यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम

Tripoto
12th Jul 2021
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Day 1

"मैं चाय कहूं तो तुम बारिश समझ लेना,और मानसून कहूं तो मध्यप्रदेश का वाटरफॉल" अगर आपने मध्यप्रदेश के वाटरफॉल का मजा मानसून में लिया होगा तो मेरे इस बात से आप सहमत होंगे | बारिश के वक्त मानो मध्य प्रदेश का हर एक वाटरफॉल, अपनी बाहें खोल पानी की एक एक बूंद से ये सैलानियों से अपने प्यार का इजहार करती हैं। शायद यही वजह रहती हैं कि मानसून के टाइम मध्य प्रदेश के वाटरफॉल देखने के लिए सैलानियों का ताता लगा रहता हैं|

Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal

आज मैं आपको मानसून में मध्य प्रदेश के वॉटर फॉल देखने के लिए सैलानियों की दीवानगी का एक किस्सा अपने जिगरी अनिरुद्ध पटेल जी के ट्रिप का सुनता हूं।सफर की शुरुआत सीधी, मध्य प्रदेश से हुई।वो बोलते हैं ना दोस्तों के संग घूमने का प्लान कब और कैसे बन जाएं कुछ पता नहीं चलता।हमारे इस ट्रिप का प्लान भी कुछ ऐसा ही बना,जाना था कही और आ गए कहीं। सीधी से निकलते वक्त हमने सोचा नहीं था कि हम एक शानदार ट्रिप को अंजाम देने वाले हैं। दोस्तों के संग राइड करते हुए हम सीधी से थोड़ी देर ही निकले थे कि मौसम की एक्सट्रीम कंडीशन को देखते हुए हमने रीवा जाने का प्लान बना लिया।मौसम भी सुहाना था और मौसम की एक्सट्रीम कंडीशन में घूमने का स्वाद शायद कुछ और बढ़ जाता है दोस्तो के संग।

Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal

वैसे मैं आपको बता दूं हमने रास्ते में जाते जाते बाहुती जलप्रपात देखने का मन बना लिया था।बाहुती जलप्रपात मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचे जलप्रपात में से एक है। इसकी ऊंचाई लगभग 142 मीटर है।यह जलप्रपात मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है।जो कि रीवा शहर में स्थित है। यह जलप्रपात रीवा शहर की मऊगंज तहसील के बहुती नाम के गांव में स्थित है।

Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal

गेट पर पहुंचते ही हमें पानी की आवाज आ रही थी। अभी हमने जलप्रपात देखा भी नहीं था आवाज़ सुन कर ही हमारे एक्साइटमेंट का लेवल शिल्पा सेठी मैडम के अंदाज़ में बोलू तो सुपर से ऊपर हो गया था। जब हमने उसे देखा तो सबके मुंह से एक साथ आवाज़ निकली चलो नहाते हैं इसमें।यहां पहुंच कर हमें बहुत अच्छा लग रहा था क्योंकि बरसात के समय यहां पर पानी की एक बहुत बड़ी जल राशि पहाडों से नीचे गिरती हुई देख रही थी,जिसे देखने में बहुत मजा आ रहा था। जब ऊपर से पानी नीचे गिरता है, तो उसकी बौछारें सीधे हमारे चेहरे पर आकर लग रही थी ,जिसका अनुभव बहुत ही शानदार था। इस जलप्रपात में बरसात के समय हजारों लोग घूमने आते है। यहां पर आकर आप प्रकृति की खूबसूरती निहार सकते हैं। खास तौर पर यह जलप्रपात एक बरसाती जलप्रपात है, मतलब यह आपको बरसात के मौसम में ही देखने मिलता है। बाकी समय यह सूख जाता है, तो आप इस जलप्रपात की खूबसूरती का मजा उठाना चाहते है, तो यहां पर बरसात के मौसम में आये।

Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal

बाहुती जलप्रपात घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है, जहां पर जाकर आप प्रकृति का लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ गिरने वाला पानी बहुत अच्छा मनोरम दृश्य बनाता है। कई पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यहां का दृश्य हर किसी का मन मोह लेता है। यहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आ सकते हैं। यह बरसात के समय में पिकनिक मनाने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। यहां पर आकर आपको एक अलग ही अनुभव मिलेगा।

Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal
Photo of यारो की यारी, मानसून और बाहुती जलप्रपात की वो शाम by Yadav Vishal

कैसे पहुंचे

बाहुती जलप्रपात रीवा शहर में स्थित है। यह जलप्रपात रीवा शहर की मऊगंज तहसील के बहुती नाम के गांव में स्थित है। आप इस जलप्रपात में अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों से आसानी से पहुंच सकते हैं। बाहुती जलप्रपात रीवा शहर से लगभग 85 किलोमीटर दूर होगा। आप इस जलप्रपात में कटरा मऊगंज मार्ग द्वारा पहुॅच सकते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।