
चंडीगढ़ भारत के सबसे खूबसूरत, हरे भरे और साफ सुथरे शहरों में से एक है| चंडीगढ़ भारत के दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है| चंडीगढ़ भारत का आधुनिक शहर है |
1947 ईसवीं में बंटवारे के बाद पंजाब दो हिस्सों में बंट गया| भारतीय पंजाब और पाकिस्तान का पंजाब | पंजाब की पुरानी राजधानी लाहौर थी जो पाकिस्तान में रह गई| अब भारतीय पंजाब के लिए नयी राजधानी की जरूरत थी| 1950 ईसवीं में उस समय भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने मशहूर सविस- फ्रेंच आर्किटेक्ट ली कार्बूजियर को पंजाब की नई राजधानी बनाने के लिए एक नये शहर के नक्शे और डिजाइन करने के लिए चुना| यह ली कार्बुजियर की मेहनत का कमाल ही है जिन्होंने इस खूबसूरत शहर को डिजाइन किया जो आज भारत के सबसे साफ सुथरे शहरों में चंडीगढ़ का नाम आता है| चंडीगढ़ कोई जयादा पुराना शहर नही है| चंडीगढ़ में आपको हरे भरे पार्क, खुली हवादार सड़के, बड़े बड़े गोल चौक, फुटपाथ आदि देखने के लिए मिलेगी| चंडीगढ़ शहर अलग अलग सैकटरों में बसा हुआ है| आपको सारे सैकटर एक जैसे ही लगेगे कयोंकि जयादातर सैकटरों का डिजाइन एक जैसा ही है जो पहली बार चंडीगढ़ जाता है उसे पता ही नहीं चलेगा कौन सा रास्ता किधर जाऐगा| सभी सैकटर एक जैसे ही बने हुए हैं| चंडीगढ़ शहर की भवन निर्माण कला देखने लायक है| वैसे चंडीगढ़ में घूमने के लिए भी बहुत कुछ है|
1. रौक गार्डन चंडीगढ़
रौक गार्डन चंडीगढ़ की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है| यह गार्डन 1.6 हेक्टेयर क्षेत्र में बना हुआ है| रौक गार्डन को नेक चंद सैनी ने बनाया था| रौक गार्डन में आपको टूटी हुई क्राकरी और गलास से खूबसूरत शिलपकला से बनी हुई अलग अलग चीजें देखने के लिए मिलेगी| रौक गार्डन में आपको नकली गुफा, वाटरफॉल, पहाड़ आदि बने हुए देखने के लिए मिलेगें| बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी| रौक गार्डन को देखकर एक चीज समझ में आती है अगर इंसान चाहे तो अपनी कलाकारी से बची खुची बेकार वस्तुओं से भी कितनी खूबसूरत कला का निर्माण कर सकता है| जिसकी शानदार उदाहरण रौक गार्डन है| रौक गार्डन में प्रवेश करने के लिए आपको टिकट लेनी पड़ेगी| यह सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है|




2. सुखना झील
चंडीगढ़ में शाम बिताने के लिए सबसे बढ़िया जगह है सुखना झील| यहाँ पर खूबसूरत शाम बिता सकते हो अपनी फैमिली के साथ| आप इस झील में बोटिंग भी कर सकते हो| सुखना झील से आपको शिवालिक की पहाड़ियों के भी खूबसूरत दृश्य देखने के लिए मिलेगें| इसके साथ आप सुखना झील पर फैमिली के साथ खान पान का भी मजा ले सकते हो| चंडीगढ़ के लोगों के लिए सुखना झील उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है|



चंडीगढ़ के सेकटर -1 में बना हुआ कैपीटल कंम्पलैकस अब यूनैसको वर्ल्ड हैरीटेज साईट में शामिल हैं| इस शानदार कंम्पलैकस में आपको हाईकोर्ट, सेकट्रीएट और विधान सभा देखने के लिए मिलेगी| इस खूबसूरत कंम्पलैकस को ली कार्बजियर ने डिजाइन किया है| चंडीगढ़ टूरिज्म की तरफ से आप कैपीटल कंम्पलैकस देखने जा सकते हो जिसमें आपको एक गाईड टूर में सभी जगहों की जानकारी दी जाती है| मैं भी उस गाईड टूर में ही कैपीटल कंम्पलैकस देखने के लिए चंडीगढ़ गया था| इस गाईड टूर में आप गाईड के साथ पैदल चलते हो और आपको सभी ईमारतों और जगहों के बारे में बताया जाता है| भवन निर्माण कला का यह उत्तम नमूना है| पैदल चलते चलते ही आप ओपन हैंड के पास पहुंचते हो जहाँ सीमिट से बना हुआ एक खुला ऊंचा हाथ बना हुआ है| इसको भी ली कार्बूजियर ने डिजाइन किया है| पूरे चंडीगढ़ शहर का नक्शा भी खुले हाथ की तरह ही बना हुआ है जिसमें 1 से लेकर 57 सेकटर बनाए गए है| यह ओपन हैंड आपको देने के लिए और लेने के लिए खुले हाथ का संदेश देता है| फिर एक तरफ आप पंजाब हरियाणा सेकट्रीएट की बिल डिंग देखोगे| इस ईमारत का 60% हिस्सा पंजाब का और 40% हिस्सा हरियाणा को दिया है| यही पर ही दोनों राज्यों की विधानसभा है| दूसरी तरफ आपको पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की भव्य बिल डिंग देखने के लिए मिलेगी| गाईड आपको इन सभी ईमारतों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगा| इसके अलावा आप हाईकोर्ट मयूजियिम भी देख सकते हो |
मयूजियिम और आर्ट गैलरी
चंडीगढ़ के सेकटर 10 में आपको मयूजियिम और आर्ट गैलरी देखने के लिए मिलेगी| जहाँ आप पंजाब की फुलकारी जो यहाँ का खूबसूरत रंग बिरंगा कपड़ा होता है उसको देख सकते हो| इसके अलावा आप पेंटिंग, मूर्तियों आदि को देख सकते हो| मयूजियिम में फोटो खींचने की मनाही है| इसी टिकट में आप चंडीगढ़ आर्कटिकचर मयूजियिम और नेचुरल हिसटरी मयूजियिम को देख सकते हो| यह दोनों मयूजियिम भी उसके साथ ही बने हुए हैं| चंडीगढ़ आर्कटिकचर मयूजियिम में आप चंडीगढ़ शहर के निर्माण के समय के नक्शे, अखबार, रिपोर्ट, माडल आदि को देख सकते हो|
चंडीगढ़ के पार्क और गार्डन
चंडीगढ़ बहुत ही हरा भरा और साफ सुथरा शहर है जहाँ आपको बहुत सारे गार्डन देखने के लिए मिलेगे जैसे रोज गार्डन, Garden of Fragrance (सेकटर-36) , Terrace Garden ( सेकटर- 33), Bougainvillea Garden (सेकटर-3) आदि देखने लायक है| रोज गार्डन में आपको 1000 तरह के अलग अलग रंगों के गुलाब देखने के लिए मिल जाऐगे|
कैसे पहुंचे- चंडीगढ़ आप बस, रेल और हवाई मार्ग से पहुँच सकते हैं| चंडीगढ़ का बस स्टैंड सेकटर- 43और सेकटर- 17 में है जहाँ आप दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग अलग शहरों से बस से पहुँच सकते हो| चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आप देश के अलग अलग शहरों से रेल मार्ग से पहुँच सकते हो| चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भारत के अलग अलग शहरों से फलाईट सुविधा उपलब्ध है| रहने के लिए चंडीगढ़ में आपको हर बजट के होटल आदि मिल जाऐगे| भ



