और यहाँ सस्ते और शानदार कमरे भी मिल जाते हैं।

8. अगर आप बार ,क्लब्स वगैरह के शौक़ीन हैं तो यहाँ लगभग हर होटल्स में यह मिल जाएंगे।
9. दुबई में हर चीज सस्ती नहीं मिलती हैं। केवल आईफोन ,गोल्ड ,कुछ कैमरे ,लेपटॉप ,ये कुछ चीजें इंडिया से सस्ती पड़ जाती हैं।
10. अगर आप कैमरा ,लेपटॉप आदि खरीद रहे हैं तो उसका vat बिल अवश्य लेवे और उसका VAT अमाउंट आप एयरपोर्ट पर क्लेम कर लेवे।

11. यहाँ के डे2डे शॉपिंग मॉल से आप किसी को देने के लिए छोटे मोटे आइटम्स खरीद सकते हैं। पर ये सामान ज्यादा क़्वालिटी वाले नहीं होते हैं।
12. बर दुबई में ही चॉकलेट्स की कई बड़ी बड़ी दुकानें हैं जहाँ किलो के भाव ये मिलती हैं।आप वहां मोलभाव जरूर करे।
13. दुबई की करेंसी AED (शार्ट में "दिरम ") हैं। फ़िलहाल 1 aed का मतलब करीब 22.5 रूपये हैं।

14. दुबई का समय भारत से डेढ़ घंटा पीछे हैं।
15. यहाँ हमारी एयरटेल की सिम में नेटवर्क आते हैं। लेकिन बिना रोमिंग रिचार्ज के आप कॉल नहीं कर सकते हैं। नेटवर्क आने का एक फायदा यह हैं कि आपके फ़ोन में gpay और p -pay चलता रहता हैं।
16. दुबई में भाषा की कोई दिक्कत नहीं हैं। अधिकतर यहाँ पाकिस्तानी ,बांग्लादेशी और भारतीय ही लोग मिलते हैं और वे सब हिंदी बोलते हैं।
17. यहाँ की अधिकतर होटल्स के मैनेजर इंडियंस ही मिलते हैं। वही अधिकतर टैक्सी ड्राइवर पाकिस्तानी मिलते हैं।

18. यहाँ घूमने को काफी कुछ हैं यूँ मानो कि हर साल एक नयी चीज और जुड़ जाती हैं। मैं खुद दो बार यहाँ जाने के बाद भी करीब 16 से 17 जगह ही घूम पाया हूँ। अभी भी मेरी करीब 10 से ज्यादा जगहें छूटी हुई हैं जिनको अगली ट्रिप में कवर करूँगा।
19. बर दुबई की होटल्स में कमरा लेके ,मेट्रो कार्ड बनवा कर ,लोकल एजेंट से सारे एंट्री टिकट्स डिस्काउंट में खरीद कर आप यह यात्रा काफी सस्ते में कर सकते हैं।मुख्य खर्चा केवल एंट्री टिकट्स का ही लगता हैं यहाँ।
20. भूल कर भी गर्मी में इधर ना चले जाए ,वरना नफरत हो जायेगी दुबई से।
Visit My channel to know more about Dubai: